"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


शुक्रवार, जनवरी 30, 2026

अबूझमाड महोत्सव – अबूझमाड पीस हाफ मैराथन 2026

अबूझमाड महोत्सव – अबूझमाड पीस हाफ मैराथन 2026

  यह मैराथन अबूझमाड़ की मावली माता की पावन धरा के प्राकृतिक सौंदर्य, झीलों, झरनों, अनूठी जनजातीय जीवनशैली एवं लोक संस्कृति को विश्व पटल पर प्रचारित करने का एक महत्वपूर्ण और सशक्त माध्यम है। जिसे वर्ष 2019 में जिला नारायणपुर के लोगों, और पुलिस – प्रशासन ने किया था।

अबूझमाड़ महोत्सव और इसके अंतर्गत अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य शान्ति का सन्देश देना; विश्व पटल पर अबूझमाड़ क्षेत्र की एक नयी पहचान बनाना है| अबूझमाड़ महोत्सव और ख़ास करके अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन शांति, एकता, प्राकृतिक सौंदर्यता, विकास का सन्देश देता है| यह आयोजन इस बात को भी चिन्हांकित करता है की कैसे अबूझमाड़ के सरल और शांतिप्रिय आदिवासियों ने हिंसा, कटुता, विदेशी विचारधारा को नाकारा है और शांति और विकास का पथ चुना है।

यह मैराथन पूर्व में वर्ष 2019, 2020, 2021, 2025 में सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया; इसके सकारात्मक प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2026 में भी आयोजन कराया जा रहा है।

वर्ष – 2019 में  “रन फार पीस, रन फार अबुझमाड़’’ थीम पर आयोजित प्रथम मैराथन दिनांक 10 जनवरी 2019 को आयोजित किया गया था; जिसमें देश विदेश के 7000 से अधिक धावकों ने भाग लिया था।

वर्ष – 2020 में दिनांक 08 फरवरी 2020 को रन फार पीस, रन फार अबुझमाड हाप मैराथन, 21 कि.मी का आयोजन कराया गया। जिसमें 18 राज्यों के लगभग 11292 धावकों ने पंजीयन कराया, वहीं 09 विदेशी धावको ने भी इस मैराथन में भाग लिया, ये सभी प्रतिभागी केन्या देश के निवासी थे। 

वर्ष – 2021 में दिनांक 27 फरवरी 2021 को यह आयोजन ‘‘अबुझमाड़ महोत्सव - तृतीय अंतर्राष्ट्रीय माड़ मैराथन - 2021’’ के नाम से आयोजित की गई। जिसमें कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बावजूद इस साल मैराथन में भाग लेने के लिए 11,7,99 (ग्यारह हजार सात सौ निन्यानबे) धावकों ने अपना पंजीयन कराया।

·       पहली बार बस्तर संभाग के समस्त पुलिस थाना और केन्द्रीय सशस्त्र बल के कैम्पों में 5-5 किलोमीटर के दौड़ आयोजित कर नक्सल क्षेत्र के नागरिकों को खासकर युवा और छात्रों को शासन से जोडने का प्रयास किया गया।

·       मैराथन की पूर्व संध्या ‘‘एक शाम अबुझमाड़ के नाम’’ का आयोजन किया गया है, जिसमें पद्मश्री अनुज शर्मा, बालीवुड अभिनेता श्री दिनेश नाग और छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार श्री अनुराग शर्मा और उनके टीम सहित स्पेशल गेस्ट के रूप में पद्मश्री सबा अंजूम, बालीवुड के नेशनल खिलाडी श्री आशीष अरोरा एवं श्री अम्बर भारद्वाज भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

·       स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए हॉट एयर बलून, पैरा मोटर गलैंडिंग कराया गया।

वर्ष – 2025 में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 के (चौथा संस्करण) का दौड़ दिनांक  02 मार्च 2025 को कराया गया।  जिसमें देश विदेश के 7000 धावकों ने लगाई रेश लगाकर 18 लाख रुपये से अधिक के पुरुस्कार जीते।

·       जादू बस्तर+दायरा बैंड शो, ड्रोन शो, पद्मश्री अनुज शर्मा नाइट, आतिशबाजी और मलखंभ भी रहा कार्यक्रम के दौरान आकर्षण केंद्र।

·       अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में कुल 11 हजार से अधिक प्रतिभगियों ने किया पंजीकरण ।

·       अबूझमाड़ मैराथन की सभी श्रेणियों में 50 से अधिक विदेशी नागरिको की रही भागीदारी।

अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन मध्य भारत की सबसे बड़ी एवं देश की सर्वाधिक पुरस्कार राशि प्रदान करने वाली मैराथनों में से एक है।

पारम्परिक महत्व को ध्यान में रखकर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भिलाई स्टील प्लांट, जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नारायणा अस्पताल तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से अबुझमाड़ महोत्सव-अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026का आयोजन 31 जनवरी, 2026 को प्रातः 05.00 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

इस मैराथन में 07 वर्गों में कुल 15 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इस आयोजन में प्रतिवर्ष देश-विदेश से लगभग 5000 से 7000 धावक भाग लेते हैं।

इस वर्ष मैराथन में 06 कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000/- रखा गया है। तथा रिले रेश में 50 हजार का इनाम रखा गया है।

वर्ष 2026 में निम्नानुसार 07 कैटेगरी मे दौड़ होगी >>

ओपन कैटेगरी पुरुष/महिला

बस्तर कैटेगरी पुरुष/महिला

नारायणपुर कैटेगरी पुरुष/महिला

रिले रेस ओपन (03 पुरुष धावक + 01 महिला धावक) प्रथम पुरस्कार – ₹50,000/-

इस वर्ष मैराथन में 140 से अधिक पुनर्वासित माओवादी भी हिस्सा लेकर शांति का संदेश देंगे।

दिनांक 18-01-2026 को वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे स्कूल / कॉलेज के स्टूडेंट सहित 500 से अधिक स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार और व्यापारी गण शामिल हुए।

मैराथन की प्रमोशन हेतु दिनांक 25-01-2026 को नारायणपुर से अबूझमाड के अंदरूनी क्षेत्र ग्राम कच्चापाल तक अबूझमाड पीस बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यभर के 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

दिनांक 30-01-2026 को बालक हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर में ड्रोन शो का आयोजन किया जावेगा।

दिनांक 31-01-2026 को फिनिशिंग पॉइंट ग्राम बासिंग में विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगे, जिसमें लखपति दीदी सम्मेलन भी शामिल है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख