अबूझमाड़ के थाना ओरछा क्षेत्र में नारायणपुर पुलिस की मानवीय पहल: 6–7 दिनों से गड्ढे में फंसे देशी कुत्ते को रेस्क्यू कर सरक्षित निकाला बाहर
🔹अबूझमाड़ के थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत माड़ोड़ा की जंगल में गहरे गड्ढे में फंसे डॉग को सुरक्षित निकाला गया।
🔹डीआरजी जवानों ने चलाया सफल रेस्क्यू अभियान।
🟪 अबूझमाड़ के थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत माड़ोड़ा की जंगल में नक्सल उन्मूलन अभियान ड्यूटी के दौरान जवानों ने देखा कि एक देशी कुत्ता गहरे गड्ढे में फंसा हुआ है; जिसे निरीक्षक श्री सीताराम सागर के नेतृत्व में डीआरजी जवानों ने दिनांक 18 फरवरी 2026 के प्रातः लगभग 9 बजे रेस्क्यू किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम ने साहस, धैर्य और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डॉग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने जंगली सूअर के शिकार के लिए गड्ढे खोदे थे जिसमें कुत्ता पिछले लगभग 6–7 दिनों से गिर गया था।
🟪 डीआरजी जवानों की ये नेक कार्य न केवल कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का भी प्रतीक है। यह सकारात्मक पहल समाज में पुलिस की मानवीय छवि को और सुदृढ़ करती है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें