"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।

रविवार, अप्रैल 30, 2023

जिला पुलिस बल नारायणपुर में तैनात सहायक उप निरीक्षक श्री बिरिया राम भगत एवं सहायक आरक्षक श्री महंगू राम कतलाम हुए सेवानिवृत्त, आईपीएस श्री पुष्कर शर्मा ने दी विदाई


🔶 सहायक उप निरीक्षक श्री बिरिया राम भगत 37 वर्ष से अधिक अवधि तक पुलिस विभाग में कार्य करने के बाद हुए रिटायर्ड

🔶 सहायक आरक्षक श्री महंगू राम कतलाम सहायक आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में 11 साल से अधिक सेवा दिए हैं, इसके पूर्व एसपीओ एवं गोपनीय सैनिक के पद पर भी रहे तैनात

🔶 जिला पुलिस बल नारायणपुर में तैनात सहायक उप निरीक्षक श्री बिरिया राम भगत एवं सहायक आरक्षक श्री महंगू राम कतलाम हुए सेवानिवृत्त, आईपीएस श्री पुष्कर शर्मा ने दी विदाई

आज दिनाँक 30.04.2023 को जिला पुलिस बल नारायणपुर में तैनात सहायक उप निरीक्षक श्री बिरिया राम भगत एवं सहायक आरक्षक श्री महंगू राम कतलाम सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त होने पर आईपीएस श्री पुष्कर शर्मा ने श्री भगत एवं श्री कतलाम को स्वस्थ निरोगी और दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर भावभीनी विदाई दी।

श्री बिरिया राम भगत, सहायक उप निरीक्षक, जिला पुलिस बल नारायणपुर दिनाँक 11-06-1985 को जिला पुलिस बल, उमरिया (मध्यप्रदेश) में आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त होकर अपनी सेवाएं देते हुए दिनाँक 16-03-2007 को स्थानांतरण पर जिला नारायणपुर में आमद आये। श्री भगत पुलिस विभाग में कुल 37 वर्ष 10 माह 19 दिवस तक निरंतर उत्कृष्ट सेवा देने के पश्चात् आज दिनाँक 30.04.2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं। श्री बिरिया राम भगत ग्राम खीकानो, थाना जशपुर, जिला जशपुर (छग) के मूल निवासी हैं। 


श्री महंगू राम कतलाम, सहायक आरक्षक, जिला पुलिस बल नारायणपुर दिनाँक 08-11-2011 को सहायक आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर जिला नारायणपुर के थाना- कुरुषनार एवं रक्षित केंद्र नारायणपुर में तैनात रहे हैं। श्री कतलाम पुलिस विभाग में सहायक आरक्षक के पद पर कुल 11 वर्ष, 05 माह, 22 दिवस तक निरंतर उत्कृष्ट सेवा देने के पश्चात् आज दिनाँक 30-04-2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं। श्री महंगू राम कतलाम ग्राम सोनपुर, थाना सोनपुर, जिला नारायणपुर (छग) के मूल निवासी हैं।

सहायक उप निरीक्षक श्री बिरिया राम भगत एवं सहायक आरक्षक श्री महंगू राम कतलाम ने अपनी सेवा अवधि के दौरान विभागीय दायित्वों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ पूरा किया है तथा सेवा अवधि के दौरान इनका अनुशासन अव्वल दर्जे का रहा है। जिसके फलस्वरूप विदाई समारोह आयोजित कर अनरेनपुर पुलिस द्वारा इनके कर्तव्यनिष्ठा का ‘‘सम्मान’’ की है।

विदाई समारोह के दौरान डीएसपी श्री विनय साहू (डीआरजी), आरआई श्री दीपक साव, निरीक्षक श्री लक्ष्मण भगत सहित रक्षित केंद्र में तैनात पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अभी खरीदें 23% की छूट पर VIVO 5G मोबाइल

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो


Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


"लिख दूँ क्या ?" काव्य संग्रह

"लिख दूँ क्या ?" काव्य संग्रह
Scan or Click on QR Code for Online Reading Book

WWW.THEBHARAT.CO.IN

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें?

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख