"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


शनिवार, अगस्त 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस 2026: व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना-रायपुर में सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

☀️ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण।
☀️ जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी से ड्यूटी करने की अपील।
☀️ समारोह में अधिकारी-कर्मचारी एवं व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी के जवान रहे उपस्थित।

On the auspicious occasion of Independence Day, Commandant Mrs. Pooja Agarwal hoisted the flag at the VIP Security Battalion, Mana-Raipur.
आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर में राष्ट्रीय पर्व का गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सामूहिक “वन्दे मातरम्” गायन से हुई। इसके पश्चात सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद सशस्त्र गार्ड द्वारा ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस दौरान सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने जवानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर अपने दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की प्रेरणा दी।

सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी मे पूर्वजों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता की इस अमूल्य विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने जवानों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ करने तथा राष्ट्र की सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने की अपील की।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सहायक सेनानी श्री निशांत शर्मा, श्री जावेद अहमद अंसारी, श्री बिसेलाल साहू, श्री दिनेश सिंह सहित सेनानी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना के जवान उपस्थित रहे।




1 टिप्पणी:

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख