"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।

शनिवार, अप्रैल 30, 2022

एसपी ने दी विदाई; उप निरीक्षक (एमटी) श्री जशबीर सिंह और सहायक उप निरीक्षक श्री प्रफुल्ल मरकाम के कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करते हुए उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ दी


एसपी ने दी विदाई; उप निरीक्षक (एमटी) श्री जशबीर सिंह और सहायक उप निरीक्षक श्री प्रफुल्ल मरकाम के कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करते हुए उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ दी।

आज दिनाँक 30/04/2022 को पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) ने जिला नारायणपुर में अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले दो पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक (एमटी) श्री जशबीर सिंह एवं सहायक उप निरीक्षक श्री प्रफुल्ल मरकाम को भावभीनी विदाई दी। श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) ने उप निरीक्षक (एमटी) श्री जशबीर सिंह और सहायक उप निरीक्षक श्री प्रफुल्ल मरकाम के कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उप निरीक्षक (एमटी) श्री जशबीर सिंह 10.04.1979 को 11वीं वाहिनी मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल, भिलाई में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विशेष सशस्त्र बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और छत्तीसगढ़ पुलिस के विभिन्न इकाइयों में तैनात रहे। श्री जशबीर सिंह सहायक उप निरीक्षक के पद पर 12.19.2007 को जिला पुलिस बल, नारायणपुर में आमद आये, वे आज दिनाँक 30/04/2022 को पुलिस विभाग में 43 साल 20 वर्ष उत्कृष्ट सेवा देने के बाद रिटायर हुए हैं। वहीं सहायक उप निरीक्षक श्री प्रफुल्ल मरकाम, दिनाँक 12.04.1986 को जिला पुलिस बल, जगदलपुर में आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त होकर जिला जगदलपुर एवं दंतेवाड़ा में सेवा दिये, तत्पश्चात् दिनाँक 25.09.2018 को सहायक उप निरीक्षक के पद पर जिला नारायणपुर में पदोन्नति पर आमद आये। श्री प्रफुल्ल मरकाम पुलिस विभाग में कुल 36 वर्ष 18 दिवस तक निरंतर उत्कृष्ट सेवा देने के पश्चात् आज दिनाँक 30.04.2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) के साथ डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर, आरआई श्री दीपक साव, उप निरीक्षक श्री लीला साहू, लाइन ऑफिसर एएसआई श्री नीलकमल दिवाकर सहित रक्षित केंद्र के सैकड़ों अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

गुरुवार, अप्रैल 28, 2022

नारायणपुर पुलिस को मिली सफलता; नक्सलियों द्वारा लगाये गये लगभग 15 किलो वजनी रिमोट आईईडी (पाईप बम) को रिकवर कर नष्ट किया


नारायणपुर पुलिस को मिली सफलता; नक्सलियों द्वारा लगाये गये लगभग 15 किलो वजनी रिमोट आईईडी (पाईप बम) को रिकवर कर नष्ट किया

थाना ओरछा के नजदीक बाजार स्थल में नक्सलियों ने पुलिस फोर्स को नुकसान पहुँचाने की नियत से लगभग 15 किलो वजनी रिमोट आईईडी (पाईप बम) प्लांट किया था। जिसे आज दिनाँक 28.04.2022 को जवानों ने अपनी सूझबूझ और सतर्कता से रिमोट आईईडी को सर्च कर इसकी सूचना श्री सदानंद कुमार (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर को दी। पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नारायणपुर पुलिस और 29वीं बटालियन आईटीबीपी की बीडीएस टीम को रवाना किया। संयुक्त बीडीएस टीम ने कार्यवाही करते हुए रिमोट आईईडी (पाईप बम) को रिकवर कर नष्ट किया।

शनिवार, अप्रैल 23, 2022

अबूझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत ओरछा ब्लॉक के ब्रेहबेड़ा में नारायणपुर पुलिस ने किया सिविक एक्शन और मेडिकल कैम्प का आयोजन; पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) और कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी (आईएएस) बाइक से पहुँचे ब्रेहबेड़ा


अबूझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत ओरछा ब्लॉक के ब्रेहबेड़ा में नारायणपुर पुलिस ने किया सिविक एक्शन और मेडिकल कैम्प का आयोजन; पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) और कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी (आईएएस) बाइक से पहुँचे ब्रेहबेड़ा

आज दिनाँक 23/04/2022 को नारायणपुर पुलिस द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत ओरछा ब्लॉक के अंदरूनी ग्राम ब्रेहबेड़ा में सिविक एक्शन कार्यक्रम और मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) ओरछा से बीहड़ पर्वतीय रास्तों में लगभग 10 किलोमीटर बाइक चलाकर कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी (आईएएस) के साथ ब्रेहबेड़ा पहुँचे। ब्रेहबेड़ा पहुँचकर कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी (आईएएस) और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) ने पुलिस द्वारा आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और महिलाओं को उनके जरूरत की सामग्री जैसे कपड़े, राशन, किताबें और खेल सामग्रियों का वितरण किया गया साथ ही मेडिकल कैम्प में स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार कर औषधि वितरण भी किया गया। ब्रेहबेड़ा और आसपास के स्थानीय लोगों ने अपने बीच कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पाकर ख़ुशी जाहिर की।


सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी (आईएएस) ने लोगों को शीघ्र ही ब्रेहबेड़ा तक सड़क बनाने और आँगनबाड़ी, स्कूल, उचित मूल्य की दुकान, अस्पताल, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की विस्तार की बात कही। इसके अलावा लोगों की माँग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों की शतप्रतिशत माँग पूरी करने की बात की।

सिविक एक्शन कार्यक्रम के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) सोनपुर थाना पहुँचें, वहाँ उन्होंने अधिकारियों और जवानों से मिलकर उनकी उत्सवर्धन करते हुए जवानों के कार्यशैली की प्रसंशा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त पुलिस जवान स्थानीय नागरिकों, ख़ासकर महिलाओं और बच्चों की हर संभव मदद करें तथा उनसे सर्वोत्तम मानवीय व्यवहार करें ताकि आम नागरिक पुलिस प्रसाशन के कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं से प्रभावित हो सकें।

नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम और मेडिकल केम्प में कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी (आईएएस), पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय कुमार (आईपीएस), उप पुलिस अधीक्षक श्री विनय साहू, आरआई श्री दीपक साव, निरीक्षक श्री उपेंद्र शाह, निरीक्षक श्री सुनील सिंह (थाना प्रभारी, कुरुषनार) और डीआरजी के टीम कमांडर्स उपस्थित रहे।

शुक्रवार, अप्रैल 22, 2022

मलखम्ब सुपरस्टार राकेश वरदा और राजेश कोर्राम को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हैंड स्टैण्ड मलखम्ब प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर एसपी श्री सदानंद कुमार, (भापुसे) ने दी बधाई

मलखम्ब सुपरस्टार राकेश वरदा और राजेश कोर्राम को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हैंड स्टैण्ड मलखम्ब प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर एसपी श्री सदानंद कुमार, (भापुसे) ने दी बधाई

मुंबई के गोरेगांव में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मलखम्ब के हैंड स्टैंड प्रतिस्पर्धा में नारायणपुर के मास्टर राकेश वरदा और मास्टर राजेश कोर्राम क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने के बाद नारायणपुर लौटे उसके बाद कोच मनोज प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (भापुसे) से सौजन्य मुलाक़ात की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए उपहार दिये।

श्री सदानंद कुमार ने मलखम्ब प्रशिक्षक आरक्षक श्री मनोज प्रसाद के प्रयास और दोनों खिलाड़ियों मास्टर राकेश वरदा और मास्टर राजेश कोर्राम के मेहनत का प्रसंशा करते हुए उनके उपलब्धि को जिला नारायणपुर सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरवशाली उपलब्धि बताई। श्री सदानंद कुमार (भापुसे) ने मलखम्ब अकादमी नारायणपुर को सदैव की तरह हर सम्भव मदद करने की बात कही।

यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि मलखम्ब प्रशिक्षक श्री मनोज प्रसाद ने एसटीएफ में तैनाती के दौरान वर्ष 2017 में मलखम्ब प्रशिक्षण की शुरुआत की उनके मेहनत और लगन को देखते हुए नारायणपुर पुलिस द्वारा संस्थागत तरीके से प्रशिक्षण की शुरुआत कराई गई जिसे बाद जिला प्रशासन सहित राज्य सरकार से भी सहायता मिल रही है इसी के परिणामस्वरूप आज नारायणपुर के विशेषकर अबूझमाड़ के नन्हे बालक/बालिकाओं ने 101 गोल्ड मैडल सहित 161 मेडल हासिल कर देश में अव्वल स्थान पर हैं।

सोमवार, अप्रैल 18, 2022

दाई गोहरावत हँव मैं तोला (छत्तीसगढ़ी व्यंग) - श्री एच.पी. जोशी

दाई गोहरावत हँव मैं तोला (छत्तीसगढ़ी व्यंग) - श्री एच.पी. जोशी

दाई गोहरावत हँव मैं तोला;
तैं शक्ति दे अइसे मोला।
अंतस ले अब्बड़ क्रूर होतेंव दाई;
फेर कहितीन मोला भोला।।

अइसे शक्ति देतेव दाई;
सत्ता के
दुरुपयोग कर पातेंव।
दुसर के हिस्सा
लूट खसोट के;
जोशी मठ मैं बनवातेंव।1।
दाई गोहरावत हँव मैं तोला;
तैं शक्ति दे अइसे मोला।

अँधेर नगरी के चौपट राजा ले;
जब्बर चौपट हो जातेंव।
राजा बनके मैं हर दाई;
परजा ऊपर कोड़ा बरसातेंव।2।
दाई गोहरावत हँव मैं तोला;
तैं शक्ति दे अइसे मोला।

उन्तीस के
पहाड़ा जइसे दाई;
लूट,
घुस
अऊ बेईमानी वाले
मोर पूँजी ह बढ़तीस।
कतको धांधली करतेंव मैं हर;
फेर दाई
ईमानदारी के नाव म
मोर ऊपर फुल चढ़तीस।3।
दाई गोहरावत हँव मैं तोला;
तैं शक्ति दे अइसे मोला।

दाई
मोरो मन हावय;
मैं
ऊँच नीच के ज़हर
बरसातेंव।
अपन स्वारथ बर
हिंसा घलो करवातेंव;
तबो ले दाई
मैं इंद्र कहातेंव।4।
दाई गोहरावत हँव मैं तोला;
तैं शक्ति दे अइसे मोला।

दाई गोहरावत हँव मैं तोला;
तैं शक्ति दे अइसे मोला।
अंतस ले अब्बड़ क्रूर होतेंव दाई;
फेर कहितीन मोला भोला।।

रचना : श्री हुलेश्वर जोशी

# व्यंग के माध्यम से वर्तमान परिदृश्य पर कुठाराघात करने का प्रयास किया गया है। लेखक का उद्देश्य किसी वर्ग विशेष को आहत पहुँचाना अथवा किसी की छवि ख़राब करना नहीं है।

शुक्रवार, अप्रैल 15, 2022

भारत की जनता हमेशा डॉ भीमराव अंबेडकर का आभारी रहेगा - श्री डी पी जोशी


भारत की जनता हमेशा डॉ भीमराव अंबेडकर का आभारी रहेगा - श्री डी पी जोशी 

दिनाँक 14-04-2022 को सिंबल ऑफ नॉलेज, महान अर्थशास्त्री भारतरत्न, विश्वरत्न भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत की असमानता व ऊँच नीच को दूर करने वाले व महिलाओ को नौकरी का अधिकार प्रदान करने वाले भारत के प्रथम कानून मंत्री महामानव डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती के अवसर पर सेंट्रल काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री 
डीपी जोशी जी ने पूरे देश वासियों को शुभकामनाएं व बधाई दी है।

श्री डी पी जोशी जी ने डॉ भीम राव अंबेडकर जी के बारे मे कहा कि ऐसा महा मानव शायद ही अब भारत देश कोई पैदा होगा।

श्री डी पी जोशी जी ने कहा कि हमारे भारत का संविधान हमारा राष्ट्रीय ग्रंथ है हमको इसको अधिक से अधिक जानने और लोगों को बताने की जरूरत है।

श्री डी पी जोशी जी ने कहा कि भारत की जनता हमेशा डॉ भीमराव अंबेडकर का आभारी रहेगा।

श्री डी पी जोशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
सेंट्रल काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट

रविवार, अप्रैल 10, 2022

नक्सलियों ने रोड़ खुदाई की और पेड़ काटकर आवागमन को किया अवरुद्ध; एसपी श्री सदानंद कुमार (भापुसे) स्वयं अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुँचे और यातायात व्यवस्था को किया बहाल


नक्सलियों ने रोड़ खुदाई की और पेड़ काटकर आवागमन को किया अवरुद्ध; एसपी श्री सदानंद कुमार (भापुसे) स्वयं अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुँचे और यातायात व्यवस्था को किया बहाल

आज दिनांक 10/04/2022 को ओरछा के बटुमपारा और पहाड़ी मंदिर के पास नक्सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग की खुदाई करते हुए सड़क किनारे की पेड़ काटकर सड़क में लकड़ी और पोल डालकर बैनर लगाते हुए मार्ग अवरूद्ध कर दिया था। जिसके कारण ग्रामीण, मरीज और वाहन आदि आना जाना नहीं कर पा रहे थे। घटना की गंभीरता और क्षेत्र की नक्सल संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एसपी श्री सदानंद कुमार (भापुसे) स्वयं घटना स्थल पहुँचें। अपने टीम के साथ घटनास्थल के सभी पेड़, लकड़ी और बैनर को हटाया और खुदाई की गई सड़क को पाटकर प्रातः 8:30 बजे नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग को पुनः चालू कराते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल कराया।


यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के बाद एसपी श्री सदानंद कुमार ने थाना ओरछा, कैंप ओरछा तथा थाना धनोरा का अकाश्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान किया। इसके साथ ही एसपी ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए वॉलीबाल, बैडमिंटन एवम् अन्य खेल सामग्री का वितरण करते हुए जवानों को नगद ईनाम देकर प्रोत्साहित किया ।।

इस दौरान श्री अभिषेक पैंकरा (एसडीओपी छोटेडोंगर) श्री दीपक साव (रक्षित निरीक्षक) श्री अजय सोनकर (थाना प्रभारी छोटेडोंगर), श्री उत्तम गावड़े (थाना प्रभारी ओरछा) श्री द्वारिका मंडावी (डीआरजी टीम कमांडर) तथा सीएएफ ओरछा की टीम उपस्थित रहे।

मंगलवार, अप्रैल 05, 2022

छत्तीसगढ़ पुलिस में 09 मई से होगी भर्ती, 2100 बेरोजगार युवक/युवतियों को मिलेगी नौकरी, 15 जूलाई 2022 को अंतिम चयन सूची का होगा प्रकाशन

छत्तीसगढ़ पुलिस में 09 मई से होगी भर्ती, जिला नारायणपुर के 300 युवाओं सहित बस्तर के 2100 बेरोजगार युवक/युवतियों को मिलेगी नौकरी, दिनांक 15/07/2022 को अंतिम चयन सूची का होगा प्रकाशन 

जिला नारायणपुर में बस्तर फाईटर विशेष बल अंतर्गत फाईटर्स आरक्षक के लिए जिले मे स्वीकृत 300 पदोें पर नियुक्ति के लिए पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर के कार्यालयीन पत्र क्रमांक पुमनि/बस्तर/स्था/489/2022 दिनांक 28.03.2022 के अनुसार पूर्व निर्धारित समय-सारणी में संशोधन किया गया है। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में आरक्षक बस्तर फाइटर के 2100 पदों में भर्ती होंगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र दिनांक 21 सितंबर 2021 के तहत् विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिसमे पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर के द्वारा केवल पूर्व निर्धारित समय-सारणी में ही संशोधन किया गया है।  

भर्ती प्रक्रिया निम्नानुसार आयोजित होंगी -
# प्रमाण पत्रों की जांच, शारीरिक मापतौल एवं शारीरिक प्रवीणता संबंधी कार्यक्रम दिनांक 09.05.2022 से 21.05.2022 तक
# लिखित परीक्षा कार्यक्रम दिनांक 05.06.2022 प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक (2घण्टे)
# लिखित परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दिनाँक 15.06.2022 तक
# साक्षात्कार की तिथि दिनांक 24.06.2022 से 30.06.2022 तक
# चयन सूची रेंज पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, को अनुमोदन हेतु भेजने की तिथि दिनांक 08.07.2022 तक
# अंतिम चयन सूची का प्रकाशन दिनांक 15.07.2022 तक

नोट:- अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के दौरान वर्तमान में कोरोना (Covid-19) महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुये दस्तावेज जांच (मूल प्रमाण पत्र), शारीरिक मापतौल, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शासन/प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार मास्क एवं सेनेटाईजर लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होंगें।

शुक्रवार, अप्रैल 01, 2022

नारायणपुर जिले के 300 युवक/युवतियों को 15 जुलाई 2022 को आरक्षक बस्तर फाइटर के पद पर किया जाएगा चयन; देखिये भर्ती कार्यक्रम - कब कब होगी पुलिस भर्ती

जिला नारायणपुर में बस्तर फाईटर विशेष बल अंतर्गत फाईटर्स आरक्षक के लिए जिले मे स्वीकृत 300 पदोें पर नियुक्ति के लिए पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर के कार्यालयीन पत्र क्रमांक पुमनि/बस्तर/स्था/489/2022दिनांक 28.03.2022 के अनुसार पूर्व निर्धारित समय-सारणी में संशोधन किया गया है।

नारायणपुर जिले के 300 युवक/युवतियों को 15 जुलाई 2022 को आरक्षक बस्तर फाइटर के पद पर किया जाएगा चयन; देखिये भर्ती कार्यक्रम - कब कब होगी पुलिस भर्ती 

भर्ती प्रक्रिया निम्नानुसार आयोजित होंगी -
1. प्रमाण पत्रों की जांच, शारीरिक मापतौल एवं शारीरिक प्रवीणता संबंधी कार्यक्रम दिनांक 09.05.2022 से 21.05.2022 तक
2. लिखित परीक्षा कार्यक्रम दिनांक 05.06.2022
प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक (2घण्टे)
3. लिखित परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दिनाँक 15.06.2022 तक
4. साक्षात्कार की तिथि दिनांक 24.06.2022 से 30.06.2022 तक
5. चयन सूची रेंज पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, को अनुमोदन हेतु भेजने की तिथि दिनांक 08.07.2022 तक
6. अंतिम चयन सूची का प्रकाशन दिनांक 15.07.2022 तक

नोट:- अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के दौरान वर्तमान में कोरोना (Covid-19) महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुये दस्तावेज जांच (मूल प्रमाण पत्र), शारीरिक मापतौल, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शासन/प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार मास्क एवं सेनेटाईजर लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होंगें।

अभी खरीदें 23% की छूट पर VIVO 5G मोबाइल

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो


Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


"लिख दूँ क्या ?" काव्य संग्रह

"लिख दूँ क्या ?" काव्य संग्रह
Scan or Click on QR Code for Online Reading Book

WWW.THEBHARAT.CO.IN

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें?

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख