"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


शनिवार, जनवरी 31, 2026

जिला प्रशासन एवं नारायणपुर पुलिस के समन्वय से आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन–2026 शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न


जिला प्रशासन एवं नारायणपुर पुलिस के समन्वय से आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन–2026 शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

जिला प्रशासन नारायणपुर एवं नारायणपुर पुलिस के समन्वय में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन–2026 का दिनांक 31-01-2026 की प्रातः 06.00 बजे हाईस्कूल परिसर, नारायणपुर से भव्य शुभारंभ हुआ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा सांकेतिक दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

नारायणपुर से बासिंग तक 21 कि.मी. दूरी में आयोजित इस मैराथन में 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें 60 से अधिक विदेशी धावक भी शामिल रहे। नारायणपुर पुलिस द्वारा की गई व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के चलते आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। 

इससे पहले अबूझमाड़ खेल महोत्सव के अंतर्गत पहले वालीबाल, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग का भी आयोजन किया गया था।

साथ ही दिनांक 30.1.2026 को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था जिसमें मलखंभ अकादमी द्वारा प्रस्तुति दी गई और साथ ही साथ ड्रोन एवं लेजर शो का आयोजन भी किया गया था।


मैराथन का आयोजन चार श्रेणियों में किया गया था —
🔹 नारायणपुर श्रेणी (पुरुष/महिला)
🔹 बस्तर श्रेणी (पुरुष/महिला)
🔹 ओपन श्रेणी (पुरुष/महिला)
🔹 टीम रन (चार सदस्यीय टीम, प्रथम धावक महिला अनिवार्य)

🏅 प्रतियोगिता परिणाम

🔸 ओपन श्रेणी – पुरुष
प्रथम फिरोम्सा अरावसुतार – इथियोपिया
द्वितीय अक्षय कुमार – मेरठ (उ.प्र.)
तृतीय टेबेजे किनेटो – इथियोपिया
चतुर्थ संदीप कुमार ध्रुव – सिहावा, जिला धमतरी
पंचम मेघनाथ यादव – राजनांदगांव

🔸 ओपन श्रेणी – महिला
प्रथम मुन्नी देवी – सांडवा, भिवानी (हरियाणा)
द्वितीय वंदना – वाराणसी (उ.प्र.)
तृतीय इडा जेरोटिच – इथियोपिया
चतुर्थ बसंती कुमारी – जमशेदपुर (झारखंड)
पंचम दशोदा सिक्का – दुर्ग

🔸 बस्तर श्रेणी – पुरुष
प्रथम मंकू राम नाग – कोंडागांव
द्वितीयमनोज करटाम – बीजापुर
तृतीय फूलधर नेताम – कोंडागांव
चतुर्थ दासी राम मंडावी – कोंडागांव
पंचम संजय कोरटाम – कोंडागांव

🔸 बस्तर श्रेणी – महिला
प्रथम प्रमिला मंडावी – लोहंडीगुड़ा, बस्तर
द्वितीय कुमली पोयाम – जगदलपुर
तृतीय कुसुम शार्दुल – बस्तर
चतुर्थ कंचन नेताम – कांकेर
पंचम संतोषी भंडारी – बीजापुर

🔸 नारायणपुर श्रेणी – पुरुष
प्रथम रस्सू – कौशलनार
द्वितीय विजय उसेंडी – ओरछा
तृतीय तेजेश्वर करंगा – देवगांव
चतुर्थ धनसिंह वड्डे – नारायणपुर
पंचम जयसिंह कुमेटी – खड़कगांव

🔸 नारायणपुर श्रेणी – महिला
प्रथम रीना उइके – लापसी, नारायणपुर
द्वितीय सानी सलाम – बोरावंड
तृतीय लता मंडावी – धुतखर
चतुर्थ शांति कचलाम – नारायणपुर
पंचम उर्मिला करंगा – नारायणपुर

🔸 टीम रन
प्रथम भिलाई स्टील सिटी टीम
द्वितीय दुर्ग रनर्स
तृतीय डीआरजेड (दल्ली राजहरा)
चतुर्थ सुकमा टीम
पंचम जगदलपुर बस्तर टीम

💰 पुरस्कार राशि
ओपन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹1,00,000/- एवं टीम रन में प्रथम टीम को ₹50,000/- नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि पुनर्वास योजना के अंतर्गत मुख्यधारा में लौट चुके लगभग 140 पुनर्वासित पूर्व माओवादी युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक मैराथन में सहभागिता की। यह सहभागिता क्षेत्र में शांति, विश्वास बहाली एवं सफल पुनर्वास प्रक्रिया का सशक्त प्रतीक बनी।

आयोजन पूर्व हाईस्कूल परिसर में जुंबा वॉर्मअप सत्र आयोजित किया गया। साथ ही समापन स्थल बासिंग में भी कुल डाउन जुंबा, स्वल्पाहार, फिजियो, मेडिकल की व्यवस्था की गई थी

मैराथन का समापन समारोह बासिंग में आयोजित किया गया, जहां माननीय सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम तथा जिला पंचायत नारायणपुर की अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के चेक एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नारायणपुर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।








शुक्रवार, जनवरी 30, 2026

अबूझमाड महोत्सव – अबूझमाड पीस हाफ मैराथन 2026

अबूझमाड महोत्सव – अबूझमाड पीस हाफ मैराथन 2026

  यह मैराथन अबूझमाड़ की मावली माता की पावन धरा के प्राकृतिक सौंदर्य, झीलों, झरनों, अनूठी जनजातीय जीवनशैली एवं लोक संस्कृति को विश्व पटल पर प्रचारित करने का एक महत्वपूर्ण और सशक्त माध्यम है। जिसे वर्ष 2019 में जिला नारायणपुर के लोगों, और पुलिस – प्रशासन ने किया था।

अबूझमाड़ महोत्सव और इसके अंतर्गत अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य शान्ति का सन्देश देना; विश्व पटल पर अबूझमाड़ क्षेत्र की एक नयी पहचान बनाना है| अबूझमाड़ महोत्सव और ख़ास करके अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन शांति, एकता, प्राकृतिक सौंदर्यता, विकास का सन्देश देता है| यह आयोजन इस बात को भी चिन्हांकित करता है की कैसे अबूझमाड़ के सरल और शांतिप्रिय आदिवासियों ने हिंसा, कटुता, विदेशी विचारधारा को नाकारा है और शांति और विकास का पथ चुना है।

यह मैराथन पूर्व में वर्ष 2019, 2020, 2021, 2025 में सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया; इसके सकारात्मक प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2026 में भी आयोजन कराया जा रहा है।

वर्ष – 2019 में  “रन फार पीस, रन फार अबुझमाड़’’ थीम पर आयोजित प्रथम मैराथन दिनांक 10 जनवरी 2019 को आयोजित किया गया था; जिसमें देश विदेश के 7000 से अधिक धावकों ने भाग लिया था।

वर्ष – 2020 में दिनांक 08 फरवरी 2020 को रन फार पीस, रन फार अबुझमाड हाप मैराथन, 21 कि.मी का आयोजन कराया गया। जिसमें 18 राज्यों के लगभग 11292 धावकों ने पंजीयन कराया, वहीं 09 विदेशी धावको ने भी इस मैराथन में भाग लिया, ये सभी प्रतिभागी केन्या देश के निवासी थे। 

वर्ष – 2021 में दिनांक 27 फरवरी 2021 को यह आयोजन ‘‘अबुझमाड़ महोत्सव - तृतीय अंतर्राष्ट्रीय माड़ मैराथन - 2021’’ के नाम से आयोजित की गई। जिसमें कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बावजूद इस साल मैराथन में भाग लेने के लिए 11,7,99 (ग्यारह हजार सात सौ निन्यानबे) धावकों ने अपना पंजीयन कराया।

·       पहली बार बस्तर संभाग के समस्त पुलिस थाना और केन्द्रीय सशस्त्र बल के कैम्पों में 5-5 किलोमीटर के दौड़ आयोजित कर नक्सल क्षेत्र के नागरिकों को खासकर युवा और छात्रों को शासन से जोडने का प्रयास किया गया।

·       मैराथन की पूर्व संध्या ‘‘एक शाम अबुझमाड़ के नाम’’ का आयोजन किया गया है, जिसमें पद्मश्री अनुज शर्मा, बालीवुड अभिनेता श्री दिनेश नाग और छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार श्री अनुराग शर्मा और उनके टीम सहित स्पेशल गेस्ट के रूप में पद्मश्री सबा अंजूम, बालीवुड के नेशनल खिलाडी श्री आशीष अरोरा एवं श्री अम्बर भारद्वाज भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

·       स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए हॉट एयर बलून, पैरा मोटर गलैंडिंग कराया गया।

वर्ष – 2025 में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 के (चौथा संस्करण) का दौड़ दिनांक  02 मार्च 2025 को कराया गया।  जिसमें देश विदेश के 7000 धावकों ने लगाई रेश लगाकर 18 लाख रुपये से अधिक के पुरुस्कार जीते।

·       जादू बस्तर+दायरा बैंड शो, ड्रोन शो, पद्मश्री अनुज शर्मा नाइट, आतिशबाजी और मलखंभ भी रहा कार्यक्रम के दौरान आकर्षण केंद्र।

·       अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में कुल 11 हजार से अधिक प्रतिभगियों ने किया पंजीकरण ।

·       अबूझमाड़ मैराथन की सभी श्रेणियों में 50 से अधिक विदेशी नागरिको की रही भागीदारी।

अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन मध्य भारत की सबसे बड़ी एवं देश की सर्वाधिक पुरस्कार राशि प्रदान करने वाली मैराथनों में से एक है।

पारम्परिक महत्व को ध्यान में रखकर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भिलाई स्टील प्लांट, जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नारायणा अस्पताल तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से अबुझमाड़ महोत्सव-अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026का आयोजन 31 जनवरी, 2026 को प्रातः 05.00 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

इस मैराथन में 07 वर्गों में कुल 15 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इस आयोजन में प्रतिवर्ष देश-विदेश से लगभग 5000 से 7000 धावक भाग लेते हैं।

इस वर्ष मैराथन में 06 कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000/- रखा गया है। तथा रिले रेश में 50 हजार का इनाम रखा गया है।

वर्ष 2026 में निम्नानुसार 07 कैटेगरी मे दौड़ होगी >>

ओपन कैटेगरी पुरुष/महिला

बस्तर कैटेगरी पुरुष/महिला

नारायणपुर कैटेगरी पुरुष/महिला

रिले रेस ओपन (03 पुरुष धावक + 01 महिला धावक) प्रथम पुरस्कार – ₹50,000/-

इस वर्ष मैराथन में 140 से अधिक पुनर्वासित माओवादी भी हिस्सा लेकर शांति का संदेश देंगे।

दिनांक 18-01-2026 को वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे स्कूल / कॉलेज के स्टूडेंट सहित 500 से अधिक स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार और व्यापारी गण शामिल हुए।

मैराथन की प्रमोशन हेतु दिनांक 25-01-2026 को नारायणपुर से अबूझमाड के अंदरूनी क्षेत्र ग्राम कच्चापाल तक अबूझमाड पीस बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यभर के 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

दिनांक 30-01-2026 को बालक हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर में ड्रोन शो का आयोजन किया जावेगा।

दिनांक 31-01-2026 को फिनिशिंग पॉइंट ग्राम बासिंग में विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगे, जिसमें लखपति दीदी सम्मेलन भी शामिल है।



रविवार, जनवरी 25, 2026

अबूझमाड महोत्सव – अबूझमाड पीस हाफ मैराथन 2026 की रूपरेखा और इतिहास के बारे में संक्षिप्त जानकारी

अबूझमाड महोत्सव – अबूझमाड पीस हाफ मैराथन

 अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन मध्य भारत की सबसे बड़ी एवं देश की सर्वाधिक पुरस्कार राशि प्रदान करने वाली मैराथनों में से एक है।

इस मैराथन में 07 वर्गों में कुल 15 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

यह मैराथन अबूझमाड़ की मावली माता की पावन धरा के प्राकृतिक सौंदर्य, झीलों, झरनों, अनूठी जनजातीय जीवनशैली एवं लोक संस्कृति को विश्व पटल पर परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस आयोजन में प्रतिवर्ष देश-विदेश से लगभग 5000 से 7000 धावक भाग लेते हैं।

 

इस वर्ष मैराथन में 06 कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000/- रखा गया है। तथा रिले रेश में 50 हजार का इनाम रखा गया है।

वर्ष 2026 में निम्नानुसार 07 कैटेगरी मे दौड़ होगी >>

ओपन कैटेगरी पुरुष/महिला

बस्तर कैटेगरी पुरुष/महिला

नारायणपुर कैटेगरी पुरुष/महिला

रिले रेस ओपन (03 पुरुष धावक + 01 महिला धावक) प्रथम पुरस्कार – ₹50,000/-

 

कभी हिंसा, हथियार और अशान्ति के पर्याय थे; अब शांति की दौड़ की कर रहे तैयारी अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 में दौड़ेंगे 140 से अधिक पुनर्वासित माओवादी, जो लाइवलीहुड कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

अबूझमाड़ क्षेत्र में शांति, विकास और विश्वास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में 31 जनवरी 2026 को आयोजित होने जा रही अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में एक प्रेरणादायी बदलाव देखने को मिलेगा। कभी जंगलों में हथियार लेकर शांति और उन्नति के खिलाफ काम करने वाले नक्सली, पुनर्वास के बाद अब शांति, उन्नति और विकास की संदेश के साथ देश-विदेश के धावकों के कंधे से कंधा मिलाकर मैराथन में दौड़ते नजर आएंगे।

 

 

दिनांक 18-01-2026 को जिला मुख्यालय में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे स्कूल / कॉलेज के स्टूडेंट सहित 500 से अधिक स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार और व्यापारी गण शामिल हुए।

माड़ महोत्सव अबूझमाड पीस हाफ मैराथन की पाँचवे संकरण की प्रमोशन हेतु जिला नारायणपुर विशेषकर अबूझमाड के जनजीवन, आदिवासी कला-संस्कृति, प्राकृतिक सौन्दर्य, वन, पर्वतों और झील झरनों को वैश्विक समुदाय को दिखाने एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 25-01-2026 (रविवार) के प्रातः 08:30 बजे बालक हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर से अबूझमाड के अंदरूनी क्षेत्र ग्राम कच्चापाल तक अबूझमाड पीस बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक राज्यभर के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, अधिकारी कर्मचारी, पत्रकारबंधु, पर्यटक, बाइकर्स सहित आम नागरिकों की उपस्थिति रहे।

दिनांक 30-01-2026 को बालक हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर में ड्रोन शो का आयोजन किया जावेगा।

दिनांक 31-01-2026 को फिनिशिंग पॉइंट ग्राम बासिंग में विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगे, जिसमें लखपति दीदी सम्मेलन भी शामिल है। 

 

वर्ष – 2019

·       अबूझमाड पीस हाफ मैराथन की शुरुआत वर्ष 2019 में जिला नारायणपुर के लोगों, और पुलिस – प्रशासन द्वारा किया गया। “रन फार पीस, रन फार अबुझमाड़’’ थीम पर आयोजित प्रथम मैराथन दिनांक 10 जनवरी 2019 को आयोजित किया गया था; जिसमें देश विदेश के 7000 से अधिक धावकों ने भाग लिया।

 

वर्ष – 2020

·       दिनांक 08 फरवरी 2020 को रन फार पीस, रन फार अबुझमाड हाप मैराथन, 21 कि.मी का आयोजन कराया गया। जिसमें 18 राज्यों के लगभग 11292 धावकों ने पंजीयन कराया, वहीं 09 विदेशी धावको ने भी इस मैराथन में भाग लिया, ये सभी प्रतिभागी केन्या देश के निवासी थे। 

 

 

वर्ष – 2021

·       ‘‘अबुझमाड़ महोत्सव - तृतीय अंतर्राष्ट्रीय माड़ मैराथन - 2021’’ के रूप में आयोजित की गई। महिनों चलने वाले इस अबुझमाड़ महोत्सव के माध्यम से मावा नारायणपुर, युवा नारायणपुर के थीम पर अंदरूनी और पहुंच विहिन क्षेत्र के आम नागरिकों और युवाओं को जोडकर उन्हें सरकारी कार्यालयों का भ्रमण कराते हुए सरकार के कार्यशैली को बताया गया।

·       पहली बार बस्तर संभाग के समस्त पुलिस थाना और केन्द्रीय सशस्त्र बल के कैम्पों में 5-5 किलोमीटर के दौड़ आयोजित कर नक्सल क्षेत्र के नागरिकों को खासकर युवा और छात्रों को शासन से जोडने का प्रयास किया गया।

·       ‘‘अबुझमाड़ महोत्सव’’ के तहत् हर दिन लगभग 10 गांव के युवाओं, छात्रों और लोगों को जिला मुख्यालय बुलाकर उन्हें उनके मानव अधिकारों और आवश्यक कार्यों के निपटारा के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया।

·       कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बावजूद इस साल मैराथन में भाग लेने के लिए 11,7,99 (ग्यारह हजार सात सौ निन्यानबे) धावकों ने अपना पंजीयन कराया। जिला मुख्यालय नारायणपुर से बाहर के समस्त धावकों का कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद उन्हें मैराथन में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

·       मैराथन के पूर्व संध्या ‘‘एक शाम अबुझमाड़ के नाम’’ का आयोजन किया गया है, जिसमें पद्मश्री अनुज शर्मा, बालीवुड अभिनेता श्री दिनेश नाग और छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार श्री अनुराग शर्मा और उनके टीम सहित स्पेशल गेस्ट के रूप में पद्मश्री सबा अंजूम, बालीवुड के नेशनल खिलाडी श्री आशीष अरोरा एवं श्री अम्बर भारद्वाज भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

·       स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए हॉट एयर बलून, पैरा मोटर गलैंडिंग कराया गया।

 

 

वर्ष – 2025

·       अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का (चौथा संस्करण) दिनांक  02 मार्च 2025 को हुआ जिला नारायणपुर में  सम्पन्न ।

·       अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 (चौथा संस्करण) में 7000 धावकों ने लगाई रेश।

·       जीते 18 लाख रुपये के पुरस्कार।

·       जादू बस्तर+दायरा बैंड शो, ड्रोन शो, पद्मश्री अनुज शर्मा नाइट, आतिशबाजी और मलखंभ भी रहा कार्यक्रम के दौरान आकर्षण केंद्र

·       21 किमी, 10 किमी, 5 किमी (केवल महिलाओं के लिए ) की कुल 7 श्रेणियों में किया गया मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन।

·       अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में कुल 11 हजार से अधिक प्रतिभगियों ने किया पंजीकरण ।

·       1800 से अधिक लोगों ने पूरा किया 21 कि मी का मैराथन।

·         अबूझमाड़ मैराथन की सभी श्रेणियों में 50 से अधिक विदेशी नागरिको की रही भागीदारी।

·       ओपन 21 किमी  पुरुष वर्ग में भारतीय एथलीट ने विदेशी धावकों को पछाड़ा ।

·       पूर्ण डिजिटल प्रक्रिया से किया गया प्रतिभागियों का पंजीकरण, तथा बिब व टीशर्ट वितरण का कार्य 

·       अबूझमाड़ में मुख्य धारा मे जुडते हुए जिला नारायणपुर के आत्मसमर्पित नक्सलियों ने लगाई 21 किमी की मैराथन दौड़।

·       अबूझमाड़ महोत्सव और इसके अंतर्गत अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य शान्ति का सन्देश देना है विश्व पटल पर अबूझमाड़ क्षेत्र की एक नयी पहचान बनाना है| यह आयोजन अबूझमाड़ के बारे में निम्नलिखित धारणाओं को धराशायी करता है | बस्तर और अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सलवाद से बुरी तरह से ग्रसित है, अबूझमाड़ नक्सलियों का गढ़ है, नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है और अबूझमाड़ क्षेत्र में पर्यटन और घूमना असुरक्षित ही नहीं असंभव है।

·       अबूझमाड़ महोत्सव और ख़ास करके अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन शांति, एकता, प्राकृतिक सौंदर्यता, विकास का सन्देश देता है| यह आयोजन इस बात को भी चिन्हांकित करता है की कैसे अबूझमाड़ के सरल और शांतिप्रिय आदिवासियों ने हिंसा, कटुता, विदेशी विचारधारा को नाकारा है और शांति और विकास का पथ चुना है।

·       अबूझमाड़ महोत्सव के कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण

o  28 फ़रवरी की  दायरा बैंड जादू बस्तरके कॉन्सर्ट से इस महोत्सव का आगाज़ हुआ जिसे देखने और बस्तर की संगीत को सुनने 8000 लोग आये| इस उद्घाटन समारोह में अबूझमाड़ मलखम्ब ग्रुप ने परफॉरमेंस किया| अबूझमाड़ मलखम्ब ग्रुप ने भारत ही नहीं पूरे विश्व में अपनी परफ़ोर्मेंस  दी है और कई खिताब जीते है एवं विश्व मलखम्ब प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है| बस्तर की धरा पर पहली बार एक ग्रैंड ड्रोन शो का आयोजन किया गया| इस ड्रोन शो के माध्यम से शान्ति का सन्देश दिया गया एवं मैराथन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया । 

o  1 मार्च की रात को ही छत्तीसगढ़िया सिनेमा के प्रसिद्ध एक्टर और गायक माननीय विधायक अनुज शर्मा जी के समूह ने समां बाँध देने वाला एक म्यूजिकल शो किया। जिसे देखने के लिये  हाई स्कूल ग्राउंड नारायणपुर में 12  हजार से अधिक लोग एकत्रित हुए थे।

o   कार्यक्रम स्थल पर पूर्ण डिजीटल तरीके से प्रतिभागियों का पंजीकरण, बिब एवं टी-शर्ट वितरण का कार्य भी संचालित किया जा रहा था। मैराथन में शॉर्टकट और धोखाधड़ी को खत्म करने के लिए आरएफआईडी तकनीक का उपयोग  किया गया । 6 हजार  से अधिक मात्रा में बिके डूडल प्रिंटेड बस्तर आर्ट टीशर्ट अबूझमाड़ मैराथन के प्रति लोगों का प्रेम  प्रदर्शित कर रहा था ।

o  21 किमी मैराथन दौड़ पूरी करने वाले सभी धावकों को अबूझमाड़ मैराथन  का फिनिसर मैडल देकर सम्मानित किया गया एवं क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान विशिष्ट अतिथियों के द्वारा  विजेता धावकों को पुरस्कृत किया गया ।


 


नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित वीर स्मृति पुलिस प्रीमियर लीग क्रिकेट कप–2026 का भव्य समापन


नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित वीर स्मृति पुलिस प्रीमियर लीग क्रिकेट कप–2026 का भव्य समापन

जिला पुलिस नारायणपुर द्वारा आयोजित वीर स्मृति पुलिस प्रीमियर लीग क्रिकेट कप–2026 का आयोजन दिनांक 19.01.2026 से नारायणपुर स्थित क्रीड़ा परिसर मैदान में किया गया था, जिसका भव्य समापन खेल भावना, उत्साह एवं अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न कल दिनांक 25-01-2026 को हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले में पदस्थ पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की कुल 16 टीमों ने सहभागिता कर उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।

कल खेले गए फाइनल मुकाबले में 29वीं वाहिनी आईटीबीपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसटीएफ टीम ने 11.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर मुकाबला 3 विकेट से जीतते हुए टूर्नामेंट की विजेता बनी।

फाइनल मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले एसटीएफ टीम के जितेन्द्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी में 2 ओवर में मात्र 16 रन देकर 2 विकेट लिए तथा बल्लेबाजी में केवल 3 गेंदों पर 8 रन बनाकर टीम को निर्णायक जीत दिलाई।

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में 38वीं वाहिनी आईटीबीपी ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 85 रन बनाए, जिसके जवाब में एसपी ऑफिस टीम ने 8.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 86 रन बनाते हुए मुकाबला 4 विकेट से जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले एसपी ऑफिस टीम के शेष नारायण को बेस्ट बैटर अवॉर्ड प्रदान किया गया, जिन्होंने 4 पारियों में कुल 132 रन बनाए। वहीं बेस्ट बॉलर का खिताब 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के कप्तान असिस्टेंट कमांडेंट संजीव परोचे ने अपने नाम किया, जिन्होंने 4 पारियों में 6.56 के औसत से 9 विकेट हासिल किए।

इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के जितेन्द्र गुर्जर को प्रदान किया गया, जिन्होंने बल्लेबाजी में 3 पारियों में 94 रन, गेंदबाजी में 4 पारियों में 8.25 के औसत से 8 विकेट लिए तथा पूरे टूर्नामेंट में 5 कैच भी पकड़े।

समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा विजेता, उपविजेता एवं अन्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द तथा शारीरिक-मानसिक सुदृढ़ता को बढ़ावा मिलता है।

यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी रही, बल्कि बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने भी रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद उठाया।

नारायणपुर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की बात कही गई।




रविवार, जनवरी 18, 2026

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के अंतर्गत शांति, स्वास्थ्य एवं जनभागीदारी का संदेश - एडजूम से ओरछा के बीच 5 कि.मी. मैराथन एवं कुतुल क्षेत्र में मिनी मैराथन का आयोजन

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के अंतर्गत शांति, स्वास्थ्य एवं जनभागीदारी का संदेश - एडजूम से ओरछा के बीच 5 कि.मी. मैराथन एवं कुतुल क्षेत्र में मिनी मैराथन का आयोजन

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के अंतर्गत शांति, स्वास्थ्य एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 18.01.2026 को नारायणपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मैराथन आयोजनों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसी क्रम में थाना ओरछा क्षेत्र में कैंप एडजूम से प्रात: 07:00 बजे एडजूम से ओरछा के बीच 05 किलोमीटर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उक्त मैराथन में पुरुष वर्ग के 68 एवं महिला वर्ग की 28 प्रतिभागियों सहित कुल 96 धावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

🏃‍♂️ बालक वर्ग (05 कि.मी.) परिणाम
🔹 प्रथम स्थान : लक्ष्मण कुमार पोटायम, निवासी हाई स्कूल ओरछा
🔹 द्वितीय स्थान : विजय कुमार उइके, निवासी ग्राम ओरछा
🔹 तृतीय स्थान : रोहित कुमार उइके, निवासी हाई स्कूल ओरछा
🏃‍♀️ बालिका वर्ग (05 कि.मी.) परिणाम
🔹 प्रथम स्थान : सुनीता उइके, शासकीय विद्यालय
🔹 द्वितीय स्थान : रोशनी कुर्मी
🔹 तृतीय स्थान : पायल वड्रा

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के करकमलों द्वारा मेडल, कप एवं पुरस्कार राशि (₹2500, ₹1500 एवं ₹1000) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
👤 कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि एवं जनप्रतिनिधि
🔹 श्री नरेश कोराम – अध्यक्ष, जनपद पंचायत ओरछा (मुख्य अतिथि)
🔹 श्री बसंत लावत्रे – वरिष्ठ नागरिक, ओरछा
🔹 श्रीमती सरस्वती गोटा – भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, नारायणपुर
🔹 श्रीमती सरोज मचली – वरिष्ठ नागरिक, ओरछा
🔹 श्री देवानंद मडकाम – व्याख्याता, हाई स्कूल ओरछा
🔹 कंपनी कमांडर ओरछा कैंप – श्री गुंजन
🔹 कंपनी कमांडर एडजूम कैंप– श्री कप्तान सिंह
🔹 ब्लॉक स्वास्थ अधिकारी ओरछा
🔹 माँ शारदा विद्या मंदिर विद्यालय ओरछा के खेल शिक्षक


इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता केंद्र कुतुल में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम कुतुल, पदमकोट, कच्चापाल, कुमेंरदी एवं झारावाही के धावकों ने भाग लिया।
मिनी मैराथन ग्राम कुतुल से पुलिस जन सुविधा केंद्र कोडिल्यार तक आयोजित की गई। मिनी मैराथन के पूर्व सभी धावकों को टी-शर्ट का वितरण किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य शांति, सद्भाव एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :-
प्रथम स्थान : दिनेश कुमार वड्डे
द्वितीय स्थान : संतूराम
तृतीय स्थान : अनिल कुमार जूरी

प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं शांति का संदेश दिया गया।

आयोजन में पुलिस सहायता केंद्र कुतुल, जन सुविधा केंद्र कच्चा पाल, जन सुविधा केंद्र कोडिल्यार, रामकृष्ण मिशन आश्रम के कर्मचारीगण एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह आयोजन अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन की मूल भावना के अनुरूप क्षेत्र में शांति, सौहार्द, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सकारात्मक सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।




बुधवार, जनवरी 07, 2026

माननीय वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने मैराथन के लिए टी-शर्ट का किया विमोचन; 31 जनवरी 2026 को होगा अबूझमाड पीस हाफ मैराथन के पाँचवे संस्करण का दौड़

माननीय वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने मैराथन के लिए टी-शर्ट का किया विमोचन; 31 जनवरी 2026 को होगा अबूझमाड पीस हाफ मैराथन के पाँचवे संस्करण का दौड़

☀️ उल्लेखनीय है कि यह मैराथन पूर्व में 25 जनवरी 2026 (रविवार) को प्रस्तावित थी, जिसे संशोधित किया गया है।
☀️ अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन मध्य भारत की सबसे बड़ी एवं देश की सर्वाधिक पुरस्कार राशि प्रदान करने वाली मैराथनों में से एक है।
☀️ इस मैराथन में 07 वर्गों में कुल 15 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
⭐ यह मैराथन अबूझमाड़ की मावली माता की पावन धरा के प्राकृतिक सौंदर्य, झीलों, झरनों, अनूठी जनजातीय जीवनशैली एवं लोक संस्कृति को विश्व पटल पर परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
⭐ उल्लेखनीय है कि इस मैराथन में 06 कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000/- रखा गया है। इस आयोजन में प्रतिवर्ष देश-विदेश से लगभग 5000 से 7000 धावक भाग लेते हैं।
⭐ अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन के अंतर्गत कुल 07 कैटेगरी में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


आज दिनांक 06-01-2026 को माननीय श्री केदार कश्यप, मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नारायणपुर में “अबूझमाड़ महोत्सव” के अंतर्गत आयोजित होने वाली अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन के पंचम संस्करण हेतु टी-शर्ट का विमोचन किया गया।

जिला प्रशासन एवं नारायणपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में “अबूझमाड़ महोत्सव” के अंतर्गत अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन (पंचम संस्करण) का आयोजन दिनांक 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को जिला मुख्यालय नारायणपुर में किया जाएगा। इस अवसर पर कुल 21 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी।

🏃‍♂️ कैटेगरी विवरण निम्नानुसार है —
ओपन कैटेगरी – पुरुष (प्रथम पुरस्कार – ₹1,00,000/-)
ओपन कैटेगरी – महिला (प्रथम पुरस्कार – ₹1,00,000/-)
बस्तर कैटेगरी – पुरुष (प्रथम पुरस्कार – ₹1,00,000/-)
बस्तर कैटेगरी – महिला (प्रथम पुरस्कार – ₹1,00,000/-)
नारायणपुर कैटेगरी – पुरुष (प्रथम पुरस्कार – ₹1,00,000/-)
नारायणपुर कैटेगरी – महिला (प्रथम पुरस्कार – ₹1,00,000/-)
रिले रेस – ओपन - (03 पुरुष धावक + 01 महिला धावक) प्रथम पुरस्कार – ₹50,000/-

⭐ अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित लिंक के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं —



अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन के टीशर्ट विमोचन के अवसर पर श्री रूपसाय सलाम (अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ), श्री नारायण मरकाम (अध्यक्ष, जिला पंचायत नारायणपुर), श्री इन्द्र प्रसाद बघेल (अध्यक्ष, नगर पालिका), श्री नरेंद्र मेश्राम (समाजसेवी), श्री पंकज जैन (अध्यक्ष, व्यापारी संघ), श्री बृजमोहन देवांगन (भाजपा नेता), श्रीमती नम्रता जैन (कलेक्टर, नारायणपुर), श्री रोबिनसन गुड़िया (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर), श्री बीरेंद्र बहादुर पंचभाई (अतिरिक्त कलेक्टर, नारायणपुर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष नेताम एवं रक्षित निरीक्षक मो. मोहसिन खान सहित 100 से अधिक स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, पुलिस अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गुरुवार, जनवरी 01, 2026

नक्सल उन्मूलन की दिशा में जिला पुलिस बल नारायणपुर की उल्लेखनीय उपलब्धियां वर्ष 2025

नक्सल उन्मूलन की दिशा में जिला पुलिस बल नारायणपुर की उल्लेखनीय उपलब्धियां वर्ष 2025 

☀️ नक्सल उन्मूलन के अंतर्गत वर्ष 2025 में 27 कैंप खोले, ₹4.96 करोड़ रुपए के ईनामी कुल 43 नक्सली के शव बरामद किए गए , वहीं 78 नक्सली गिरफ्तार किए और 298 नक्सलियों ने किया है सरेंडर।

☀️ जिला पुलिस बल नारायणपुर के द्वारा नक्सल उन्मूलन की दिशा में वर्ष 2025 में कुल 27 नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किए गए हैं जिसमें थाना ओरछा के अंतर्गत 12, थाना सोनपुर के अंतर्गत 07 एवं थाना कोहकामेटा के अंतर्गत 08 कैंप शामिल हैं।

वर्ष 2025 में नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित कोडलियार, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंडुलपार, नेलांगुर, पांगूड़, रायनार, एडजूम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका, परियादी, काकुर, बालेबेड़ा, कोडेनार, कोडनार, आदींगपार और मंदोड़ा में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है।

☀️ जिला नारायणपुर में वर्ष 2025 में कुल ₹ 4.96 करोड़ रुपए के ईनामी कुल 43 नक्सलियों के शव बरामद हुए है। जिसमें CCM - 03, SZCM - 01, मिलिट्री कंपनी कमांडर - 03, मिलिट्री डिप्टी कंपनी कमांडर - 01, मिलिट्री कम्पनी सदस्य - 32, ACM - 01 एवं 02 अन्य नक्सली सदस्य शामिल हैं।

☀️ मारे गए नक्सली में दिनांक 21.05.2025 को CCM केशव राव उर्फ बसवराज सहित 27 नक्सली तथा दिनांक 22.09.2025 को CCM कादरी नारायण रेड्डी उर्फ कोसा दादा और CCM के रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू दादा शामिल हैं।

☀️ जिला नारायणपुर में वर्ष 2025 में कुल 78 माओवादी नक्सली गिरफ्तार किया गए। जिसमें एसीएम 02, कंपनी सदस्य 01 एवं अन्य 75 कैडर शामिल हैं।

☀️ जिला नारायणपुर में वर्ष 2025 में कुल ₹6.095 करोड़ रुपये के ईनामी 298 प्रतिबंधित माओवादी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिसमें DVCM - 14, मिलिट्री कम्पनी सदस्य - 22, ACM - 32, PPCM - 18, PD टेक्निकल टीम सदस्य - 09, PM - 97 एवं अन्य 106 नक्सली शामिल हैं।

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख