"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


शनिवार, अक्टूबर 01, 2022

उप निरीक्षक भर्ती; टेस्ट सीरीज - 07

उप निरीक्षक भर्ती; टेस्ट सीरीज - 07

@ केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सरकारी नौकरी के लिए सबसे बेहतरीन टेस्ट सीरीज

@ उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती, लोक सेवा आयोग और व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए समान रूप से उपयोगी टेस्ट



बुधवार, सितंबर 21, 2022

नारायणपुर पुलिस की संवेदनशीलता; निरीक्षक आकाश मसीह (थाना प्रभारी कोहकमेटा) ने जहरीले सर्प दंश के शिकार युवक को बचाया


नारायणपुर पुलिस की संवेदनशीलता; निरीक्षक आकाश मसीह (थाना प्रभारी कोहकमेटा) ने जहरीले सर्प दंश के शिकार युवक को बचाया

आज दिनाँक 21.09.2022 को थाना कोहकमेटा (जिला नारायणपुर) क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किहकाड निवासी श्री घनश्याम देहारी पिता श्री दुर्गा प्रसाद देहारी उम्र- 19 वर्ष जब अपने खेत में काम कर रहा था उसी वक्त उसे जहरीले करैत सांप ने काट दिया था। सूचना मिलने पर निरीक्षक आकाश मसीह तत्काल मौके पर पहुँचे और एम्बुलेंस को कॉल कर इसकी सूचना आईपीएस श्री सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) को दिए। सूचना मिलने पर आईपीएस सदानंद कुमार मरीज की हालात खराब जानकर निरीक्षक आकाश मसीह को एम्बुलेंस का इंतिजार किये बिना तत्काल अपनी सुविधा से जिला अस्पताल नारायणपुर में एडमिट कराने निर्देशित किये। पुलिस अधीक्षक से निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी कोहकमेटा आकाश मसीह ने मरीज को बाइक से ही जिला अस्पताल, नारायणपुर ले जाकर एडमिट कराया, प्राथमिक उपचार बाद मरीज के हालात में सुधार है।



सोमवार, सितंबर 19, 2022

नारायणपुर पुलिस और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की संयुक्त बीडीएस टीम ने नक्सलियों के मंसूबे को किया नाकाम; 12किलो वजनी पाइप आईईडी किया बरामद

नारायणपुर पुलिस और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की संयुक्त बीडीएस टीम ने नक्सलियों के मंसूबे को किया नाकाम; 12किलो वजनी पाइप आईईडी किया बरामद

आईपीएस श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के आदेशानुसार चलाये जा रहे सघन रोड़ डीमायनिंग अभियान के तहत आज आज दिनाँक 19.09.2022 को जिला पुलिस नारायणपुर, छसबल कुकड़ाझोर और छसबल आकाबेडा की संयुक्त बीडीएस टीम नारायणपुर से आकाबेडा रोड़ में डिमायनिंग के लिए निकली थी। इस दौरान आकाबेडा मुख्यमार्ग पुलिया के किनारे झाड़ी में छिपाई गई वायर दिखने से उसे ट्रैक करते हुए बीडीएस टीम ने लगभग 12 किलो वजनी एक नग पाइप आईईडी बरामद किया। नक्सलियों ने नारायणपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल अभियान को प्रभावित करने तथा पुलिस बल और आम नागरिकों को जानमाल की नुकसान पहुचाने की नीयत से सड़क किनारे पुलिया में आईईडी प्लांट किया था। बीडीएस टीम ने आईईडी रिकवर करने के पश्चात पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर से निर्देश प्राप्त कर आईईडी को नष्ट किया है।

---

गुरुवार, सितंबर 15, 2022

उप निरीक्षक भर्ती; टेस्ट सीरीज - 06


उप निरीक्षक भर्ती; टेस्ट सीरीज - 06

@ केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सरकारी नौकरी के लिए सबसे बेहतरीन टेस्ट सीरीज

@ उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती, लोक सेवा आयोग और व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए समान रूप से उपयोगी टेस्ट







सोमवार, सितंबर 05, 2022

शिक्षक दिवस विशेषांक : जिन गुरुजनों की शिक्षा के बिना मैं जानवर से भी बद्तर होता आज शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें प्रणाम... धन्यवाद!

शिक्षक दिवस विशेषांक : जिन गुरुजनों की शिक्षा के बिना मैं जानवर से भी बद्तर होता आज शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें प्रणाम... धन्यवाद!

आज शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम अपने पूज्यनीय गुरुजनों को सादर प्रणाम करता हूँ और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। साथ ही यह स्वीकार करता हूँ कि मैं आप सबका चिरऋणी हूँ क्योंकि आपकी शिक्षा और प्रेरणा के बिना मैं जानवर से भी बद्तर होता।

आज शिक्षक दिवस पर उन सभी गुरुजनों का मेरे जीवन में प्रभाव का मैं जिक्र नहीं कर पाऊँगा मगर मोटे तौर पर जिनसे जो मुख्य बातें मैंने सीखा है उन गुरुओं का नाम और उनके शिक्षा का उल्लेख जरूर करूँगा, जो इस प्रकार से है:-

# माँ मोतिम जोशी - आपने सब कुछ सिखाया, आज जो हूँ आपके बदौलत हूँ।
# पिता शैल जोशी - आपने मुझे अपने हक़ और अधिकार के लिये लड़ना सिखाया।
# दादी माँ कली जोशी - आपने कहानी-कहानी में गुणवत्तापूर्ण और आदर्श जीवन जीना सिखाया।
# परदादी माँ श्यामा जोशी - आपने मुझे शिक्षा को प्राथमिकता में रखने की सीख दी।
# दादा मालिक जोशी - आपने मुझे सरलता, समानता और प्राकृतिक न्याय को अपने आचरण में शामिल करने की शिक्षा दी।
# भैया देव जोशी - आपने मुझे निष्ठापूर्वक कर्तव्यों का पालन करना, समय के साथ सोचनाऔर आगे बढ़ने की स्किल दी है। आपने मुझे साहित्य रचना करने की प्रेरणा और कंप्यूटर की शिक्षा भी दी है।
# मंडलोई गुरुजी - आपने मुझे देवनागरी लिपि पढ़ना और लिखना सिखाया।
# अनिल बंजारे गुरुजी - आपने मुझे समय का महत्व और तत्परतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सिखाया।
# लाल मैडम - आपने मुझे अंग्रेजी पढ़ना, लिखना और समझना सिखाया।
# ओंकार नाथ सिंह (प्रशिक्षक) - आपने मुझे शारीरिक रूप से मजबूत होने की प्रेरणा दी।
# आईपीएस गुरजिंदर पाल सिंह - आपने पद और उम्र के बजाय स्किल और योग्यता के आधार पर सम्मान की शिक्षा दी।
# गुरु घासीदास बाबा, भगवान बुद्ध, कबीर साहेब - आपने मेरी मानसिकता और विचारों को शुद्धता प्रदान करते हुए मुझमें दार्शनिक विचारों को जन्म दिया है।
# डॉ. भीमराव अंबेडकर - आपने मुझे कानूनी और संवैधानिक अधिकार प्रदान किया है, आपके द्वारा प्रदत्त अधिकारों के बिना मैं जानवर से बद्तर होता।
# अन्य सभी ज्ञात/अज्ञात गुरुजन और मार्गदर्शक।

पुनः आप सभी गुरुजनों के अलावा स्कूल-कॉलेज के समस्त शिक्षकगण और समय समय पर मार्गदर्शन करने वाले परिजनों, परिचितों और दोस्तों को सादर प्रणाम... धन्यवाद!

अंत में समस्त जीव जंतुओं को अपेक्षाओं के साथ Happy Teachers Day कि वे सभी अपने गुरुजनों को सम्मान करना सीखेंगे, क्योंकि हम गुरुओं के बिना सबसे निकृष्ट जानवर और किट पतंगों से भी बद्तर होते।

(हुलेश्वर प्रसाद जोशी)
लेखक, विचारक, मार्गदर्शक, दार्शनिक, धर्मगुरु और पुलिस अधिकारी

गुरुवार, सितंबर 01, 2022

उप निरीक्षक भर्ती; टेस्ट सीरीज - 05

उप निरीक्षक भर्ती; टेस्ट सीरीज - 05

@ केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सरकारी नौकरी के लिए सबसे बेहतरीन टेस्ट सीरीज

@ उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती, लोक सेवा आयोग और व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए समान रूप से उपयोगी टेस्ट





मंगलवार, अगस्त 30, 2022

नारायणपुर पुलिस ने 09 वर्षों से फरार कोहकामेटा दलम के 02 सक्रिय नक्सली सदस्य गणेश नुरेटी और खेदूराम यादव को किया गिरफ्तार


नारायणपुर पुलिस ने 09 वर्षों से फरार कोहकामेटा दलम के 02 सक्रिय नक्सली सदस्य गणेश नुरेटी और खेदूराम यादव को किया गिरफ्तार

आज दिनाँक 30.08.2022 को नारायणपुर पुलिस ने कोहकामेटा दलम के 02 सक्रिय नक्सली सदस्य गणेश नूरेटी, पिता आयतु, उम्र 45साल, निवासी- किहकाड़, थाना कोहकमेटा और खेदू राम यादव, पिता हलाल, उम्र 48साल, निवासी - किहकाड, थाना कोहकमेटा को किया गिरफ्तार किया है। मुखबीर से सूचना मिलने पर आईपीएस श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आईटीबीपी और जिला पुलिस बल की संयुक्त पार्टी को गिरफ्तारी के लिये रवाना किये थे। ये दोनो ही सक्रिय नक्सली ग्रामीणों को पुलिस मुखबीरी का झूठा आरोप लगाकर हत्या करने तथा पुलिस बल को जान-माल की क्षति पहुँचाने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने और आईईडी लगाने जैसे विभिन्न नक्सल अपराधों में शामिल थे।

नक्सली सदस्य गणेश नूरेटी थाना नारायणपुर के (01) अपराध क्रमांक 69/2011 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट (02) अपराध क्रमांक 47/2011 धारा 365(क), 302, 201, 120बी, 147, 148, 149 भादवि (03) अपराध क्रमांक 24/2012 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट में तथा नक्सली सदस्य खेदू राम यादव थाना नारायणपुर के अपराध क्रमांक 24/2012 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट में नामजद आरोपी है। जिनके खिलाफ माननीय न्यायालय ने अगस्त 2013 में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, गिरफ्तारी वारंट की तामीली करते हुए दोनों नक्सलियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

शनिवार, अगस्त 27, 2022

नक्सलियों की कायराना हरकत : मुखबीरी का झूठा आरोप लगाकर किया ग्रामीण का हत्या; ग्राम कड़हागांव, जिला नारायणपुर में 04 अज्ञात नक्सलियों ने वारदात को दिया अंजाम


नक्सलियों की कायराना हरकत : मुखबीरी का झूठा आरोप लगाकर किया ग्रामीण का हत्या; ग्राम कड़हागांव, जिला नारायणपुर में 04 अज्ञात नक्सलियों ने वारदात को दिया अंजाम 

कल दिनांक 26.08.2022 के रात्रि लगभग 08.30 बजे ग्राम कड़हागांव थाना फरसगांव निवासी श्री रामलाल पोटाई पिता सुदरेन पोटाई जाति-गोंड, उम्र- 38 वर्ष के घर 04 अज्ञात सशस्त्र माओवादी नक्सली सादे ग्रामीण वेशभूषा पहने आये और पुलिस मुखबीरी का झूठा आरोप लगाकर उनके हाथ बांधकर घर से बाहर ले गये और धारधार हथियार (टंगिया) से गला, सीना व सिर में वार कर हत्या कर दिये तथा हस्तलिखित व प्रिंटेड नक्सली पर्चा/पाम्पलेट फेंककर जंगल की ओर भाग गये।

उक्त संबंध में थाना फरसगांव, जिला नारायणपुर में अज्ञात माओवादी नक्सलियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 06/2022 दिनांक 27.08.2022 धारा-302 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 10(क)(ख), 11(1)(1), 16(क), 20, 38(1)(2), 39(1)(2) विविक्रिकनि अधिनियम 1967 के तहत् अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है।

गुरुवार, अगस्त 25, 2022

सियान के गोठ; कुछ महत्वपूर्ण सुझाव जिसे आपके लिए जानना जरूरी है - एच.पी. जोशी

सियान के गोठ; इसे अभी पढ़ें और आज से ही अपने जीवन में अमल में लाना शुरू कर लें, अन्यथा हो सकती है आपको हानि

1. मोबाईल नंबर और ईमेल आईईडी को एक बार सरकारी काम में लाने के बाद अनावश्यक रूप से न बदलें। मोबाईल गुम होने अथवा चोरी होने पर भी उसी नंबर का सीम पुनः ले लें। यदि नेटवर्क समस्या आये तो आप अपने सीम को दूसरे सर्विस प्रोवाईडर के लिये नंबर को पोर्ट करवा सकते हैं। ठीक इसीप्रकार से यदि आप ईमेल आईडी का पासवर्ड भुल जायें तो रिसेट कर सकते हैं। यदि आप किसी दूसरे के नाम का सीम इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपने नाम पर सीम ले लें।

2. कभी भी किसी भी स्थिति में किसी व्यक्ति या संस्था को प्रलोभन या भय में अपना आईडी, पासवर्ड या ओटीपी न दें। खासकर लाटरी लगने के नाम पर या आपके खाता और केवाईसी अपडेट करने के नाम पर आने वाले टेलीफोनिक कॉल पर। अन्यथा आपके खाता का पूरा रकम चोरी हो सकता है।

3. अपने वित्तीय मामलों के एकाउंट जैसे बैंक एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, योनो, यूपीआई, फोन-पे, गुगल-पे, पेटीएम, नेट बैंकिंग लॉगइन-आईडी पासवर्ड का आईडी पासवर्ड और ओटीपी किसी अन्य को न दें।

4. अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे, ईमेल, फेसबुक, ट्वीटर इत्यादि अकाउंट में टू-स्टेप-वेरीफिकेशन इनेबल रखें। ताकि कोई आपका पासवर्ड जान भी ले तो भी आपके मोबाईल में प्राप्त होने वाले ओटीपी के बिना लाग-इन न कर सके।

5. किसी भी व्यक्ति को अपना जन्म दिनांक बताने से भी बचें।

6. अपने आवश्यक दस्तावेजों, जैसे मार्कशीट, सर्टिफिकेट्स, आईडी कार्ड, इत्यादि को अपने मोबाईल में स्कैन करके रख सकते हैं ताकि आवश्यक होने पर उसका प्रयोग कर सकें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आप इसे DigiLocker में रख सकते हैं। आप चाहें तो अपने ईमेल में मेल करके भी रख सकते हैं।

7. बिना ड्रायविंग लाईसेंस के वाहन कदापि न चलायें। अन्यथा आप आकस्मिक स्थिति में एक्सीडेंट होने पर हत्या अथवा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा सकते हैं।

8. आप जिस भी वाहन (बाईक या कार) को चला रहे हों, सुनिश्चित कर लें कि उसका बीमा हो। किसी भी स्थिति में बिना बीमा के वाहन को चलाने से बचें।

9. किसी भी स्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलायें। यदि कोई चालक नशे की हालत में हो तो उसके वाहन में भी न बैठें।

10. राजनैतिक और धार्मिक विवादों में पड़नें से बचें। किसी भी स्थिति में इस संबंध में शोसल मीडिया साईट्स में पोस्ट और शेयर न करें।

11. जाति और धर्म आधारित दुर्भावना और बदले की भावना से बचकर रहें। किसी भी स्थिति में इस विषय पर आधारित षडयंत्र के शिकार होने से बचें अन्यथा जेल जाने को तैयार रहिये।

हुलेश्वर प्रसाद जोशी, जिला - नारायणपुर द्वारा जनहित में जारी........

बुधवार, अगस्त 17, 2022

नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि : पुलिस ने 08 लाख की ईनामी महिला नक्सली सुखमती कुमेटी उर्फ रीमा को किया गिरफ्तार

नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि : पुलिस ने 08 लाख की ईनामी महिला नक्सली सुखमती कुमेटी उर्फ रीमा को किया गिरफ्तार

श्री सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज,श्री बालाजी राव सोमावार, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स नारायणपुर एवं श्री अभिषेक पैकरा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर, श्री विनय साहू, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल,छसबल,आईटीबीपी द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक-15.08.2022 की रात्रि में थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम कोडोली आदेरबेड़ा, मुसनार, कावानार की ओर निकली थी। दिनांक- 16.08.2022 को गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम कावानार के जंगल में कुछ संदिग्ध महिला-पुरूष पुलिस पार्टी को देखकर लुक-छिप कर भाग रहे थे, जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर सर्चिंग करने पर एक संदिग्ध लड़की को पकड़ा गया, अन्य संदिग्ध लोग जंगल पहाड़ी का आड़ लेकर भाग निकले। संदिग्ध लड़की से पूछताछ करने पर अपना नाम सुखमति कुमेटी उर्फ रीमा पिता मंगतु कुमेटी जाति माड़िया निवासी छोटेटोण्डाबेड़ा थाना ओरछा बतायी तथा वर्ष 2018 में टोण्डेबेड़ा मिलिशिया कमाण्डर मनोज द्वारा मिलिशिया में भर्ती किया गया, नक्सली संगठन द्वारा प्रशिक्षण उपरांत पूर्व बस्तर डिविजन के कंपनी नम्बर 06 की सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी।

गिरफ्तार नक्सली सदस्या सुखमती कुमेटी निम्न घटनाओं में शामिल थी-
1- दिनांक-04.03.2020 को सप्ताहिक बाजार ओरछा में प्रधान आरक्षक रामप्रसाद भगत को टंगिया से वार कर घायल करने एवं एक इंसास रायफल लूटरकर ले जाने की घटना।
2- दिनांक-11.11.2020 को ग्राम कड़ेनार, चिकपाल के पास आईईडी लगाकर विस्फोट करने की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान घायल हुआ था।
3- दिनांक-21.05.2021 को अमदईघाटी में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने आईईडी लगाने की घटना।
4- दिनांक-28.05.2021 को चिकपाल पुलिया के पास आईईडी लगाने की घटना।
5- दिनांक-20.07.2021 को अमदईघाटी में मुठभेड़ की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान शहीद एवं 01 जवान घायल हुआ था।

नक्सली कंपनी नम्बर 06 की सदस्य सुखमती कुमेटी उर्फ रीमा के ऊपर राज्य शासन द्वारा पद के अनुसार 08 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। सुखमती कुमेटी उर्फ रीमा के द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर थाना ओरछा एवं छोटेडोंगर के अपराध में दिनांक-16.08.2022 की शाम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष आज पेश किया गया है।

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख