"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


गुरुवार, जनवरी 20, 2022

नारायणपुर पुलिस ने पूर्व कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू को दी विदाई और नव पदस्थ कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी का किया स्वागत

नारायणपुर पुलिस ने पूर्व कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू को दी विदाई और नव पदस्थ कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी का किया स्वागत 




आज दिनाँक 20/01/2022 को आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर ने जिला के पूर्व कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू को जिला कलेक्टर नारायणपुर से  निदेशक, भू-अभिलेख एवं निदेशक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री का अतिरिक्त प्रभार स्थानांतरित होने पर उपहार देकर नवीन पदस्थापना स्थल में भी बेहतर कार्य करने के लिए अपनी शुभकामना दी, तत्पश्चात नव पदस्थ आईएएस श्री ऋतुराज रघुवंशी को कलेक्टर जिला नारायणपुर के पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए आस्वस्त किया गया कि नारायणपुर पुलिस और सशस्त्र बलों के जवान अबूझमाड़ (जिला नारायणपुर) के सर्वांगीण विकास में अपना अभूतपूर्व और बहुमूल्य योगदान देंगे।

बुधवार, जनवरी 19, 2022

एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस) अंजरेल और पटेलपारा-अंजरेल का किया विजिट, अपने टीम के साथ 3किलोमीटर पैदल चले

एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस) अंजरेल और पटेलपारा-अंजरेल का किया विजिट, अपने टीम के साथ 3किलोमीटर पैदल चले


पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, (आईपीएस) दिनांक 18.01.2022 को 193वीं बटालियन बीएसएफ ‘‘एफ’’ कंपनी अंजरेल के सुरक्षा व्यवस्था की औचक निरीक्षण के लिये निकल पड़े। वहां उन्होनें बीएसएफ अधिकारियों से मुलाकात कर कैम्प सुरक्षा व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा की जानकारी ली। श्री जायसवाल ने बीएसएफ अधिकारियों और जवानों से चर्चा के दौरान निर्देशित किया कि बस्तर की सुरक्षा और विकास आपके योगदान के बिना संभव नहीं है। अतः आपसे अपेक्षा है कि आप सभी अपने पदीय गरिमा को बनाये रखते हुए जिला नारायणपुर के हर एक नागरिक से सद्भावनापूर्वक व्यवहार करें। उन्हें एक पल के लिये भी ऐसा नहीं लगना चाहिए कि हम अलग-अलग प्रदेश से केवल अपनी नौकरी करने आते हैं बल्कि उनकेे विश्वास को अटूट विश्वास में बदलते हुए अपनी सकारात्मक छवि को बरकरार रखें। यही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।


बीएसएफ कैम्प अंजरेल की सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने के बाद श्री जायसवाल स्थानीय नागरिकों से मिलने चले गये उसके बाद वे देर शाम पहुंचविहिन क्षेत्र पटेलपारा-अंजरेल के लिये लगभग 3 किलोमीटर से अधिक पैदल चल पड़े। वहां उन्होनें स्थानीय नागरिकों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें आपेक्षित विकास कार्यों और उनके मानव अधिकारों की जानकारी देते हुए पुलिस-प्रशासन के कार्यों, खासकर नारायणपुर जिला के विकास केन्द्रित विषयों पर उन्हें जागरूक किया। श्री जायसवाल ने लोगों से कहा कि पुलिस फोर्स आपकी सुरक्षा और विकास की ध्येय से तैनात किये गये हैं, यदि किसी भी स्थिति में नक्सलियों, व्यापारियों, जवानों अथवा प्रशासनिक अधिकारी/ कर्मचारियों से आपको किसी भी प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़े तो आप सीधे मेरे कार्यालय में आकर उनकी शिकायत कर सकते हैं। श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि हमारी पुलिस न सिर्फ आपको सुरक्षा प्रदान करने के लिये तैनात हैं वरन् ये जवान आपके क्षेत्र की समुचित विकास के लिये भी संकल्पित हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सभी अपनी हर आवश्यकताओं और परेशानियों को बेझिझक होकर इनसे कह सकते हैं।


औचक निरीक्षण एवं सुदुरवर्ती क्षेत्रों की प्रवास के दौरान आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के साथ श्री नीरज चन्द्राकर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), श्री अनुज कुमार (एसडीओपी, नारायणपुर), सुश्री उन्नती ठाकूर (उप पुलिस अधीक्षक, अजाक एवं मुख्यालय), श्री अभिषेक पैकरा (एसडीओपी, छोटेड़ोंगर), श्री रितेश श्रीवास्तव (एसडीओपी, बेनूर), श्री प्रशांत खाण्डे (उप पुलिस अधीक्षक, नक्सल आॅप्स), श्री लोकेश बंसल (उप पुलिस अधीक्षक), श्री विनय कुमार (उप पुलिस अधीक्षक) और श्री दीपक साव (रक्षित निरीक्षक, नारायणपुर) तथा जिला नारायणपुर के सभी थाना प्रभारियों सहित लगभग 30 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंगलवार, जनवरी 18, 2022

एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस) ने मड़ोनार, होड़नार, तुरूसमेटा और चमेली में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण

एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस) ने मड़ोनार, होड़नार, तुरूसमेटा और चमेली में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण

# चमेली गांव के माटी त्यौहार में हुए शामिल और पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों को पुलिस बल के माध्यम से सुरक्षा, विकास और विश्वास का भरोसा दिलाया

आज दिनांक 18.01.2022 को पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, आईपीएस ने थाना छोटेड़ोंगर क्षेत्रांतर्गत छोटेड़ोगर से मड़ोनार तक निर्माणाधीन सड़क के अंतर्गत ग्राम मड़ोनार, होड़नार, तुरूसमेटा और चमेली में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। सड़क निर्माण का जायजा लेने के बाद श्री जायसवाल मड़ोनार, होड़नार और तुरूसमेटा के ग्रामीणों से मिलने पहुंचे जहां उन्होने उनकी कुशलक्षेम और सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी व उनकी राय जानी। इसके बाद श्री जायसवाल चमेली गांव के माटी त्यौहार में शामिल होकर पूजा-अर्चना किये, पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों को पुलिस बल के माध्यम से सुरक्षा, विकास और विश्वास का भरोसा दिलाने चमेली के ग्रामीणों से मिलकर बात की तथा उनके समस्याओं को जाना। पुलिस अधीक्षक को उनके टीम सहित पहली बार अपने गांव की माटी त्यौहार में शामिल पाकर चमेली के ग्रामीण अत्यंत खुश हुए तथा ग्रामीणों में विश्वास की भावना का विकास हुआ।

आकस्मिक निरीक्षण एवं सुदुरवर्ती क्षेत्रों की प्रवास के दौरान आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के साथ श्री नीरज चन्द्राकर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), श्री अनुज कुमार (एसडीओपी, नारायणपुर), सुश्री उन्नती ठाकूर (उप पुलिस अधीक्षक, अजाक एवं मुख्यालय), श्री अभिषेक पैकरा (एसडीओपी, छोटेड़ोंगर), श्री दीपक साव (रक्षित निरीक्षक, नारायणपुर) एवं श्री अजय सोनकर (थाना प्रभारी छोटेड़ोंगर) उपस्थित रहे।

Related Images:




सोमवार, जनवरी 10, 2022

हिन्दी - गोण्डी संक्षिप्त शब्दकोश






निर्देशन एवं मार्गदर्शन
श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, आईपीएस,
पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर


द्वितीय संशोधित संस्करण के प्रकाशन में विशेष योगदान :
श्री नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
श्री दीपक कुमार साव, रक्षित निरीक्षक


टायपिंग एवं ग्राफिक्स सेंटिंग
श्री हुलेश्वर जोशी, प्रधान आरक्षक


अनुवादक एवं मात्रात्मक त्रूटियों में सुधार
श्री अशोक दुग्गा, प्रधान आरक्षक
श्री जय वासनिक, आरक्षक




हिन्दी - गोण्डी संक्षिप्त शब्दकोश के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी :
यह शब्दकोष बस्तर संभाग, खासकर जिला नारायणपुर में शासकीय सेवा, स्वरोजगार और भ्रमण में आने वाले लोगों के मार्गदर्शन सहयोग हेतु पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के मध्य बेहतर कम्युनिकेशन स्थापित करने के उद्देश्य से तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्री माहित गर्ग के मार्गदर्शन और निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत राही के नेतृत्व में तैयार किया गया था। जिसका हिन्दी-गोण्डी अनुवाद, टायपिंग और सेटिंग संबंधी कार्य श्री जैनू करंगा (आरक्षक), श्री शंकर वड्डे (आरक्षक), श्री लक्ष्मी माझी (आरक्षक) व साथियों द्वारा किया गया था। इसे तैयार कराने में स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों, आत्मसमर्पित नक्सलियों का भी यहम योगदान रहा है। बस्तर फाईटर आरक्षक संवर्ग के अभ्यार्थियों को निःशुल्क वितरण हेतु आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार द्वितीय संशोधित संस्करण का 1000 प्रति प्रकाशन किया जाकर वितरित की गई है। प्रकाशन पूर्व कतिपय त्रूटियों को दूर करने का प्रयास किया गया है, इसके बावजूद क्षेत्रीय भाषाई ज्ञान के आधार पर कतिपय कमियां हो सकती है।

रविवार, जनवरी 09, 2022

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस द्वारा जुआरियों के खिलाफ की गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस द्वारा जुआरियों के खिलाफ की गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, आईपीएस के आदेशानुसार अवैध जुआ, सट्टा खिलाड़ियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 08.01.022 की दरम्यानी रात्रि को थाना प्रभारी मनोज बंजारे के आदेशानुसार उप निरीक्षक पीके साहू थाना नारायणपुर के हमराह, सउनि. छबी राम नरेटी, सउनि. नारायण सिंह पोया व पेट्रोलिंग पार्टी के जुर्म जरायम संदिग्धों की पता तलाश व शहर भ्रमण वास्ते रवाना हुए थे कि जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ की कुछ व्यक्ति रूपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से हार जीत का जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर हमराह स्टाफ व दो गवाहनों के सूचना स्थल पहुंचा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। 

घेराबंदी के दौरान जुआ खेलते हुये 03 व्यक्ति - (01) साजिद खान पिता रशीद खान उम्र 31 वर्ष सा. माढीन चौक (02) शाहिद हुसैन पिता अकबर हुसैन उम्र 38 वर्ष सा. पाठक चौक (03) मनोज नेताम पिता चैनु नेताम उम्र 31 वर्ष सा. कुम्हारपारा नारायणपुर मिले जिनके पास से कुल जुमला रूपये 5100/- (शब्दो में - इक्यावन सौ रूपये मात्र) तास पत्ती 52 नग, अधजली मोमबत्ती एक नग तथा प्लास्टिक बोरी एक नग मिला जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। तीनों जुआरियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर 13 जुआ एक्ट का अपराध कारित करना पाए जाने से मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर पाबंद कर रिहा किया गया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 06/2022 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

शनिवार, जनवरी 08, 2022

नारायणपुर - पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार सट्टा खाईवाल के विरुद्ध कार्यवाही; सट्टा खाईवाल को भेजा जेल

नारायणपुर - पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार सट्टा खाईवाल के विरुद्ध कार्यवाही; सट्टा खाईवाल को भेजा गया जेल 
पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, आईपीएस के आदेशानुसार अवैध जुआ, सट्टा पर कार्यवाही हेतु आज दिनांक ०८/०१/२०२२ को थाना प्रभारी श्री मनोज बंजारे, उप निरीक्षक पीके साहू एवं थाना नारायणपुर हमराह स्टाफ पेट्रोलिंग पार्टी के जुर्म जरायम संदिग्धों की पता तलाश गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश सजा माफी की चेकिंग वास्ते शहर में निकले थे कि जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ की एक व्यक्ति माड़ीन चौक पानी टंकी के पास बरगद झाड़ के नीचे अंको का युग में लिखकर अधिक पैसा कमाने का लालच देकर पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी पर्ची लिख रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ वह दो गवाहनों के सूचना स्थल पहुंचा जहां एक व्यक्ति सट्टा पट्टी पर्ची ले रहा था जिसे पकड़ कर नाम पता पूछने पर अपना नाम देवेंद्र सेठिया पिता मूरहा राम सेठिया उम्र 27 वर्ष जाति कलार निवासी माणिन चौक नारायणपुर का रहने वाला बताया जिसके पास से सट्टा पट्टी पर्ची एवं 750 रुपये व एक पेन बरामद हुआ जिसे जप्त किया गया। उक्त आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 4 (क)जुआ एक्ट का पाए जाने से अपराध क्रमांक 05/ 2022 धारा 4 (क)जुआ एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही मैं लिया जाकर मामले में उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

सजने लगा कड़ेमेटा साप्ताहिक बाजार, एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल की पहल और पुलिस की सुरक्षा घेरे में लगने वाली कड़ेमेटा बाजार में बढ़ रही रौनक

सजने लगा कड़ेमेटा साप्ताहिक बाजार, एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल की पहल और पुलिस की सुरक्षा घेरे में लगने वाली कड़ेमेटा बाजार में बढ़ रही रौनक
  • जवानों ने श्रमदान के माध्यम से तैयार किया है कड़ेमेटा साप्ताहिक बाजार स्थल।
  • स्थानीय लोगों को दे रही है रोजगार के अवसर।
  • दर्जनों गांव के हजारों लोग जरूरत की सामगी के लिये 30 किलोमीटर की सफर करने को थे मजबूर।
अबूझमाड़ के सुदुर अंचल में जिला के अंतिम पुलिस कैम्प कडियामेटा (कड़ेमेटा) में पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर के पहल पर दिनांक 25.12.2021 को शुरू हुआ साप्ताहिक बाजार अब लोगों और व्यापारियों को अपनी ओर खीचने लगी है। पिछले दो सप्ताह पूर्व शुरू हुए साप्ताहिक बाजार अब सजने लगा है साथ ही अब बाजार में स्थानीय लोगों की जरूरत के अनुसार लगभग सभी सामान मिलना शुरू हो चूका है। कड़ेमेटा बाजार सुदुरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद विक्रेताओं (व्यापारियों) को आकर्षित कर रही है। अब स्थानीय विक्रेताओं के अलावा आसपास के कपड़ा, राशन, बर्तन और प्लास्टिक सामग्रियों के विक्रेता व्यापारी भी सामग्री विक्रय करने जाने लगे हैं। चूंकि यह बाजार दंतेवाडा, बीजापुर, कोण्डागांव, जगदलपुर और नारायणपुर के केन्द्रबिन्दू पर स्थित एकलौता बाजार है इसलिये आशा है कि निकट भविष्य में कड़ेमेटा का बाजार वृहद आकार लेगा। वर्तमान में इस बाजार में बेचा, ईरपानार, आदेर, किलम, टेटम सहित अबुझमाड़ (नारायणपुर) और दंतेवाडा, बीजापुर, कोण्डागांव व जगदलपुर जिला के दो दर्जनों से अधिक गांव के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने आज कड़ेमेटा कैम्प प्रभारी से टेलीफोनिक चर्चा कर बाजार के सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा व्यापारियों और स्थानीय लोगों को समुचित सुरक्षा व्यवस्था और बाजार के लिये मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने निर्देशित भी किया। उन्होने प्रभारी को निर्देशित किया कि बाजार करने आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े इसका पूरा ख्याल रखें।

श्री जायसवाल ने निर्देशित किया कि कोविड़-19 के नया वैरिएंट का आमगन हो चूका है ऐसे में बाहर से आने वाले व्यापारियों और जवानों की आवश्यक जांच कराई जाये ताकि वे कोराना वायरस के वाहक बनकर स्थानीय लोगों को संक्रमित न कर दें। आगामी साप्ताहिक बाजार के दौरान कोविड़ सुरक्षा निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related Images:



मंगलवार, जनवरी 04, 2022

नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम "अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार" का हुआ समापन

नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम "अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार" का हुआ समापन

आज दिनाँक 04/01/2022 को आईपीएस श्री बालाजी राव, (डीआईजी, कांकेर), आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (एसपी, नारायणपुर) और आईएएस श्री धर्मेश साहू (कलेक्टर, नारायणपुर) की गरिमामय उपस्थिति में नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम "अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार" का समापन हुआ। उल्लेखनीय है कि नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में दिनाँक 02 एवं 03 जनवरी 2022 तक सिंगल और युगल गायन तथा सिंगल और युगल डांसिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीन दिन तक चले अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार की डॉन्स प्रतियोगिता में 156 प्रतिभागी तथा आइडियल सॉन्ग प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागी कुल 356 प्रतिभागियों ने पूरे नारायणपुर से हिस्सा लिया। अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता में हेमलता करंगा, पूर्णिमा ठाकुर और ऋषभ देशलहरा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे इसी तरह नृत्य प्रतियोगिता में मीना वड्डे समूह, अनिमेष समूह और दीप्ति निषाद व हर्षिता की टीम क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए। फाइनल प्रतियोगिता उपरांत माननीय मुख्य अतिथि एवं माननीय अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री पोषण चंद्राकर (सीईओ, जिपं), श्री पंकज वर्मा (सेनानी, 53वीं आईटीबीपी बटालियन), श्री रोशन लाल शर्मा (उप सेनानी, 45वीं आईटीबीपी बटालियन), श्री नीरज चंद्राकर (एएसपी), किरण नेलवाड, श्री दिनेश नाग, सुनील राठौर और श्री संजय राय सहित लगभग 300 जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पुलिस परिवार और प्रतिभागी उपस्थित रहे I

Related Images :




रविवार, जनवरी 02, 2022

ऑनलाइन प्रश्नपत्र : अखिल भारतीय ऑनलाइन धार्मिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता - 2022 मे भाग लेने के लिए अभी लिंक मे क्लिक करें _____


यह ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा "सेंट्रल कॉउंसिल ऑफ ह्युमन राइट्स" और ब्लॉग www.thebharat.co.in के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ समाज सेवक, लेखक और विचारक श्री हुलेश्वर जोशी के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित है।  

आवश्यक दिशा निर्देश : 
# कृपया अखिल भारतीय ऑनलाइन धार्मिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता - 2022 मे हिस्सा लेने के लिए नीचे दिए गए खाली स्थान मे उचित आवश्यक और सही जानकारी भरें उसके बाद प्रश्नों मे उचित विकल्पों का चुनाव करें। सभी विकल्पों का चुनाव करने के बाद अंत में सबमिट बटन को प्रेस करें। 

# यदि आप एक भी प्रश्न के लिए उचित विकल्प का चुनाव नहीं करेंगे तो आपका प्रश्नपत्र सबमिट नहीं होगा। 

# सबमिट करने पर आपके मोबाईल अथवा कंप्यूटर की स्क्रीन ब्लैंक हो जाएगी तो घबराना नहीं है बल्कि बिना रिफ्रेस किए स्क्रीन को ड्रेग करते हुए ऊपर की ओर जाना है जिससे आपको व्यू स्कोर का ऑप्शन डिस्प्ले होगा जिसे क्लिक करने से आपको प्राप्त अंक की जानकारी और सही उत्तर मिल जाएंगे । 

# किसी भी प्रकार की समस्या के लिए श्री हुलेश्वर जोशी से 9826164156 मे कॉल करके समाधान पा सकते हैं। 

शनिवार, जनवरी 01, 2022

नया साल 2022, आपके सुख, समृद्धि और सफलता के लिए कारगर साबित हो : हुलेश्वर

नया साल 2022, आपके सुख, समृद्धि और सफलता के लिए कारगर साबित हो : हुलेश्वर जोशी

आदरणीय/ आदरणीया
सबसे पहले आपको, आपके परिवार, परिजनों और स्वजनों को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं...


नववर्ष की पावन अवसर पर आपसे अपेक्षा है कि आपके जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का आप तठस्थ होकर सामना करेंगे और बिना रुके, बिना हारे सफलता को हासिल कर लेंगे। कतिपय मामलों में पराजय को भी शिक्षा का एक अध्याय जानकर स्वीकार लेंगे मगर किसी भी स्थिति में आप दुखी नही होंगे। इन्हीं कामनाओं के साथ आपको पुनः नया साल 2022 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, आप जीवन पर्यंत खुश रहें और उन्नति करें।

भवदीय
(हुलेश्वर जोशी)
कुम्हारपारा, नारायणपुर, छत्तीसगढ़
-----------------------

नये साल, नव संकल्प हमारा
"मानवता धर्म" के सिद्धांत को अपनाएंगे।
सहपाठी सब, भाई बहन हैं
अनवरत, रक्षा का धर्म निभाएंगे।।
न, जाति-धर्म की होंगी बन्धन
"मनखे-मनखे एक समान" हो जाएंगे।।।
राष्ट्रीय सुरक्षा, और गरिमा के लिए
न्यौछावर, प्राण कर जाएंगे।।।।
नये साल ...........

भ्रूण हत्या, भेदभाव के खिलाफ
एक नया, मुहिम चलाएंगे।
"जम्मो जीव हे भाई बरोबर"को धर्म, अपना बनाएंगे।।
स्वर्ग की कल्पना, साकार करने
सत्य, अहिंसा को अपनाएंगे।।।
शाकाहार, आयुर्वेद के लिए
हम 10-10 पेड़ लगाएंगे।।।।
नए साल .......

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

D P JOSHI (ADVOCATE) 9893354327

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख