"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


रविवार, जनवरी 25, 2026

अबूझमाड महोत्सव – अबूझमाड पीस हाफ मैराथन 2026 की रूपरेखा और इतिहास के बारे में संक्षिप्त जानकारी

अबूझमाड महोत्सव – अबूझमाड पीस हाफ मैराथन

 अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन मध्य भारत की सबसे बड़ी एवं देश की सर्वाधिक पुरस्कार राशि प्रदान करने वाली मैराथनों में से एक है।

इस मैराथन में 07 वर्गों में कुल 15 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

यह मैराथन अबूझमाड़ की मावली माता की पावन धरा के प्राकृतिक सौंदर्य, झीलों, झरनों, अनूठी जनजातीय जीवनशैली एवं लोक संस्कृति को विश्व पटल पर परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस आयोजन में प्रतिवर्ष देश-विदेश से लगभग 5000 से 7000 धावक भाग लेते हैं।

 

इस वर्ष मैराथन में 06 कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000/- रखा गया है। तथा रिले रेश में 50 हजार का इनाम रखा गया है।

वर्ष 2026 में निम्नानुसार 07 कैटेगरी मे दौड़ होगी >>

ओपन कैटेगरी पुरुष/महिला

बस्तर कैटेगरी पुरुष/महिला

नारायणपुर कैटेगरी पुरुष/महिला

रिले रेस ओपन (03 पुरुष धावक + 01 महिला धावक) प्रथम पुरस्कार – ₹50,000/-

 

कभी हिंसा, हथियार और अशान्ति के पर्याय थे; अब शांति की दौड़ की कर रहे तैयारी अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 में दौड़ेंगे 140 से अधिक पुनर्वासित माओवादी, जो लाइवलीहुड कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

अबूझमाड़ क्षेत्र में शांति, विकास और विश्वास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में 31 जनवरी 2026 को आयोजित होने जा रही अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में एक प्रेरणादायी बदलाव देखने को मिलेगा। कभी जंगलों में हथियार लेकर शांति और उन्नति के खिलाफ काम करने वाले नक्सली, पुनर्वास के बाद अब शांति, उन्नति और विकास की संदेश के साथ देश-विदेश के धावकों के कंधे से कंधा मिलाकर मैराथन में दौड़ते नजर आएंगे।

 

 

दिनांक 18-01-2026 को जिला मुख्यालय में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे स्कूल / कॉलेज के स्टूडेंट सहित 500 से अधिक स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार और व्यापारी गण शामिल हुए।

माड़ महोत्सव अबूझमाड पीस हाफ मैराथन की पाँचवे संकरण की प्रमोशन हेतु जिला नारायणपुर विशेषकर अबूझमाड के जनजीवन, आदिवासी कला-संस्कृति, प्राकृतिक सौन्दर्य, वन, पर्वतों और झील झरनों को वैश्विक समुदाय को दिखाने एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 25-01-2026 (रविवार) के प्रातः 08:30 बजे बालक हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर से अबूझमाड के अंदरूनी क्षेत्र ग्राम कच्चापाल तक अबूझमाड पीस बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक राज्यभर के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, अधिकारी कर्मचारी, पत्रकारबंधु, पर्यटक, बाइकर्स सहित आम नागरिकों की उपस्थिति रहे।

दिनांक 30-01-2026 को बालक हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर में ड्रोन शो का आयोजन किया जावेगा।

दिनांक 31-01-2026 को फिनिशिंग पॉइंट ग्राम बासिंग में विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगे, जिसमें लखपति दीदी सम्मेलन भी शामिल है। 

 

वर्ष – 2019

·       अबूझमाड पीस हाफ मैराथन की शुरुआत वर्ष 2019 में जिला नारायणपुर के लोगों, और पुलिस – प्रशासन द्वारा किया गया। “रन फार पीस, रन फार अबुझमाड़’’ थीम पर आयोजित प्रथम मैराथन दिनांक 10 जनवरी 2019 को आयोजित किया गया था; जिसमें देश विदेश के 7000 से अधिक धावकों ने भाग लिया।

 

वर्ष – 2020

·       दिनांक 08 फरवरी 2020 को रन फार पीस, रन फार अबुझमाड हाप मैराथन, 21 कि.मी का आयोजन कराया गया। जिसमें 18 राज्यों के लगभग 11292 धावकों ने पंजीयन कराया, वहीं 09 विदेशी धावको ने भी इस मैराथन में भाग लिया, ये सभी प्रतिभागी केन्या देश के निवासी थे। 

 

 

वर्ष – 2021

·       ‘‘अबुझमाड़ महोत्सव - तृतीय अंतर्राष्ट्रीय माड़ मैराथन - 2021’’ के रूप में आयोजित की गई। महिनों चलने वाले इस अबुझमाड़ महोत्सव के माध्यम से मावा नारायणपुर, युवा नारायणपुर के थीम पर अंदरूनी और पहुंच विहिन क्षेत्र के आम नागरिकों और युवाओं को जोडकर उन्हें सरकारी कार्यालयों का भ्रमण कराते हुए सरकार के कार्यशैली को बताया गया।

·       पहली बार बस्तर संभाग के समस्त पुलिस थाना और केन्द्रीय सशस्त्र बल के कैम्पों में 5-5 किलोमीटर के दौड़ आयोजित कर नक्सल क्षेत्र के नागरिकों को खासकर युवा और छात्रों को शासन से जोडने का प्रयास किया गया।

·       ‘‘अबुझमाड़ महोत्सव’’ के तहत् हर दिन लगभग 10 गांव के युवाओं, छात्रों और लोगों को जिला मुख्यालय बुलाकर उन्हें उनके मानव अधिकारों और आवश्यक कार्यों के निपटारा के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया।

·       कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बावजूद इस साल मैराथन में भाग लेने के लिए 11,7,99 (ग्यारह हजार सात सौ निन्यानबे) धावकों ने अपना पंजीयन कराया। जिला मुख्यालय नारायणपुर से बाहर के समस्त धावकों का कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद उन्हें मैराथन में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

·       मैराथन के पूर्व संध्या ‘‘एक शाम अबुझमाड़ के नाम’’ का आयोजन किया गया है, जिसमें पद्मश्री अनुज शर्मा, बालीवुड अभिनेता श्री दिनेश नाग और छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार श्री अनुराग शर्मा और उनके टीम सहित स्पेशल गेस्ट के रूप में पद्मश्री सबा अंजूम, बालीवुड के नेशनल खिलाडी श्री आशीष अरोरा एवं श्री अम्बर भारद्वाज भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

·       स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए हॉट एयर बलून, पैरा मोटर गलैंडिंग कराया गया।

 

 

वर्ष – 2025

·       अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का (चौथा संस्करण) दिनांक  02 मार्च 2025 को हुआ जिला नारायणपुर में  सम्पन्न ।

·       अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 (चौथा संस्करण) में 7000 धावकों ने लगाई रेश।

·       जीते 18 लाख रुपये के पुरस्कार।

·       जादू बस्तर+दायरा बैंड शो, ड्रोन शो, पद्मश्री अनुज शर्मा नाइट, आतिशबाजी और मलखंभ भी रहा कार्यक्रम के दौरान आकर्षण केंद्र

·       21 किमी, 10 किमी, 5 किमी (केवल महिलाओं के लिए ) की कुल 7 श्रेणियों में किया गया मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन।

·       अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में कुल 11 हजार से अधिक प्रतिभगियों ने किया पंजीकरण ।

·       1800 से अधिक लोगों ने पूरा किया 21 कि मी का मैराथन।

·         अबूझमाड़ मैराथन की सभी श्रेणियों में 50 से अधिक विदेशी नागरिको की रही भागीदारी।

·       ओपन 21 किमी  पुरुष वर्ग में भारतीय एथलीट ने विदेशी धावकों को पछाड़ा ।

·       पूर्ण डिजिटल प्रक्रिया से किया गया प्रतिभागियों का पंजीकरण, तथा बिब व टीशर्ट वितरण का कार्य 

·       अबूझमाड़ में मुख्य धारा मे जुडते हुए जिला नारायणपुर के आत्मसमर्पित नक्सलियों ने लगाई 21 किमी की मैराथन दौड़।

·       अबूझमाड़ महोत्सव और इसके अंतर्गत अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य शान्ति का सन्देश देना है विश्व पटल पर अबूझमाड़ क्षेत्र की एक नयी पहचान बनाना है| यह आयोजन अबूझमाड़ के बारे में निम्नलिखित धारणाओं को धराशायी करता है | बस्तर और अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सलवाद से बुरी तरह से ग्रसित है, अबूझमाड़ नक्सलियों का गढ़ है, नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है और अबूझमाड़ क्षेत्र में पर्यटन और घूमना असुरक्षित ही नहीं असंभव है।

·       अबूझमाड़ महोत्सव और ख़ास करके अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन शांति, एकता, प्राकृतिक सौंदर्यता, विकास का सन्देश देता है| यह आयोजन इस बात को भी चिन्हांकित करता है की कैसे अबूझमाड़ के सरल और शांतिप्रिय आदिवासियों ने हिंसा, कटुता, विदेशी विचारधारा को नाकारा है और शांति और विकास का पथ चुना है।

·       अबूझमाड़ महोत्सव के कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण

o  28 फ़रवरी की  दायरा बैंड जादू बस्तरके कॉन्सर्ट से इस महोत्सव का आगाज़ हुआ जिसे देखने और बस्तर की संगीत को सुनने 8000 लोग आये| इस उद्घाटन समारोह में अबूझमाड़ मलखम्ब ग्रुप ने परफॉरमेंस किया| अबूझमाड़ मलखम्ब ग्रुप ने भारत ही नहीं पूरे विश्व में अपनी परफ़ोर्मेंस  दी है और कई खिताब जीते है एवं विश्व मलखम्ब प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है| बस्तर की धरा पर पहली बार एक ग्रैंड ड्रोन शो का आयोजन किया गया| इस ड्रोन शो के माध्यम से शान्ति का सन्देश दिया गया एवं मैराथन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया । 

o  1 मार्च की रात को ही छत्तीसगढ़िया सिनेमा के प्रसिद्ध एक्टर और गायक माननीय विधायक अनुज शर्मा जी के समूह ने समां बाँध देने वाला एक म्यूजिकल शो किया। जिसे देखने के लिये  हाई स्कूल ग्राउंड नारायणपुर में 12  हजार से अधिक लोग एकत्रित हुए थे।

o   कार्यक्रम स्थल पर पूर्ण डिजीटल तरीके से प्रतिभागियों का पंजीकरण, बिब एवं टी-शर्ट वितरण का कार्य भी संचालित किया जा रहा था। मैराथन में शॉर्टकट और धोखाधड़ी को खत्म करने के लिए आरएफआईडी तकनीक का उपयोग  किया गया । 6 हजार  से अधिक मात्रा में बिके डूडल प्रिंटेड बस्तर आर्ट टीशर्ट अबूझमाड़ मैराथन के प्रति लोगों का प्रेम  प्रदर्शित कर रहा था ।

o  21 किमी मैराथन दौड़ पूरी करने वाले सभी धावकों को अबूझमाड़ मैराथन  का फिनिसर मैडल देकर सम्मानित किया गया एवं क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान विशिष्ट अतिथियों के द्वारा  विजेता धावकों को पुरस्कृत किया गया ।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख