"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


गुरुवार, फ़रवरी 05, 2026

नक्सल विरोधी अभियान में 44वीं वाहिनी आईटीबीपी को मिली बड़ी सफलता


नक्सल विरोधी अभियान में 44वीं वाहिनी आईटीबीपी को मिली बड़ी सफलता

☀️44वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा नक्सलियों का छिपाया गया बड़ा डंप बरामद
☀️विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर कुमनार क्षेत्र में सफल सर्च ऑपरेशन
☀️बिना किसी जनहानि अथवा बल क्षति के अभियान पूर्ण

दिनांक : 30-01-2026 
🟪 नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत 44वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर फॉरवर्ड सीओबी धोबे से संचालित सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए एक बड़े डंप का सफलतापूर्वक पता लगाया गया।

🟪 सूचना के अनुसार बस्तर क्षेत्र से 3–4 नक्सलियों के कत्तकल गांव के कुमनार एक्सिस क्षेत्र में आने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 44वीं वाहिनी आईटीबीपी के ऑप्स ब्रांच द्वारा क्षेत्र में पूर्व नियोजित एरिया डॉमिनेशन पैट्रोल की योजना में आवश्यक संशोधन कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

🟪अभियान के दौरान एक टीम द्वारा कुमनार गांव के आसपास व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जबकि दूसरी अतिरिक्त टीम को बीडीडीएस दस्ता के साथ सीओबी धोबे से रवाना किया गया। मुनार गांव के समीप संदिग्ध नक्सल डंप का पता चला, जिसके बाद क्षेत्र की पूर्ण घेराबंदी कर तलाशी एवं सैनिटाइजेशन की कार्यवाही की गई।

🟪 तलाशी के दौरान नक्सल डंप से वीएचएफ सेट, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, नक्सली साहित्य, वर्दी, दवाइयां, दैनिक उपयोग की सामग्री एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए कुछ अनुपयोगी सामग्री को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट किया गया। सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों एवं बीडीडीएस क्लीयरेंस के उपरांत बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से सीओबी लाया गया। इस संपूर्ण अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा सुरक्षा बलों को क्षति नहीं हुई तथा सभी जवान सुरक्षित लौटे। बरामद नक्सली सामग्री को विधिवत जब्ती मेमो के साथ नारायणपुर पुलिस को सौंपा जा रहा है, ताकि अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु आगे भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखने की योजना है।







नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी बलों की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों का भारी मात्रा में डंप सामग्री और आईईडी बरामद


नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी बलों की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों का भारी मात्रा में डंप सामग्री और आईईडी बरामद

छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत जिला नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्रों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 31.01.2026 को 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेनानी श्री संजय कुमार के मार्गदर्शन एवं उप सेनानी श्री तेजवीर सिंह के नेतृत्व में, नारायणपुर पुलिस डीआरजी और आइटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच एक 'ज्वॉइंट सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान ग्राम भोटोर के समीप सघन जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक विशाल डंप बरामद किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा की गई घेराबंदी और तलाशी में निम्नलिखित सामग्रियां प्राप्त हुईं:

विस्फोटक सामग्री: भारी मात्रा में डेटोनेटर।
रसद एवं उपकरण: बड़े ड्रम, राशन का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोगी साजो-सामान।

सर्च के दौरान जवानों को एक प्रेशर कुकर आई.ई.डी. भी प्राप्त हुई, जिसे आईटीबीपी की बीडीएस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया गया।

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को कोई क्षति नहीं हुई है और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई है। सभी जवान बरामद सामग्री के साथ सुरक्षित कैंप वापस लौट आए हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा आगे भी इस प्रकार के सघन सर्च ऑपरेशन जारी रहेंगे।

"नक्सलवाद के विरुद्ध हमारा अभियान निरंतर जारी है। सुरक्षा बलों की यह मुस्तैदी क्षेत्र में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।"

नक्सलियों द्वारा छिपाई गई IED सामग्री बरामद, नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई

नक्सलियों द्वारा छिपाई गई IED सामग्री बरामद, नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई

@ गुप्त सूचना पर नारायणपुर पुलिस व आईटीबीपी की संयुक्त टीम की सर्च कार्रवाई
@ जंगल क्षेत्र से नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद
@ प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ

दिनांक 02.02.2026 को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर जिला नारायणपुर अंतर्गत थाना ओरछा क्षेत्र के कांगाली–मंडोली–आसनार–ओरछा जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री की जानकारी मिली। सूचना की पुष्टि उपरांत नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सर्च के दौरान जंगल क्षेत्र से नक्सलियों के उपयोग में आने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्री बरामद की गई, जिनमें प्रेशर कुकर, रस्सी, बिजली वायर, चार्जर, बैटरियां, पेंसिल सेल, पाइप, इंजन ऑयल जैसी IED बनाने की सामग्री सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ शामिल हैं। उक्त सामग्री को विधिवत जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया।

बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से थाना ओरछा लाकर प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नारायणपुर पुलिस एवं केंद्रीय बलों के द्वारा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।


बुधवार, फ़रवरी 04, 2026

“शांतिपूर्ण एवं समृद्व नारायणपुर” के लक्ष्य आधारित नक्सलमुक्त अबूझमाड की दिशा में अंतिम कील ठोंकती नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2026 की तीसरी कैम्प खोली “कुरसकोड़ो” में


“शांतिपूर्ण एवं समृद्व नारायणपुर” के लक्ष्य आधारित नक्सलमुक्त अबूझमाड की दिशा में अंतिम कील ठोंकती नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2026 की तीसरी कैम्प खोली “कुरसकोड़ो” में

🔹 माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुरसकोड़ो में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप।
🔹 दशकों से अलग थलग और अछूते अबूझमाड़ के इस क्षेत्र को मिलेगा मुख्य धारा का संपर्क।
🔹 नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ़ के 86वीं वाहिनी, 178वीं वाहिनी, 83वीं वाहिनी, 135वीं वाहिनी, 129वीं वाहिनी और 133वीं वाहिनी ने खोला कुरसकोड़ो में जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प।

🟪 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

🟪 इसी कड़ी में थाना सोनपुर के ग्राम कुरसकोड़ो क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों एवं कांदुलनार - कोरसकोड़ो - हच कोटी - आदनार एक्सिस तक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने एवं विकास कार्यो में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 04-02-2026 को नारायणपुर पुलिस ने घोर नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र माओवादियों के आश्रय स्थल ग्राम कुरसकोड़ो में नवीन कैम्प स्थापित किया गया है। ग्राम कुरसकोड़ो में नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नवीन कैम्प कुरसकोड़ो थाना सोनपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित है तथा जिला मुख्यालय नारायणपुर से 65 किलोमीटर थाना सोनपुर से 35 किलोमीटर और कांदुलनार से 06 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

🟪 कुरसकोड़ो में नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र रानीमरका, विवनार, मरकाबेड़ा, चांदपुर, हाचकोटी और कुरसकोड़ो में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। अब क्षेत्र में सुरक्षा के निगरानी में सड़क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा।

🟪 दशकों से अलग थलग और अछूते अबूझमाड़ के इस क्षेत्र को मिलेगा मुख्य धारा का संपर्क। कुरसकोड़ो कैंप के द्वारा सोनपुर से हचकोटी और आदनार का संपर्क होगा, आम नागरिकों को सड़क सुविधा के माध्यम से अलग-अलग सुविधा और आवागमन की सुलभता प्राप्त हो सकेगी।

🟪 नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित कोडलियार, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंडुलपार, नेलांगुर, पांगूड़, रायनार, एडजूम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका, परियादी, काकुर, बालेबेड़ा, कोडेनार, कोडनार, आदिनपार और मन्दोड़ा में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है।

🟪 नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2026 में कोहकामेटा थाना क्षेत्रांतर्गत जटवर, वाड़ापेंदा और कुरसकोड़ो में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया है।

🟪 श्री पी. सुन्दराज पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,
श्री अमित कांबले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर,
श्री रोबिनसन गुरिया पुलिस अधीक्षक नारायणपुर,
सेनानी श्री संदीप पटेल, 16वीं वाहिनी CAF नारायणपुर,
सेनानी श्री अनिल सिंह रावत, 86 वीं वाहिनी बीएसएफ़
सेनानी श्री रवि भूषण, 178 वीं वाहिनी बीएसएफ़
सेनानी श्री अरुण गंगवार, 83 वीं वाहिनी बीएसएफ़
सेनानी श्री संजय सिंह, 129 वीं वाहिनी बीएसएफ
सेनानी श्री कमल शर्मा, 133वीं वाहिनी बीएसएफ
टू-आईसी श्री संजीव कुमार, 135 वीं वाहिनी बीएसएफ़
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री लौकेश बंसल
उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद किशोर खलखो
उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कंवर,
उप पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, और
रक्षित निरीक्षक श्री सोनू वर्मा के नेतृत्व एवं निर्देशन में नवीन कैम्प स्थापना में नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ़ के 86वीं वाहिनी, 178वीं वाहिनी, 83वीं वाहिनी, 135वीं वाहिनी, 129वीं वाहिनी, और 133वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख