"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


शनिवार, जनवरी 31, 2026

जिला प्रशासन एवं नारायणपुर पुलिस के समन्वय से आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन–2026 शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न


जिला प्रशासन एवं नारायणपुर पुलिस के समन्वय से आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन–2026 शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

जिला प्रशासन नारायणपुर एवं नारायणपुर पुलिस के समन्वय में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन–2026 का दिनांक 31-01-2026 की प्रातः 06.00 बजे हाईस्कूल परिसर, नारायणपुर से भव्य शुभारंभ हुआ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा सांकेतिक दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

नारायणपुर से बासिंग तक 21 कि.मी. दूरी में आयोजित इस मैराथन में 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें 60 से अधिक विदेशी धावक भी शामिल रहे। नारायणपुर पुलिस द्वारा की गई व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के चलते आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। 

इससे पहले अबूझमाड़ खेल महोत्सव के अंतर्गत पहले वालीबाल, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग का भी आयोजन किया गया था।

साथ ही दिनांक 30.1.2026 को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था जिसमें मलखंभ अकादमी द्वारा प्रस्तुति दी गई और साथ ही साथ ड्रोन एवं लेजर शो का आयोजन भी किया गया था।


मैराथन का आयोजन चार श्रेणियों में किया गया था —
🔹 नारायणपुर श्रेणी (पुरुष/महिला)
🔹 बस्तर श्रेणी (पुरुष/महिला)
🔹 ओपन श्रेणी (पुरुष/महिला)
🔹 टीम रन (चार सदस्यीय टीम, प्रथम धावक महिला अनिवार्य)

🏅 प्रतियोगिता परिणाम

🔸 ओपन श्रेणी – पुरुष
प्रथम फिरोम्सा अरावसुतार – इथियोपिया
द्वितीय अक्षय कुमार – मेरठ (उ.प्र.)
तृतीय टेबेजे किनेटो – इथियोपिया
चतुर्थ संदीप कुमार ध्रुव – सिहावा, जिला धमतरी
पंचम मेघनाथ यादव – राजनांदगांव

🔸 ओपन श्रेणी – महिला
प्रथम मुन्नी देवी – सांडवा, भिवानी (हरियाणा)
द्वितीय वंदना – वाराणसी (उ.प्र.)
तृतीय इडा जेरोटिच – इथियोपिया
चतुर्थ बसंती कुमारी – जमशेदपुर (झारखंड)
पंचम दशोदा सिक्का – दुर्ग

🔸 बस्तर श्रेणी – पुरुष
प्रथम मंकू राम नाग – कोंडागांव
द्वितीयमनोज करटाम – बीजापुर
तृतीय फूलधर नेताम – कोंडागांव
चतुर्थ दासी राम मंडावी – कोंडागांव
पंचम संजय कोरटाम – कोंडागांव

🔸 बस्तर श्रेणी – महिला
प्रथम प्रमिला मंडावी – लोहंडीगुड़ा, बस्तर
द्वितीय कुमली पोयाम – जगदलपुर
तृतीय कुसुम शार्दुल – बस्तर
चतुर्थ कंचन नेताम – कांकेर
पंचम संतोषी भंडारी – बीजापुर

🔸 नारायणपुर श्रेणी – पुरुष
प्रथम रस्सू – कौशलनार
द्वितीय विजय उसेंडी – ओरछा
तृतीय तेजेश्वर करंगा – देवगांव
चतुर्थ धनसिंह वड्डे – नारायणपुर
पंचम जयसिंह कुमेटी – खड़कगांव

🔸 नारायणपुर श्रेणी – महिला
प्रथम रीना उइके – लापसी, नारायणपुर
द्वितीय सानी सलाम – बोरावंड
तृतीय लता मंडावी – धुतखर
चतुर्थ शांति कचलाम – नारायणपुर
पंचम उर्मिला करंगा – नारायणपुर

🔸 टीम रन
प्रथम भिलाई स्टील सिटी टीम
द्वितीय दुर्ग रनर्स
तृतीय डीआरजेड (दल्ली राजहरा)
चतुर्थ सुकमा टीम
पंचम जगदलपुर बस्तर टीम

💰 पुरस्कार राशि
ओपन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹1,00,000/- एवं टीम रन में प्रथम टीम को ₹50,000/- नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि पुनर्वास योजना के अंतर्गत मुख्यधारा में लौट चुके लगभग 140 पुनर्वासित पूर्व माओवादी युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक मैराथन में सहभागिता की। यह सहभागिता क्षेत्र में शांति, विश्वास बहाली एवं सफल पुनर्वास प्रक्रिया का सशक्त प्रतीक बनी।

आयोजन पूर्व हाईस्कूल परिसर में जुंबा वॉर्मअप सत्र आयोजित किया गया। साथ ही समापन स्थल बासिंग में भी कुल डाउन जुंबा, स्वल्पाहार, फिजियो, मेडिकल की व्यवस्था की गई थी

मैराथन का समापन समारोह बासिंग में आयोजित किया गया, जहां माननीय सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम तथा जिला पंचायत नारायणपुर की अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के चेक एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नारायणपुर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख