"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


मंगलवार, अप्रैल 05, 2022

छत्तीसगढ़ पुलिस में 09 मई से होगी भर्ती, 2100 बेरोजगार युवक/युवतियों को मिलेगी नौकरी, 15 जूलाई 2022 को अंतिम चयन सूची का होगा प्रकाशन

छत्तीसगढ़ पुलिस में 09 मई से होगी भर्ती, जिला नारायणपुर के 300 युवाओं सहित बस्तर के 2100 बेरोजगार युवक/युवतियों को मिलेगी नौकरी, दिनांक 15/07/2022 को अंतिम चयन सूची का होगा प्रकाशन 

जिला नारायणपुर में बस्तर फाईटर विशेष बल अंतर्गत फाईटर्स आरक्षक के लिए जिले मे स्वीकृत 300 पदोें पर नियुक्ति के लिए पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर के कार्यालयीन पत्र क्रमांक पुमनि/बस्तर/स्था/489/2022 दिनांक 28.03.2022 के अनुसार पूर्व निर्धारित समय-सारणी में संशोधन किया गया है। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में आरक्षक बस्तर फाइटर के 2100 पदों में भर्ती होंगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र दिनांक 21 सितंबर 2021 के तहत् विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिसमे पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर के द्वारा केवल पूर्व निर्धारित समय-सारणी में ही संशोधन किया गया है।  

भर्ती प्रक्रिया निम्नानुसार आयोजित होंगी -
# प्रमाण पत्रों की जांच, शारीरिक मापतौल एवं शारीरिक प्रवीणता संबंधी कार्यक्रम दिनांक 09.05.2022 से 21.05.2022 तक
# लिखित परीक्षा कार्यक्रम दिनांक 05.06.2022 प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक (2घण्टे)
# लिखित परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दिनाँक 15.06.2022 तक
# साक्षात्कार की तिथि दिनांक 24.06.2022 से 30.06.2022 तक
# चयन सूची रेंज पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, को अनुमोदन हेतु भेजने की तिथि दिनांक 08.07.2022 तक
# अंतिम चयन सूची का प्रकाशन दिनांक 15.07.2022 तक

नोट:- अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के दौरान वर्तमान में कोरोना (Covid-19) महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुये दस्तावेज जांच (मूल प्रमाण पत्र), शारीरिक मापतौल, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शासन/प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार मास्क एवं सेनेटाईजर लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होंगें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख