"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


सोमवार, अगस्त 17, 2026

व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में भारतीय स्टेट बैंक के समन्वय से हुआ विशेष बैंकिंग कार्यशाला का आयोजन

व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में भारतीय स्टेट बैंक के समन्वय से हुआ विशेष बैंकिंग कार्यशाला का आयोजन

  • पुलिस सैलरी पैकेज, स्वास्थ्य बीमा, निवेश एवं ऋण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जवानों को दी गई।
  • बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव एवं सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार के संबंध में विशेषज्ञों ने जवानों को जागरूक किया।
A special banking workshop was organized at the VIP Security Battalion, Mana-Raipur, in coordination with the State Bank of India. पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस सैलरी पैकेज की समग्र जानकारी देने, सुरक्षित बैंकिंग, वित्तीय जागरूकता एवं बैंकिंग सेवाओं के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा साइबर अपराध से बचाव की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल के पहल एवं निर्देशानुसार आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में विशेष बैंकिंग कार्यशाला सह बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, शाखा तेलीबांधा, रायपुर के विशेषज्ञों द्वारा व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान पुलिस सैलरी पैकेज, रिश्ते अकाउंट, व्यक्तिगत बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा सहित बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

बैंकिंग विशेषज्ञों ने जवानों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपाय, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग व्यवहार तथा बैंकिंग लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया। साथ ही ऋण और निवेश सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।

कार्यशाला के दौरान श्रीमती अग्रवाल ने जवानों से अपील किया कि सभी जवान अपने पारिवारिक सदस्यों को पुलिस सैलेरी पैकेज के फायदे के बारे में बताएं; ताकि अप्रिय घटना घटित होने की स्थिति में परिवार के सदस्य पुलिस सैलरी पैकेज से लाभ ले सकें। श्रीमती अग्रवाल ने जवानों को वर्तमान डिजिटल दुनिया में घटित होने वाले साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के तरीके बताये; इसके साथ ही स्वयं अथवा आसपास से लोगों के साथ साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर: 📞 1930 के माध्यम से तत्काल शिकायत दर्ज कराने की बात कही ।

कार्यक्रम में सहायक सेनानी श्री निशांत शर्मा, सहायक सेनानी श्री दिनेश सिंह, मुख्य प्रबंधक श्री सौरभ शालवार, सहायक प्रबंधक श्री अभिषेक आचार्य, रिलेशनशिप ऑफिसर श्री ईश्वर सिंह ठाकुर एवं कॉरपोरेट सैलरी पैकेज ऑफिसर श्री चंद्रशेखर साहू सहित व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Realated Images:





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख