"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


रविवार, मार्च 02, 2025

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का (चौथा संस्करण) हुआ सम्पन्न, 7000 धावकों ने लगाई रेश; जीते 18 लाख रुपये के पुरस्कार : जादू बस्तर+दायरा बैंड शो, ड्रोन शो, पद्मश्री अनुज शर्मा नाइट, आतिशबाजी और मलखंभ भी रहा कार्यक्रम के दौरान आकर्षण केंद्र


अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का (चौथा संस्करण) हुआ सम्पन्न, 7000 धावकों ने लगाई रेश; जीते 18 लाख रुपये के पुरस्कार : जादू बस्तर+दायरा बैंड शो, ड्रोन शो, पद्मश्री अनुज शर्मा नाइट, आतिशबाजी और मलखंभ भी रहा कार्यक्रम के दौरान आकर्षण केंद्र



माड़ मैराथन का क्रेज ऐसा कि कक्षा छठवीं के विद्यार्थी सुमेंद्र चक्रधारी और सौरभ पोटाई ने भी दौड़ 21 किलोमीटर मैराथन, कलेक्टर ने दिया 30-30 हजार रुपए का विशेष पुरस्कार


🔷 अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का (चौथा संस्करण) आज दिनांक  02 मार्च 2025 को हुआ जिला नारायणपुर में  सम्पन्न । 

🔷  21 किमी, 10 किमी, 5 किमी (केवल महिलाओं के लिए ) की कुल 7 श्रेणियों में किया गया मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन। 

🔷 अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में कुल 11 हजार से अधिक प्रतिभगियों ने किया पंजीकरण । 

🔷 सभी श्रेणियों में  7 हजार से अधिक लोगों ने लिया  मैराथन में हिस्सा । 

🔷  1800 से अधिक लोगों ने पूरा किया 21 कि मी का मैराथन। 

🔷  अबूझमाड़ मैराथन की सभी श्रेणियों में 50 से अधिक विदेशी नागरिको की रही भागीदारी। 

🔷 ओपन 21 किमी  पुरुष वर्ग में भारतीय एथलीट ने विदेशी धावकों को पछाड़ा । 

🔷 पूर्ण डिजिटल प्रक्रिया  से किया गया  प्रतिभागियों का पंजीकरण, तथा बिब व टीशर्ट वितरण का कार्य  । 

🔷 अबूझमाड़ में मुख्य धारा मे जुडते हुए जिला नारायणपुर के आत्मसमर्पित नक्सलियों ने लगाई 21 किमी की मैराथन दौड़। 

🔷 ड्रोन शो, जादू बस्तर दायरा बैंड शो, पद्मश्री अनुज शर्मा नाइट, मलखंभ रहे कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण केंद्र।  

🔷 इस अवसर पर मंचस्थ अतिथिगण श्री महेश कश्यप सांसद बस्तर लोक सभा, श्री केदार कश्यप वन मंत्री, पद्मश्री विधायक श्री अनुज शर्मा ने  अबूझमाड़ की जनता  का बढ़ाया उत्साह । 

🔷  नारायणपुर जिला प्रशासन, नारायणपुर पुलिस  के साथ  फिट इंडिया, निकों जायसवाल, बीएसपी रावघाट, एनएमडीसी  का आयोजन मे रहा विशेष योगदान । 

 

🟩 आयोजन  का परिचय

🟦  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में, जिसे की अबूझमाड़ क्षेत्र भी कहा जाता है, नारायणपुर जिला प्रशासन और जिला पुलिस के द्वारा अबूझमाड़ महोत्सव का आयोजन किया गया है।  28 फ़रवरी से 2 मार्च तक आयोजित इस महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन आज 2 मार्च को आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 था।    


🟩 आयोजन का मुख्य उद्देश्य

🟧 अबूझमाड़ महोत्सव और इसके अंतर्गत अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य शान्ति का सन्देश देना है विश्व पटल पर अबूझमाड़ क्षेत्र की एक नयी पहचान बनाना है| यह आयोजन अबूझमाड़ के बारे में निम्नलिखित धारणाओं को धराशायी करता है | बस्तर और अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सलवाद से बुरी तरह से ग्रसित है, अबूझमाड़ नक्सलियों का गढ़ है, नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है और अबूझमाड़ क्षेत्र में पर्यटन और घूमना असुरक्षित ही नहीं असंभव है। 

🟦 इन सभी धारणाओं को धराशायी करते हुए अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में बारह हज़ार से ज्यादा लोगो ने ऑनलाइन रजिस्टर किया, 21 km, 10 KM और 5 KM को मिलाकर कुल आठ हज़ार धावकों ने भाग लिया| 50 से ज्यादा विदेशी धावक इस मैराथन में भाग लिए| ये आंकड़े अबूझमाड़ और नारायणपुर के बारे में ऊपर वर्णन किये हुए सभी कुधारणाओं को सिरे से गलत साबित करता है। 

🟦 अबूझमाड़ महोत्सव और ख़ास करके अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन शांति, एकता, प्राकृतिक सौंदर्यता, विकास का सन्देश देता है| यह आयोजन इस बात को भी चिन्हांकित करता है की कैसे अबूझमाड़ के सरल और शांतिप्रिय आदिवासियों ने हिंसा, कटुता, विदेशी विचारधारा को नाकारा है और शांति और विकास का पथ चुना है। 


🟩 अबूझमाड़ महोत्सव के कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण 

🟦 28 फ़रवरी की  दायरा बैंड “ जादू बस्तर” के कॉन्सर्ट से इस महोत्सव का आगाज़ हुआ जिसे देखने और बस्तर की संगीत को सुनने 8000 लोग आये| 1 मार्च की संध्या को माननीय संसद बस्तर श्री महेश कश्यप, माननीय  श्री अनुज शर्मा के उपस्थिति में माननीय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री केदार कश्यप जी ने उद्घाटन किया| इस उद्घाटन समारोह में अबूझमाड़ मलखम्ब ग्रुप ने परफॉरमेंस किया| अबूझमाड़ मलखम्ब ग्रुप ने  भारत ही नहीं पूरे विश्व में अपनी परफ़ोर्मेंस  दी है और कई खिताब जीते है एवं विश्व मलखम्ब प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है| बस्तर की धरा पर पहली बार एक ग्रैंड ड्रोन शो का आयोजन किया गया| इस ड्रोन शो के माध्यम से शान्ति का सन्देश दिया गया एवं मैराथन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।  

🟦 1 मार्च की रात को ही छत्तीसगढ़िया सिनेमा के प्रसिद्ध एक्टर और गायक माननीय विधायक अनुज शर्मा जी के समूह ने समां बाँध देने वाला एक म्यूजिकल शो किया।  जिसे देखने के लिये  हाई स्कूल ग्राउंड नारायणपुर में 12  हजार से अधिक लोग एकत्रित हुए थे। 

🟦  कार्यक्रम स्थल पर पूर्ण डिजीटल तरीके से प्रतिभागियों का पंजीकरण, बिब एवं टी-शर्ट वितरण का कार्य भी संचालित किया जा रहा था। मैराथन में शॉर्टकट और धोखाधड़ी को खत्म करने के लिए आरएफआईडी तकनीक का उपयोग  किया गया । 6 हजार  से अधिक मात्रा में बिके डूडल प्रिंटेड बस्तर आर्ट टीशर्ट अबूझमाड़ मैराथन के प्रति लोगों का प्रेम  प्रदर्शित कर रहा था ।

🟦 अबूझमाड़ मैराथन की शुरूआत  02 मार्च 2025 की सुबह 05ः30 बजे हाई स्कूल ग्राउण्ड से शुरू हुई जिसमे बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप  एवं श्री केदार कश्यप वनमंत्री के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर दौड़ का आरंभ किया गया। मैराथन शुरू होने के पूर्व प्रतिभागियों को जुम्बा डांस कराया गया। जिसका लोगों ने खुब आनंद लिया। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 21 किमी, 10 किमी एवं 5 किमी (केवल महिलाओं के लिए ) के 7 श्रेणियों में आयोजित की गई थी।

🟦  यह मैराथन नारायणपुर शहर से होकर अबूझमाड़ के गढ़ माड़ के पहा़ड़ नदियों के बीच बासिंग क्षेत्र तक पूरा किया गया। धावकों के अलावा लगभग 5 हजार से अधिक लोग प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए नारायणपुर शहर से बासिंग (अबूझमाड़) तक अलग -अलग जगहो पर जमा हुए थे। 1800 से अधिक धावकों ने 21 किमी की दौड़ पूरी की। 

🟦  21 किमी मैराथन दौड़ पूरी करने वाले सभी धावकों को अबूझमाड़ मैराथन  का फिनिसर मैडल देकर सम्मानित किया गया एवं क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान विशिष्ट अतिथियों के द्वारा  विजेता धावकों को पुरस्कृत किया गया । 

🟦   पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दराज पी., नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ आकांशा शिक्षा खलखों के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया मैराथन आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, श्री केदार कश्यप वनमंत्री, पद्यश्री श्री अनुज शर्मा विधायक, श्री सुन्दराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, श्री कमलोचन कश्यप, दन्तेवाड़ा डीआईजी एवं एनएमडीसी, बीएसपी व निको जयसवाल के अधिकारिगण के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

🟦  21किमी ओपन पुरूष वर्ग केटेगरी में मुजफ्फरनगर के अक्षय कुमार ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए विदेशी धावकों को भी पछाड़ा और पुरुस्कार स्वरूप एक लाख पचास हजार रुपये की इनामी राशि प्राप्त की ।  21 किमी ओपन महिला केटेगरी में हाईबेट गेब्रेवाहीद निवासी ईथोपिया ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए एक लाख रुपये का इनाम प्राप्त किया ।  

🟦  21 किमी नारायणपुर पुरूष वर्ग में --------------------- एवं 21 किमी नारायणपुर महिला वर्ग में -------------------- ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए एक- एक लाख  रुपये का इनाम प्राप्त किया 10 किमी पुरूष में मोनू कुमार ने व 10 किमी महिला वर्ग में अमृता पटेल ने बाजी मारी एवं 05 किमी महिला श्रेणी में सुरजपुर की सोनिका राजवाड़े प्रथम स्थान पर रही। 

🟦   कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट कर  सम्मानित किया गया एवं जिला पंचायत सीईओ आकांशा शिक्षा खलखों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।  कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में नारायणपुर जिला प्रशासन, नारायणपुर पुलिस  के साथ  फिट इंडिया, निकों जायसवाल, बीएसपी रावघाट, एनएमडीसी  तथा स्थानीय जनता का रहा विशेष योगदान ।









































अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2025 का हुआ सफल आयोजन; दुनियाभर के लोगों ने देखा अबूझमाड़ की खूबसूरती, इन्जॉय किया माड़ महोत्सव


अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2025  का हुआ सफल आयोजन; दुनियाभर के लोगों ने देखा अबूझमाड़ की खूबसूरती,  इन्जॉय किया माड़ महोत्सव 

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का (चौथा संस्करण) हुआ सम्पन्न, 7000 धावकों ने लगाई रेश; जीते 18 लाख रुपये के पुरस्कार : जादू बस्तर+दायरा बैंड शो, ड्रोन शो, पद्मश्री अनुज शर्मा नाइट, आतिशबाजी और मलखंभ भी रहा कार्यक्रम के दौरान आकर्षण केंद्र


+ हजारों धावकों को पीछे छोड़ उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार ने मारी बाजी

+ महिला वर्ग 21 किलोमीटर में इथियोपिया की हिवेत जेब्रीवाहिद ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

+ महिला वर्ग 10 किलोमीटर में उत्तरप्रदेश की अमृता पटेल प्रथम और इथियोपिया की प्री वेक्नी द्वितीय

+ पुरूष वर्ग 10 किलोमीटर में उत्तप्रदेश के मोनूकुमार और नागपुर की पीयूष मसानी द्वितीय स्थान

+ महिला वर्ग 05 किलोमीटर में सूरजपूर की सोनिका राजवाड़े और द्वितीय स्थान रायपुर की ईशारानी सिन्हा

+ वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद श्री महेश कश्यप एवं धरसींवा विधायक अनुज शर्मा और अन्य अतिथियों ने विजेताओं को किया पुरस्कृत 

नारायणपुर 02 मार्च 2025 //  संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा द्वारा आज अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2025 के चौंथे आयोजन में शामिल होकर बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल के खेल मैदान में प्रातः 5.30 बजे से दौड़ लगाकर मैराथन दौड़ का शुरूआत किया गया। मैराथन दौड़ शुरू होने के पूर्व हजारों धावकों को वार्मअप कराने हेतु जुम्बा डॉस कराया गया, जिसका धावकों ने खूब आनंद लिया। मैराथन दौड़ ओरछा विकासखंड के ग्राम बासिंग में संपन्न हुई जहां विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। ‘‘अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन’’ दौड़ में हजारों धावकों ने  दौड़ लगायी, जिसमें पुरूष वर्ग में उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार ने 01 घण्डा 02 मिनट 15 सेकंड में और महिला वर्ग में इथियोपिया की हिवेत जेब्रीवाहिद ने 01 घण्टा 13 मिनट 01 सेकेण्ड में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरूष वर्ग में इथियोपिया के फिरोमसा 01 घण्टा 02 मिनट 52 सेकेण्ड और महिला वर्ग में उत्तरप्रदेश की रेनूसिंह 01 घण्टा 13 मिनट 18 सेकेण्ड में दौड़ लगाकर द्वितीय स्थान और पुरूष वर्ग में मोहल्लामानपुर के फुकेश्वर लाल देसमुख ने 01 घण्टा 04 मिनट 14 सेकेण्ड और महिला वर्ग में बिहार की अंजली ने 01 घण्टा 14 मिनट 46 सेकेण्ड समय लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


10 किलोमीटर पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान मोनू कुमार, द्वितीय पीयूष मसानी और तृतीय स्थान दीपक कुमार ठाकुर तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश की अमृता पटेल, द्वितीय स्थान इथियोपिया की प्री वेक्कनी और तृतीय स्थान उत्तर प्रदेश की अन्नुपाल ने प्राप्त की। इसी प्रकार 05 किलोमीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान सूरजपूर की सोनिका राजवाड़े, द्वितीय स्थान रायपुर की ईशारानी सिन्हा और तृतीय स्थान सरगुजा की ममता की ममता पैकरा तथा पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया । 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी एवं कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने अतिथियों का स्वागत किया और मैराथन आयोजन के उदेश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा, संध्या पवार, डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग, दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया, अपर कलेक्टर बीरेनद्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर जय उरांव, एसडीएम गौतम पाटिल, अभयजीत मण्डावी, मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारीगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 


प्रथम स्थान विजेताओं को मैडल और 1 लाख 50 हजार रूपए की राशि उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से अंतरण की जाएगी। वहीं द्वितीय स्थान को 01 लाख रूपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 75 हजार रूपए की राशि चैक के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। मैराथन दौड में 10वां स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही नारायणपुर जिले और ओरछा विकासखंड के 10 पुरूष वर्ग और 10 महिला वर्ग विजेताओं को भी मैडल और 5-5 हजार रूपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। सांसद श्री महेश कश्यप ने सभी विजय धावकों को अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 11 हजार से अधीक धावकों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। मैराथन दौड़ आज सवेरे 5.30 बजे जिला मुख्यालय के बालक उच्चतर माध्यमिक विधालय के मैदान से शुरू हुई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलचो ने मैराथन के सफल आयोजन हेतु सभी का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन परियाजना अधिकारी प्रतिभा शर्मा और व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू ने किया।

शनिवार, फ़रवरी 08, 2025

“अबुझमाड़ महोत्सव-अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2025“ धावकों के लिये खुशखबरी - मात्र दौड़कर कुल 18 लाख रूपये तक के ईनाम जीतने का अवसर


नारायणपुर जिले में पारम्परिक महत्व को ध्यान में रखकर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला प्रशासन नारायणपुर, जिला पुलिस नारायणपुर, भिलाई स्टील प्लांट (SAIL), NMDC, जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से चतुर्थ संस्करण “अबुझमाड़ महोत्सव-अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2025“ का आयोजन 02 मार्च 2025 (रविवार) को प्रातः 05.00 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

“अबुझमाड़ महोत्सव-अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2025“ धावकों के लिये खुशखबरी - मात्र दौड़कर कुल 18 लाख रूपये तक के ईनाम जीतने का अवसर

धावकों को 07 अलग-अलग कैटेगरी में कुल 18 लाख रूपये से अधिक की राशि जीतने का अवसर प्रापत हो रहा है तो तैयार हो जाईये 21 किमी हॉफ मैराथन में दौड़ने के लिये, अभी https://runabhujhmad.in/ में जाकर पंजीयन करें।

Registration Fees  Only @ ₹299/-
# Free Residence 
# Free Food, Also Bastar Special Food
# Free T Shirts 
# Free Finisher Medal and Certificate
# Free Welcome KIT
# Free Vehicles for Local Movement 

📞 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें>>> 
+91 9479150759

🏃‍♂️ दौड़ की श्रेणियां: 5KM | 10KM | 21KM
🗓 स्थान: हाई स्कूल ग्राउंड, नारायणपुर, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़




बुधवार, जनवरी 01, 2025

प्रश्नोत्तरी : चाइल्ड सेफ़्टी मॉड्यूल Child Safety Module



चाइल्ड सेफ़्टी मॉड्यूल
Child Safety Module 

1. लिंग आधारित हिंसा (Gender Based Violence)
2. सशस्त्र संघर्ष से प्रभावित बच्चे (Children in Armed Conflict)
3. विधि से संघर्षरत बच्चें (Children in conflict with law)
4. बाल यौन शोषण (Child Sexual Abuse)
5. बाल विवाह (Child Marriage)
6. बाल श्रम और तस्करी (Child Labor and Trafficking)
7. बाल न्याय (Juvenile Justice)
8. बच्चों के प्रति क्रूरता (Cruelty against Children)
9. नए आपराधिक कानून (New Criminal Laws)

IPC की धारा 498A (महिलाओं के प्रतिक्रूरता) के तहत किसे जेल हो सकती है
पत्नी के पति के रिश्तेदार

यदि एक डॉक्टर अपनी गर्भवती भतीजी को उसके बच्चे के लिंग के बारे में सूचित करने के लिए अल्ट्रासोनोग्राफी का उपयोग करते हैं, तो पहली बार अपराध करने के लिए उसकी सजा क्या होगी? इसके अलावा, अगर वह फिर से वही अपराध करता है तो उसे क्या सजा होगी?
3 साल तक की कैद के साथ-साथ 10,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा। दूसरी बार उन्हें सिर्फ एक लाख 50,000 रुपये तक का जुर्माना भरना होगा ।

दहेज निषेध अधिनियम 1961 की कौन सी धारा विज्ञापन पर प्रतिबंध से संबंधित है? विज्ञापन पर प्रतिबंध के लिए क्या सजा है?
खंड-4 ए सज़ा-कम से कम 6 महीने की कैद (5 साल तक की हो सकती है) या 15000 रुपये तक का जुर्माना।

दहेज निषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 के अनुसार दहेज लेने और देने पर क्या सजा है?
कम से कम 8 साल की कैद और कम से कम 20000 रुपये का जुर्माना या दहेज के मूल्य की राशि, जो भी अधिक हो

भारतीय समाज में लिंग आधारित हिंसा के कुछ विभिन्न प्रकार क्या हैं?
जननांग और यौन विकृति
अनाचार/ कौटुम्बिक व्यभिचार
मानसिक उत्पीड़न
उपरोक्त सभी

घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत घरेलू हिंसा में क्या शामिल है?
उपरोक्त दोनों

भारतीय दंड संहिता की कौन सी धारा विशेष रूप से किसी बालिका के अपहरण से संबंधित है?
धारा 366 A

घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत निवास आदेश क्या सुरक्षा प्रदान करता है?
ख और ग दोनों

ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) विधेयक, 2019 की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं?
ऊपर के सभी

कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के तहत निम्नलिखित में से कौन सा एक "अवांछनीयकार्य" होगा?
ऊपर के सभी

घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत सुरक्षा अधिकारी के कुछ अतिरिक्त कर्तव्य क्या हैं?
ख और ग दोनों

दहेज निषेध अधिनियम 1961 के अनुसार "दहेज" का क्या अर्थ है?
संपत्ति, सामान या शादी के किसी भी पक्ष या उनके माता-पिता या शादी के संबंध में किसी के द्वारा दी गई धनराशि हो सकती है

भारतीय दंड संहिता की कौन सी धारा विशेष रूप से किसी बालिका के अपहरण से संबंधित है?
धारा 366 A

भारतीय दंड संहिता की कौन सी धारा विशेष रूप से एक महिला की शीलभंग करने से संबंधित है?
धारा 354 ए

घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत एक सुरक्षा अधिकारी की भूमिका क्या है?
उपरोक्त दोनों

घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत सुरक्षा अधिकारी के कुछ अतिरिक्त कर्तव्य क्या हैं?
ख और ग दोनों
शिकायतकर्ता के लिए एक सुरक्षित आश्रय गृह उपलब्ध कराने के लिए
यदि पीड़ित व्यक्ति को चोट लगी है तो उसका चिकित्सकीय परीक्षण करवाना

बोर्ड के समक्ष पहली सुनवाई से पहले मॉडल नियम, 2016 में निर्धारित प्रारूप 1 में बच्चे की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट प्रस्तुत करने और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 83 (2) के अनुसार जांच करने के बाद, एक बंद कागज होगा:
गैर-न्यायिक कागज पर बच्चे के माता-पिता या अभिभावक को प्रस्तुत किया जाना चाहिए, जिसमें बच्चे की अभिरक्षा में रखा गया है। !!!

जन्म प्रमाण पत्र और अंक सुची ग्राम पंचायत द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए जारी किया जाएगा कि अपराध का आरोपी बच्चा वास्तव में उम्र में नाबालिग है। यदि उपर्युक्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, तो आयु निर्धारित करने में निर्णय लेने वाला प्राधिकारी कौन होगा?
उपरोक्त में से कोई नहीं, किशोर न्याय बोर्ड के आदेशों का पालन किया जाएगा

जब तक बच्चे की कस्टडी किशोर या बाल कल्याण अधिकारी के पास रहती है, तब तक बच्चे को नहीं रखा जा सकता :
उपरोक्त सभी

किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 10 के तहत, जब किसी बच्चे के कथित तौर पर कानून के उल्लंघन की आशंका होती है, तो पुलिस की प्रक्रिया का पहला कदम क्या होता है?
विशेष किशोर पुलिस इकाई को सूचित करें

यदि कोई बच्चा सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है, तो जिले के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता विभाग और ग्रामपंचायत को क्या कार्यवाही करनी चाहिए?
उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए उन्हें जिले के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग से संपर्क करें। !!!

छोटे अपराधों के मामले में, क्या दस्तावेज की कार्यवाही किया जाना चाहिए?
फाइल डीडीआर (दैनिक डायरी रजिस्टर) !!!

विधि विरुद्ध बच्चे के संबंध में, कौन से विकल्प सत्य हैं?
विकल्प 1 और 3
एक बच्चा दोषी साबित होने तक निर्दोष है
एक बच्चे के साथ क्रूर और अपमानजनक व्यवहार निषिद्ध है

किसी उग्रवादी समूह में शामिल बच्चे को किस श्रेणी में निर्धारित किया जायेगा
दोनों
देखरेख एवं सुरक्षा का ज़रूरतमंद बच्चा
विधि विरुद्ध बच्चा

बच्चे का बयान दर्ज करते समय किन प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए?
पुलिस अधिकारी बच्चे का बयान दर्ज करते समय वर्दी में नहीं होगा।

बच्चे को बाल कल्याण पुलिस अधिकारी द्वारा किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किस समय अवधि के भीतर पेश किया जाएगा?
24 घंटे के भीतर

बच्चों पर सशस्त्र संघर्ष के मनोसामाजिक प्रभाव क्या हैं?
उपरोक्त सभी
अभिघातज के बाद का तनाव विकार (PTSD)
डिप्रेशन
चिंता

पीड़ित बच्चे के बयान दर्ज करने के दौरान और माता-पिता/ अभिभावकों की अनुपस्थिति के दौरान, निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को उपस्थित होने की अनुमति दी जा सकती है।
दोनों विकल्प 2 और 3
परिवार का कोई सदस्य या गैर-सदस्य जिस पर बच्चे का भरोसा हो
विशेष शिक्षक अनुवादक सहायता व्यक्ति जो एक पंजीकृत एनजीओ का प्रतिनिधि है

किशोरन्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की किस धारा के तहत अवैध गतिविधियों के लिए बच्चों का उपयोग करने वाले आतंकवादी समूहों या अन्य वयस्कों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए?
Section 83

जन्म प्रमाण पत्र और अंक सुची ग्राम पंचायत द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए जारी किया जाएगा कि अपराध का आरोपी बच्चा वास्तव में उम्र में नाबालिग है। यदि उपर्युक्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, तो आयु निर्धारित करने में निर्णय लेने वाला प्राधिकारी कौन होगा?
किसी उग्रवादी समूह में शामिल बच्चे को किस श्रेणी में निर्धारित किया जायेगा

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 13 केतहत, पुलिस स्टेशन के सीडब्ल्यूपीओ या एसजेपीयू द्वारा बच्चे की जानकारी किसे प्रदान की जानी चाहिए?
1 और 2

सशस्त्र संघर्ष में बच्चों के साथ किस अधिनियम के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए?
किशोर न्याय अधिनियम

किशोरन्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की किस धारा के तहत अवैध गतिविधियों के लिए बच्चों का उपयोग करने वाले आतंकवादी समूहों या अन्य वयस्कों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए?
Section 83

विधि से संघर्षरत बच्चे के बारे में पता चलने पर पहला कदम उन्हें निरुद्ध करना होता है
नहीं

बच्चे की मेडिकल जांच की प्रक्रिया कौन उपलब्ध कराता है ?
2 या 3
बाल कल्याण और सुरक्षा अधिकारी (CWPO)
विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू)

यदि किशोर न्याय बोर्ड की बैठक नहीं हो रही है, तो बच्चे को किसके समक्ष पेश किया जा सकता है?
2 या 3
प्रधान मजिस्ट्रेट
किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य

किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के दायरे में बच्चा कौन है?
18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति

बच्चे की मेडिकल जांच की प्रक्रिया कौन उपलब्ध कराता है ?
2 या 3 !!!

कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चे के साथ व्यवहार करने वाले एक पुलिस अधिकारी को हमेशा सादे कपड़े पहनने चाहिए।
हाँ

जब तक बच्चे की कस्टडी किशोर या बाल कल्याण अधिकारी के पास रहती है, तब तक बच्चे को नहीं रखा जा सकता :
उपरोक्त सभी

विधि से संघर्षरत बच्चे निम्नलिखित में से किस सहायता के हकदार है?
उपरोक्त सभी !!!

ऐसी कौन सी परिस्थितियाँ हैं जो बच्चों को कानून का उल्लंघन करने के लिए प्रेरित करती हैं?
उपरोक्त सभी

यदि पुलिस को किसी बच्चे पर अपराध करने का संदेह हो तो ऐसी स्थिति में
बच्चे को निरुद्ध नहीं किया जायेगा !!!

विधि से संघर्षरत बालक/बालिकाओं के लिए मुख्य कौन सा कानूनी प्रावधान हैं ?
किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम

यदि किसी बालक को पुलिस थाने में जमानत नहीं दी जाती है, तो उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष अधिकतम कितने समय के भीतर पेश किया जाना चाहिए?
24 घंटे

इनमे से किन परिस्थितियों में बच्चों को निरुद्ध करना ठीक है ?
जघन्य अपराधों के लिए

बच्चे को निरुद्ध करने के बाद कहाँ रखा जाना चाहिए?
'विधि विरुद्ध बच्चे' को तुरंत बाल कल्याण पुलिस अधिकारी की देखरेख में रखा जाना चाहिए

विधि से संघर्षरत बच्चों के मामलों में कार्यवाही कौन करता है ?
किशोर न्याय बोर्ड

विधि के साथ संघर्षत बच्चे एक बच्चे के लिए सामाजिक पृष्ठभूमि की रिपोर्ट कब तक तैयार की जानी चाहिए
निरुद्ध करते समय !!!

आयु के निर्धारण के लिए उपयोग किया जाने वाला प्राथमिक दस्तावेज क्या है?
स्कूल से प्राप्त जन्म तिथि प्रमाण पत्र या संबंधित परीक्षा बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष प्रमाण पत्र

सही शब्दावली चुनें:
सम्प्रेक्षण गृह

इनमें से किसे "विधि के साथ संघर्ष में बालक" वर्गीकृत किया जाएगा?
एक बच्चा जिसने कथित तौर पर अपराध किया है

निरुद्ध करने के दौरान विधि से संघर्षरत बच्चे पर इनमें से किसका इस्तेमाल किया जा सकता है?
उपरोक्त में से कोई नहीं

निम्नलिखित में से किस परिदृश्य में बच्चे को हिरासत में लिया जा सकता है?
बच्चे ने अपने दादा की हत्या करी है

बच्चे का मेडिकल जाँच करते वक़्त इनमे से कौन कौन सी चीज़े ज़रूरी होती है?
मेडिकल जाँच बच्चे के परिवार या एक ऐसा व्यक्ति जिस पर बच्चे को विशवास हो उनके सामने ही किया जाना चाहिए !!!

यदि कोई बच्ची अपने साथ हुए यौन शोषण का बयान देते वक्त रोने लगती है और अपना बयान साफ़ -साफ़ नहीं दे पाती है तो इससे आप क्या समझेंगे?
ऐसी स्थिति में घबरा जाना स्वाभाविक है

एक 14 साल की लड़की का उसके पुरुष रिश्तेदार ने यौन शोषण किया| इस लड़की को अदालत में गवाही देनी है। उसका परिवार अपना बयान वापस लेने के लिए उसे डरा रहा है । उसे कहाँ रखा जाना चाहिए?
बाल देखरेख संस्थान

यौन हिंसा की रिपोर्ट मिलने पर पुलिस कार्यालय को निम्नलिखित में से किस दिशा-निर्देश का पालन सर्वप्रथम करना चाहिए?
सीआरपीसी 1973 की धारा 154 के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज करना !!!

यदि घर से भागने के बाद बच्चे का यौन शोषण किया जाता है, तो आपको...:
बच्चे को परामर्श दें और उनके दोष की भावना को कम करने का प्रयास करना चाहिए

अगर पीड़ित बच्चे और उनके परिवार को अपराधी और उनके परिवार द्वारा ब्लैकमेल/धमकाया जा रहा हो तो क्या करना चाहिए?
155 दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) के तहत कार्यवाही किया जाए !!!

इनमे से किसको बच्चे का सहायक व्यक्ति/Support Person नियुक्त किया जा सकता है?
इनमे से सभी

किसके पास "देखरेख और संरक्षण के ज़रूरतमंद बालक" के वापस सौपने का आदेश देने का अधिकार है?
बाल कल्याण समिति !!!

इनमे से कौन से निम्नलिखित व्यक्तियों को ज़रूरत पढ़ने पर बच्चे के लिए मुफ्त में नियुक्त किया जा सकता है?
इनमे से सभी

किस उम्र तक एक व्यक्ति को POCSO अधिनियम के तहत बच्चा माना जाता है?
अठारह वर्ष

बच्चों की अश्लील फिल्म रखना पॉक्सो अधिनियम के तहत दंडनीय है?
सही

यदि किसी बच्चे का उसके माता-पिता द्वारा या अपने ही घर में रहने वाले किसी व्यक्ति द्वारा यौन शोषण किया जाता है तो उसे क्या करना चाहिए?
POCSO दिशानिर्देशों के तहत मामले का पता चलने के 24 घंटे के भीतर बच्चे को बाल कल्याण समिति के पास भेजा जाना चाहिए

बच्चे का कथन महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा लिया जाना चाहिए
हाँ

क्या विवाह के दायरे में नाबालिग पर की गई यौन हिंसा को बलात्कार माना जाएगा?
हां

बाल विवाह निषेध अधिकारी (CMPO) कौन है?
जो बाल विवाह के पीड़ितों को सलाह देता है !!!

बाल विवाह से बाल हिंसा और तस्करी की संभावना बढ़ जाती है
सही

बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 की किस धारा में बच्चे की कस्टडी का प्रावधान है?
धारा 5 (2) !!!

यदि विवाह के समय पति भी नाबालिग है, तो पुनर्वास के लिए भरण-पोषण के भुगतान के लिए किस से संपर्क किया जाना चाहिए?
पति के संरक्षक

क्या बाल विवाह से जन्मे बच्चे को किसी अन्य बच्चे के समान अधिकार प्राप्त होंगे?
हां, क्योंकि उनमें कोई अंतर नहीं है

निम्नलिखित में से किस अधिकारी को बाल विवाह के मामले में पुलिस द्वारा की गई जांच का हिस्सा बनाया जाना चाहिए?
बाल विवाह रोकथाम अधिकारी (CMPO)

क्या बाल विवाह रद्द करते समय बच्चे की सहमति आवश्यक है?
हां, बच्चे को इसके लिए सहमति देनी होगी !!!

निम्नलिखित में से कौन सी विशेष परिस्थितियाँ हैं जहाँ बाल विवाह को शुरू से ही शून्य माना जाएगा:
उपरोक्त सभी
जहां बच्चे को भ्रमित करके या जबरदस्ती या व्याकुलता से उसका बाल विवाह माता-पिता से दूर कर दिया गया हो।
जहां बच्चे की शादी के लिए खरीद-बिक्री की गई है या बच्चे का इस्तेमाल शादी के बाद के दुर्व्यवहार या अनैतिक उद्देश्यों के लिए किया गया है।
जहां बाल विवाह को रोकने के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट या मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 13 के तहत निषेधाज्ञा जारी करने के बावजूद बाल विवाह किया गया है

लड़कों के लिए शादी की कानूनी उम्र क्या है?
21

संभावित बाल विवाह की सूचना मिलने पर निम्नलिखित में से किस अधिकारी को 24 घंटे के भीतर बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करना आवश्यक है?
ऊपर के सभी !!!

लड़कियों के लिए शादी की कानूनी उम्र क्या है?
18 !!!

क्या विवाह के दायरे में नाबालिग पर की गई यौन हिंसा को बलात्कार माना जाएगा?
हां

"बाल विवाह शून्यकरणीय है" का क्या अर्थ है?
यदि पीड़ित चाहे तो विवाह को रद्द किया जा सकता है।

यदि माता-पिता बाल विवाह के लिए दबाव बनाना जारी रखते हैं तो पुलिस अधिकारी का अगला कदम क्या होना चाहिए?
संबंधित प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट या मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत जमा करें और निषेधाज्ञा का अनुरोध करें

बच्चों के खिलाफ अपराधों के मामलों को _____
25, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम

भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत कौन सी धारा मानव तस्करी को दंडित करती है?
धारा 368 !!!

बाल श्रम (प्रतिषेध और रोजगार) संशोधन अधिनियम, 2016 के तहत, बाल श्रम से पीड़ित बच्चों को यह अधिकार दिया जाना चाहिए
बाल और किशोर श्रम पुनर्वास निधि

एक बच्चे को अनुकूल वातावरण में रखने के लिए एक आवश्यकता चुनें: -
रात के दौरान पुलिस स्टेशनों में बच्चों को नहीं रखना !!!

14 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे को जोखिमपूर्ण कार्य या प्रक्रियाओं में नियोजित किया जा सकता है
हाँ

बाल कल्याण पुलिस अधिकारी द्वारा देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले प्रत्येक बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष कितने समय के भीतर प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है
24 घंटे

बाल श्रम में वृद्धि के कारणों में से एक क्या है?
अभिभावक से अलगाव

बाल कल्याण अधिकारी की भूमिका क्या है?
उपर्युक्त सभी

क्या आपको लगता है कि पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कि बाल श्रमिकों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए?
हां

बाल और किशोर श्रम (निषेध और रोजगार) अधिनियम 1986 के अनुसार, ____ वर्ष से कम आयु के बच्चों को काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।
14 वर्ष

बाल श्रम अधिनियम के तहत बालक की आयु ----- वर्ष परिभाषित की गयी है।
18

एक मां अपने 13 वर्षीय बेटे को 2 बार कोयले की खान में काम करने के लिए भेजती है, जबकि उसे पहली बार पुलिस द्वारा घर वापस भेज दिया गया था। इस अपराध के लिए क्या सजा है?
जुर्माने के साथ 6 महीने की कैद !!!

बाल श्रम (प्रतिषेध और रोजगार) संशोधन अधिनियम, 2016 के तहत, बाल श्रम से पीड़ित बच्चों को यह अधिकार दिया जाना चाहिए
बाल और किशोर श्रम पुनर्वास निधि

किन विधियों के तहत पीड़ित बाल श्रमिकों को मुआवजा प्राप्त हो सकता है?
दोनों

आपको क्या लगता है कि बाल श्रमिकों के पुनर्वास के लिए सबसे अच्छा साधन क्या है?
उपर्युक्त सभी

क्या बच्चों की तस्करी एक जमानती अपराध है?
नहीं

किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की किस धारा के तहत बच्चों की चिकित्सा जांच के लिए पारित किए जाने के आदेश हैं?
धारा 37

पॉक्सो अधिनियम की किस धारा के तहत यौन शोषण से पीड़ित बाल श्रमिकों की चिकित्सकीय जांच की जानी चाहिए?
धारा 27

किशोर न्याय (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत कौन सी धारा बच्चों की बिक्री और खरीद को दंडित करती है?
धारा 81

किशोर न्याय अधिनियम के तहत निम्नलिखित में से क्या सही हैं?
उपरोक्त सभी

जे जे ऐक्ट के तहत निम्नलिखित में से क्या सही हैं?
उपरोक्त सभी

यदि CNCP / CCL की उम्र के बारे में संदेह है, तो उन्हें उम्र की जांच के दौरान ____ के रूप में माना जाना चाहिए?
बच्चा

बच्चों की देखभाल, संवर्धन और सरंक्षण की प्राथमिक जिम्मेदारी किसकी है?
उसके जन्मदाता परिवार/ दत्तक माता –पिता/फिर पालक माता -पिता

जो बच्चे पूर्ण कालिक देखभाल संस्थान में नहीं रहना चाहते हैं, वे कहां रह सकते हैं?
मुक्त आश्रय

अगर किसी बच्चे ने कथित तौर पर अपराध किया है तो उसके लिए हमें किन शब्दों का उपयोग करना चाहिए?
विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक

क्या विधि विरुद्ध बच्चों; की जानकारी पुलिस अधिकारी द्वारा प्रकट की जा सकती है?
नहीं

एक पुलिस स्टेशन में बच्चों से संबंधित मामलों से किसे निपटना चाहिए?
बाल कल्याण पुलिस अधिकारी

क्या CCL की जानकारी पुलिस अधिकारी द्वारा प्रकट की जा सकती है?
नहीं

देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों से संबंधित मामलों को किसको संदर्भित किया जाना चाहिए?
बाल कल्याण समिति

मानसिक प्रताड़ना का बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?
इनमें से सभी

निम्नलिखित में से कौन सी धारा बच्चों पर क्रूरता से संबंधित है
A और C दोनों !!!

आपको एक बच्चे की जानकारी मिलती है जो ट्रैफिक चौराहों पर अक्सर भीख मांगते हुए दिखता है। आप इस बच्चे को अपने संरक्षण में लेते हैं और वह आपको बताता है कि वह सड़क पर अकेला रहता है और भीख मांग के अपना गुज़ारा करता है। इस मामले में आप बच्चे को कहाँ ले कर जाएंगे?
बाल कल्याण समिति !!!

निम्नलिखित में से कौन बच्चे की तत्काल जरूरतों के अंतर्गत आता है जिसकी पुलिस थाने स्तर परदेखभाल की जानी चाहिए?
उपरोक्त सभी

बच्चों के प्रति क्रूरता क्या है?
उपरोक्त सभी।

बच्चों के प्रति क्रूरता होने की जानकारी मिलने पर, पुलिस की भूमिका क्या है?
A और B

एक बच्चे के साथ उसके घर में दुर्व्यवहार किया गया है। बच्चे का बयान लेते समय निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया सबसे कारगर एवं बाल मैत्रीपूर्ण होगी?
बच्चे के बयान को किसी अन्य स्थान पर शब्दशः दर्ज किया जाना चाहिए जो बच्चे के लिए सुविधाजनक हो

निम्नलिखित में से कौन सी धारा किसी व्यक्ति द्वारा भीख मांगने के लिए बच्चों को रोजगार देने की सजा का वर्णन करती है
S. 76 (2) जे. जे. ऐक्ट

गुमशुदा बच्चे का विवरण किस वेबसाइट पर अपलोड किया जाना चाहिए?
http://trackthemissingchild.gov.in (नेशनल ट्रैकिंग सिस्टम)

भीख मांगने में बच्चे को जबरदस्ती शामिल करने का कृत्य किस तरह की क्रूरता के अंतर्गत आता है?
दोनों मानसिक और शारीरिक

सड़कों पर भीख मांगते पाए जाने वाले बच्चों को माना जाता है-
देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चे

भीख माँगना क्या नहीं है?
घायल जानवर को भिक्षा लेने के लिए दिखाना

किन मामलों में बयान महिला पुलिस अधिकारी को लेना पड़ता है?
ऊपर के सभी

बलात्कार के प्रकरणों में विशेष दुभाषियों की मदद कब ली जा सकती है?
जब जरूरत है

नये आपराधिक कानून कब पारित किये गये?
दिसंबर 2023

निम्नलिखित में से कौन सा सही है
दोनों

सात वर्ष से कम उम्र के बच्चे द्वारा किया गया कोई भी कार्य अपराध नहीं माना जाए
सात वर्ष से अधिक और बारह वर्ष से कम उम्र के बच्चे द्वारा किया कुछ भी अपराध नहीं है (जिसने समझ की पर्याप्त परिपक्वता प्राप्त नहीं की है)

क्या किसी बच्चे को रात भर जेल में रखा जा सकता है?
कभी नहीं

क्या कोई पुरुष पुलिस अधिकारी किसी महिला को गिरफ्तार कर सकता है?
नहीं

विवाह के कितने वर्षों में महिला की अप्राकृतिक मृत्यु को दहेज मृत्यु माना जा सकता है?
7

किसे जांच के लिए पुलिस स्टेशन आने के लिए नहीं कहा जा सकता
ऊपर के सभी
किसी गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति
महिला
किसी भी 15 वर्ष से कम या 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष

किन अपराधों के विरुद्ध प्ली बार्गेनिंग मौजूद नहीं है
इनमे से कोई भी नहीं

किनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है?
दोनों !!!
बालिग और नाबालिग

क्या एसिड अटैक पर प्रावधान लिंग-निरपेक्ष है?
आईपीसी के लिए नहीं और बीएनएस के लिए हाँ !!!

POSH अधिनियम के तहत क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
ऊपर के सभी

किस एक्ट के तहत रेप पीड़िता से मिलने के दौरान पुलिस को सादे कपड़े पहनने चाहिए?
दोनों

रेप के मामले में FIR कैसे दर्ज की जा सकती है?
ऊपर के सभी

किसी भी महिला को सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
केवल असाधारण परिस्थितियों में

किस अपराध में फोरेंसिक विशेषज्ञ को फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र करने के लिए अपराध स्थल पर जाना अनिवार्य है?
7 वर्ष से अधिक सज़ा वाला अपराध

नए आपराधिक कानूनों के लिए टेस्ट परीक्षा (Test Examination for New Criminal Laws)


नए आपराधिक कानूनों के लिए टेस्ट परीक्षा (Test Examination for New Criminal Laws)
Test Examination created by Shri Huleshwar Joshi, (HEAD CONSTABLE) District NarayanpuR (CG)
used on Open AI Gemini
भारतीय आपराधिक कानून प्रणाली में हाल ही में तीन नए कानूनों की शुरुआत के साथ महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं, जो 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी हो चुकी है; ये कानून औपनिवेशिक युग के विधानों का स्थान लेते हैं >>
· भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023: भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860 का स्थान ली है। 
· भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023: दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC), 1973 का स्थान ली है। 
· भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), 2023: भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 का स्थान ली है। 

नए भारतीय आपराधिक कानूनों (BNS, BNSS, BSA) पर 100 MCQs




महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख