"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


गुरुवार, मार्च 17, 2022

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ, नारायणपुर में एसपी श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) के निर्देश पर आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम


रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ, नारायणपुर में एसपी श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) के निर्देश पर आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) के निर्देशानुसार एएसपी श्री नीरज चन्द्राकर के मार्गदर्शन में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ, नारायणपुर में आज दिनांक 17.03.2022 को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जागरूकता कार्यक्रम में जिला के यातायात प्रभारी आरआई श्री दीपक साव द्वारा एनसीसी कैडेट्स और छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क संकेतक की आवश्यकता, उपयोगिता और महत्व से अवगत कराया साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के कारण और रोकथाम के उपाय बताया गया। श्री साव ने कार्यक्रम में शामिल छात्रों को बताया कि यातायात नियम किसी के आजाद़ी पर पाबंदी लगाने के लिये नहीं वरन् सड़क दुघटनाओं को नियंत्रित कर सड़क परिवहन के इस्तेमाल करने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये तैयार किया गया है। सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों को रेखांकित करते हुए छात्रों को बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और अधिकतम दो सवारी ही चढ़ें। शराब सेवन करके नशे की हालत में किसी भी स्थिति में वाहन न चलायें तथा नियंत्रित गति में ही वाहन चलायें। इन निर्देशों का सदैव पालन करें क्योंकि इन सामान्य नियमों का पालन नहीं करना जानलेवा हो सकता है।


यातायात जागरूकता कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी कृष्णामृतानंद, उप प्राचार्य ब्रम्हचारी अद्धितीय चैतन्य, एनसीसी अधिकारी एस/ओ सुश्री सीता केंवट (प्रथम सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी परचनपाल) और यातायात नारायणपुर के पुलिस अधिकारियों सहित सैकड़ों छात्र/छात्राएँ और एनसीसी गर्ल्स कैडेट उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने लोगों को होली की शुभकामना देते हुए अपील की है कि होली रंगों की उत्सव है, इसे जीवन को खुशहाल बनाने के उद्देश्य से सद्भावनापूर्वक मनायें। होली के दौरान शराब पीकर वाहन न चलायें क्योंकि ड्रक एण्ड ड्राइव ही जानलेवा सड़क दुर्घटना का सबसे प्रमुख कारण है। श्री सदानंद कुमार ने मीडिया को बताया कि जिला के सभी चौक-चौराहे में पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी, पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस तैनात किये जायेंगे जो त्रिपल सवारी, ड्रंक एण्ड ड्राईव और स्पीड बाईकर्स के खिलाफ चालानी कार्यवाही करेगी।

बुधवार, मार्च 09, 2022

महिला जागरूकता सामान्य ज्ञान परीक्षा

महिला जागरूकता सामान्य ज्ञान परीक्षा

# महिला जागरूकता पर आधारित सामान्य ज्ञान परीक्षा - 2022
# अभिव्यक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित है।
# अंतर्राष्ट्रीय महिला जागरूकता सप्ताह के समापन पर दिनांक १३ मार्च २०२२ को आयोजित।
# By : Shri HP Joshi, Narayanpur


मंगलवार, मार्च 08, 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ; समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएँ एसपी श्री सदानंद कुमार के हाथों हुईं सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ; समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएँ एसपी श्री सदानंद कुमार के हाथों हुईं सम्मानित

आज दिनाँक 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'अभिव्यक्ति' जागरूकता अभियान के तहत एसपी श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) द्वारा डीआरजी ग्रेट हॉल, नारायणपुर में जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा नारी शक्तियों को जागरूक करते हुए उनके मौलिक अधिकारों, मानव अधिकारों तथा महिलाओं के विशेषाधिकारों से अवगत कराया गया। उसके बाद समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 17 सफ़ल महिलाओं को उपहार और सम्मान पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।

🔵 एसपी श्री सदानंनद कुमार के हाथों सम्मानित हुई महिलाएँ :
# श्रीमति पायल मिस्त्री - एक ऐसी स्वाबलंबी महिला जो गोला बर्फ बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है।
# श्रीमति खोमेश्वरी पटेल - एक स्वाबलंबी महिला जो सब्जी बेचने का कार्य करती हैं।
# कु0 लक्ष्मी साहू - एक ऐसी स्वाबलंबी और साहसिक लड़की जो गुपचूप बेचने का स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
# श्रीमति कान्ता सरकार - महिला सुरपवाईजर के पद पर जिला अस्पताल नारायणपुर में विगत् 35 वर्षो से कार्यरत हैं।
# श्रीमति शिखा राजपूत - एक ऐसी स्वाबलंबी महिला जो पति के साथ स्क्रीन प्रिंटिग्स और कम्प्यूटर कार्य में दक्ष हैं।
# श्रीमति प्रीति चाण्डक - क्लिनिकल साईकोलॉजिस्ट के पद पर पदस्थ होकर बेहतर कार्य कर रहीं हैं।
# कु0 संगीता बघेल (एएनएम) और कु0 पण्डरी वड्डे (मितानिन) - स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहीं हैं।
# श्रीमति सोनाली राठौर - (चित्रकार) चित्रकारी और चित्रकला के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाईं हैं
# महिला प्रधान आरक्षक लछन्तीन सलाम और म0आर0 फगनी कुमेटी - कोविड टीकाकरण ड्यूटी और कोविड महामारी से निपटने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।
# म0आर0 सोनी मेटामी और महिला गो0सै0 सुमित्रा साहू - डीआरजी में तैनात होकर नक्सल मोर्चे पर नक्सलियों से लोहा ले रहीं हैं।
# म0आर0 लछन्तीन मण्डावी - मितान पुलिस पेट्रोलपंप संचालन का कार्य कर रहीं हैं।
# महिला वन रक्षक श्रीमति फुलबत्ती उसेण्डी - वन विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं हैं।
# श्रीमति मैना भोयर और श्रीमति बबीता ध्रुव - नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में शहर को स्वच्छ रखने में अपना बहुमूल्स योगदान दे रही हैं।


उल्लेखनीय है कि एसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशानुसार नारायणपुर पुलिस द्वारा समस्त थाना/कैम्पों, चिन्हांकित स्कूल/कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों में अभिव्यक्ति जागरूकता अभियान के तहत महिला सप्ताह का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, जो निरंतर सप्ताह भर चलेगा। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित "अभिव्यक्ति" मोबाइल एप्प डाऊनलोड कर इसकी उपयोगिता तथा इस्तेमाल के तरीके के बारे में बताया गया। उसके पश्चात डॉ (सुश्री) कौशिक चंद्राकर, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति चांडक, CHO सुश्री रंजना और आरएमए श्री हेमंत पटेल की एक्सपर्ट चिकित्सकों के टीम ने महिलाओं का हेल्थ चेकअप किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एएसपी श्री अक्षय कुमार (आईपीएस), एएसपी श्री नीरज चंद्राकर, डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर, डीएसपी श्री रितेश श्रीवास्तव, डीएसपी श्री विनय साहू, डीएसपी श्री अनिल कुर्रे, आरआई श्री दीपक साव, थाना प्रभारी श्री तोपसिंह नवरंग और निरीक्षक श्री आकाश मसीह सहित सैकड़ों महिलाएँ और पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एसपी के निर्देश पर अभिव्यक्ति जागरूकता अभियान के तहत जिले भर में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन -
🔶 थाना बेनूर, कुरुषनार और थाना कुकड़ाझोर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जागरूकता सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया गया।
🔶 थाना छोटेडोंगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया तथा विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व विभिन्न खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
🔶 थाना धौड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेडिकल कैम्प का आयोजन कर लगभग 50 से अधिक महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका प्राथमिक उपचार कर औषधि वितरण किया गया।
🔶 थाना कोहकमेटा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेडिकल कैम्प और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्राथमिक उपचार किया गया तथा विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व विभिन्न खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Related Images :







अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक; जानिए क्या है आपके मानव एवं संवैधानिक अधिकार तथा महिलाओं के विशेषाधिकार : श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक; जानिए क्या है आपके मानव एवं संवैधानिक अधिकार तथा महिलाओं के विशेषाधिकार - श्रीमती विधि हुलेश्वर  जोशी

8 March, 2022 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी, (www.thebharat.co.in के संस्थापक) आपको आपके मानव अधिकारों और महिलाओं के रूप में प्राप्त विशेषाधिकारों से अवगत कराने का प्रयास कर रही हूँ ताकि आपके साथ किसी भी स्थिति में हिंसा, प्रताड़ना और अन्याय जैसे घटना घटित न हों, यदि कतिपय कारणों से आपके साथ ऐसी घटनाएँ घटती है तो इसके ख़िलाफ़ आप क़ानूनी और संवैधानिक अधिकारों का स्तेमाल कर सकें।

मानव अधिकार एवं संवैधानिक अधिकार की संक्षिप्त जानकारी :
# गरीमामय जीवन जीने का अधिकार
# समानता का अधिकार
# अभिव्यक्ति की आज़ादी और शांतिपूर्ण आंदोलन करने का अधिकार
# निजता का अधिकार - गोपनीयता, परिवार, गृह और पत्राचार में हस्तक्षेप से स्वतंत्रता
# व्यापार करने तथा ट्रेड युनियन में शामिल होने अधिकार
# समिति, संगठन और राजनैतिक दल बनाने का अधिकार
# न्याय पाने और शोषण से संरक्षण का अधिकार
# अपराधों के आरोप से बचाव करने का अधिकार, अपराध सिद्ध न होने तक निर्दोष माने जाने का अधिकार
# विवाह करने तथा परिवार में वृद्धि करने का अधिकार
# मतदान में भाग लेने तथा चुनाव में भाग लेकर जनप्रतिधि बनने का अधिकार
# लोक सेवाओं में सम्मिलित होने का अधिकार
# धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
# आवास का अधिकार
# चिकित्सा का अधिकार
# सुरक्षा पाने का अधिकार
# शिक्षा का अधिकार
# निद्रा का अधिकार
# बिजली पाने का अधिकार
# संपत्ति रखने का अधिकार और उसका संरक्षण करने का अधिकार
# राष्ट्रीयता को बदलने की स्वतंत्रता का अधिकार - समूचे विश्व में कही भी निवास करने, शरण लेने और नागरिकता प्राप्त करने का अधिकार
# सरकार में शामिल होने तथा चुनाव लड़ने का अधिकार
# अवकाश और विश्राम करने का अधिकार
# ऊपर दिए अधिकारों में राज्य या व्यक्तिगत हस्तक्षेप से स्वतंत्रता

महिलाओं के विशेषाधिकार सम्बन्धी जानकारी:
# घरेलू हिंसा से बचाव का अधिकार
# पति द्वारा जबरदस्ती नहीं करने संबंधी प्रावधान
# दफ्तर और कार्यस्थल में यौन हिंसा और प्रताड़ना से सुरक्षा
# पिता के संपत्ति में हिस्सेदारी का अधिकार
# पति अथवा ससुर से गुजारा भत्ता व संपत्ति पाने का अधिकार
# निजता/गोपनीयता का अधिकार
# सरकारी सेवाओं में उचित प्रतिनिधित्व का प्रावधान
# मातृत्व अवकाश प्राप्त करने का अधिकार
# अबार्सन का अधिकार
# रात्रिकाल और पुरूष पुलिस अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार न किये जाने का प्रावधान
# पूछताछ और गवाही देने के लिये महिला को पुलिस थाना नहीं बुलाने का अधिकार
# निवास में केवल महिला सदस्य उपस्थित होने पर बिना महिला पुलिस अधिकारी के तलासी नहीं करने का प्रावधान
# पति और पुरुषों द्वारा महिलाओं/लड़कियों की पिटाई नहीं की जा सकती, ऐसा करना क़ानूनन अपराध है।  
# महिला के साथ उनके पति के द्वारा भी उनके सहमति के बिना फिजिकल रिलेशन नहीं बनाया जा सकता है।  

महिला सम्बन्धी महत्वपूर्ण विचार :
# महिलाएँ पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं।  
# महिलाएँ ट्रेन और फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। 
# महिलाएँ अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रही हैं। 
# महिलाएँ एवरेस्ट की चोटी तक जा चढ़ती हैं।  
# महिलाएँ सेना और पुलिस में भर्ती होकर नक्सली और आतंकवाद से लड़ रही हैं। 
# महिलाएँ घर परिवार और समाज के जिम्मेदारियों का निर्वहन पुरुषों की भांति कर रही हैं। 
# महिलाएँ चिकित्सा, शिक्षा और व्यापार जगत  पुरुषों से पीछे नहीं हैं।  
# महिलाएँ पत्नी के रूप में पुरुषों की नौकरानी, सेक्स करने और बच्चे पैदा करने  की मशीन नहीं बल्कि उनके समतुल्य और स्वतंत्र हैं।  
# महिलाओं पर नियंत्रण रखने की मानसिकता असंवैधानिक और अप्राकृतिक है। 
# भोजन बनाना, बर्तन धोना, कपडे धोना और घरेलु काम करना केवल महिलाओं की नहीं, बल्कि पुरुषों की भी जिम्मेदारी है।  
# महिलायें भी पुरुषों की तरह पूरी आज़ादी से कहीं भी घूमने जा सकती हैं, अर्थात महिलों को चारदीवारी में कैद नहीं किया जा सकता। 
# बालिग़ लड़कियाँ अपने इच्छानुसार किसी भी बालिग़ लड़के से उनके जाति धर्म और रंग के आधार पर भेदभाव किये बिना विवाह कर सकती हैं और इस सम्बन्ध में ख़तरा होने पर माननीय न्यायायलय के माध्यम से सुरक्षा भी प्राप्त कर सकती हैं।
# तलाक होने अथवा विधवा होने पर पुनर्विवाह करना महिलाओं का अधिकार है।  
# विधवा होने की स्थिति में श्रृंगार करना अथवा श्रृंगार नहीं करना सम्बंधित महिला का व्यक्तिगत अधिकार है। 
# यदि आपके पति शराब पीकर बेवजह आपके साथ मारपीट करते हैं तो आप आत्मरक्षा के लिए उचित कदम उठा सकती हैं।  
# आपका पति भी आपकी जानकारी और अनुमति के बिना आपके कॉल रिकार्ड नहीं कर सकते।  
# महिलाएँ भी पुरुषों की भांति विभिन्न कारणों से अपने पति को तलाक दे सकती हैं।   
 

श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी
संस्थापक
www.thebharat.co.in

गुरुवार, फ़रवरी 24, 2022

अमर शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी के प्रतिमा का हुआ अनावरण; शहीद के जयकारे से गुंजायमान हुआ शहर पूरा

अमर शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी के प्रतिमा का हुआ अनावरण; शहीद के जयकारे से गुंजायमान हुआ जिला मुख्यालय नारायणपुर

आज दिनाँक 24.02.2022 को सूलेंगा स्कूल ग्राउण्ड, नारायणपुर में वीर योद्धा शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद की पत्नी श्रीमती प्रमिला उसेण्डी, पुत्र कुशाग्र और पुत्र पीयूष के हाथों प्रतिमा का अनावरण कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा शहीद के प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनके योगदान से लोगों को अवगत कराया गया तथा 2मिनट मौन धारण करने उपरांत परिजन, पुलिस अधिकारी/जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आम नागरिक और युवाओं द्वारा माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

उल्लेखनीय है कि शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी दिनांक 24.02.2021 को जिला नारायणपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परादी व काकुर के बीच जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में लड़ते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपने सेवा काल में दर्जनों नक्सल अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है। जिसके परिणाम स्वरूप उनके स्मृति में सूलेंगा स्कूल मैदान, नारायणपुर में प्रतिमा का अनावरण किया गया।

एएसपी श्री नीरज चंद्राकर के नेतृत्व में पुलिस जवानों, गणमान्य नागरिकों और युवाओं के साथ पुलिस लाइन से शहीद रथ के साथ बाइक रैली का शुभारंभ किया गया जो जिला मुख्यालय नारायणपुर के प्रमुख चौक चौराहे से होकर शहर से गुजरते हुए प्रतिमा स्थल तक पहुँची। इस दौरान डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर, एसडीओपी श्री लौकेश बंसल, डीएसपी श्री अनिल कुर्रे, डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी, आरआई श्री दीपक साव, थाना प्रभारी श्री तोप सिंह नवरंग, वरिष्ठ समाज सेवी श्री नरेन्द्र मेश्राम सहित लगभग 200 से अधिक स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी-जवान, शहीद परिवार और आम नागरिक उपस्थित रहे।

श्री जायसवाल ने कहा कि शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी ने अबूझमाड़ की शांति, सुरक्षा और उन्नति के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर बस्तर की धरा को अपने लहू से सींचा है। अतः नारायणपुर पुलिस, शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी के इस अदम्य साहस और वीरता को नमन करती है। नारायणपुर पुलिस परिवार और अबूझमाड़ तथा बस्तर के प्रत्येक नागरिक शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी के योगदान के लिए चिरऋणी हैं। मैं नारायणपुर पुलिस की ओर से शहीद परिवार को विश्वास दिलाता हूँ कि नारायणपुर पुलिस सदैव शहीद परिवार के हर जरूरत पर साथ रहेगा।

वीर योद्धा अमर शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी का संक्षिप्त जीवन परिचय

वीर योद्धा शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी का जन्म दिनांक 11.10.1985 को ग्राम धनोरा, जिला नारायणपुर निवासी स्व० श्री बिसरु राम उसेण्डी तथा श्रीमति मोहनबती उसेण्डी के घर हुआ। शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी प्राथमिक शिक्षा गृह ग्राम धनोरा में तथा उच्च शिक्षा नारायणपुर में प्राप्त किये। शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी ने खेलकूद के क्षेत्र में विशेषकर किकेट एवं फूटबॉल में विशेष उपलब्धियाँ हासिल की।

वीर योद्धा शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी दिनांक 15.09.2008 को नारायणपुर जिले में पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में भर्ती होकर लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे, उन्होंने दर्जनों नक्सल विरोधी अभियान को सफल करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी ने दिनांक 24.02.2021 को जिला नारायणपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परादी व काकुर के बीच नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर वीरगति को प्राप्त किया।

Related Images:






कडेमेटा में माननीय विधायक श्री चंदन कश्यप ने गोंडवाना समाज के भवन का किया भूमिपूजन; एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, वरिष्ठ अधिकारी व जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

कडेमेटा में माननीय विधायक श्री चंदन कश्यप ने गोंडवाना समाज के भवन का किया भूमिपूजन; एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, वरिष्ठ अधिकारी व जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

आज दिनाँक 24.02.2022 को माननीय विधायक श्री चंदन कश्यप और एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ग्रामीणों के आमंत्रण पर कडेमेटा पहुँचे जहाँ माननीय विधायक ने गोंडवाना समाज द्वारा निर्मित गोंडवाना समाज सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया। इस दौरान एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस), और एएसपी श्री ये. अक्षय कुमार, (आईपीएस), कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, गोंडवाना समाज के पदाधिकारीगण सहित लगभग 300 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों की माँग पर माननीय विधायक, नारायणपुर ने कडेमेटा में प्राथमिक स्कूल, आँगनबाड़ी, नवीन पंचायत भवन और हैंडपंप खुदवाने की घोषणा की। गोंडवाना समाज सामाजिक भवन भूमिपूजन के बाद माननीय विधायक कन्हारगाँव के लिए रवाना हुए जहाँ उन्होंने डेमरुगाँव सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा एसपी श्री जायसवाल कडेमेटा केम्प और थाना धौड़ाई का विजिट कर कैम्प सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जहाँ श्री जायसवाल ने जवानों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और निदान के लिए आश्वासन दिया। जवानों से मिलने के बाद श्री जायसवाल ने कडेनार-कडेमेटा निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री जायसवाल के साथ आईपीएस श्री ये. अक्षय कुमार, एसडीओपी श्री अभिषेक पैकरा, डीएसपी श्री अरविंद खलखो तथा छोटेडोंगर और धौड़ाई के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Images:






मंगलवार, फ़रवरी 22, 2022

एसपी ने विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक मावली माता मेला की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा; कहा आम नागरिक निर्भीक होकर मेला का आनंद लें

एसपी ने विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक मावली माता मेला की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा; कहा आम नागरिक निर्भीक होकर मेला का आनंद लें

आज दिनाँक 22/02/2022 को एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक मावली माता मेला सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायज़ा लिया, इसके अंतर्गत मंच सुरक्षा, मेला सुरक्षा, पार्किंग एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था सहित सीसीटीवी कैमरों की डिप्लॉयमेंट का अवलोकन किया। श्री जायसवाल ने मेला स्थल में तैनात जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और आईटीबीपी के सभी अधिकारी/कर्मचारियों से मिलकर उन्हें आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए। मावली माता मेला सुरक्षा व्यवस्था जायज़ा लेने के बाद श्री जायसवाल ने पैदल ही मेला स्थल का निरीक्षण किया तथा इस दौरान उन्होंने गन्ना रस पीने का आनंद लिया। मावली माता सुरक्षा व्यवस्था जायज़ा लेने के दौरान एसपी श्री जायसवाल के साथ एएसपी श्री नीरज चंद्राकर, डीएसपी श्री अनिल कुर्रे, आरआई श्री दीपक साव और थाना प्रभारी श्री तोप सिंह नवरंग उपस्थित रहे।

श्री जायसवाल ने बताया कि "मावली माता मेला अबूझमाड़ की धार्मिक - सांस्कृतिक विरासत की एक झाँकी है। यह मेला अबूझमाड़ की जनता के लिए ख़ुशियों का पर्व लेकर आता है, जिसे न सिर्फ़ अबूझमाड़ वरन देश - विदेश के भी लोग एन्जॉय करते हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि जिला मुख्यालय नारायणपुर में आयोजित होने वाली मावली माता मेला इस वर्ष दिनाँक 23/02/2022 से 27/02/2022 तक चलेगी। मेला की सुरक्षा के लिए तीन लेयर में पुलिस और केंद्रीय बल के लगभग 300 जवानों को तैनात किया गया है, ताकि आगंतुक निर्भीक होकर इस ऐतिहासिक मेला का आनंद ले सकें।

श्री जायसवाल के निर्देश पर मावली माता मेला स्थल में अस्थाई पुलिस चौकी तथा हेल्प डेस्क बनाया गया है। आम जनता किसी भी प्रकार के असुविधा होने अथवा आकश्मिक स्थिति में मावली माता मेला कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 94791-94213, 94791-94299 अथवा 07781-252236 में फ़ोन करके सुरक्षा और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

Related Images:






रविवार, फ़रवरी 20, 2022

प्रश्नपत्र : "सर्वश्रेष्ठ छात्र" आत्म परीक्षण ऑनलाइन परीक्षा - 2022

"सर्वश्रेष्ठ छात्र" आत्म परीक्षण ऑनलाइन परीक्षा - 2022 - प्रश्नपत्र 


यह ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा "सेंट्रल कॉउंसिल ऑफ ह्युमन राइट" और ब्लॉग www.thebharat.co.in के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ समाज सेवक, लेखक और विचारक श्री हुलेश्वर जोशी के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित है।  

आवश्यक दिशा निर्देश : 
# कृपया "सर्वश्रेष्ठ छात्र" आत्म परीक्षण ऑनलाइन परीक्षा - 2022 मे हिस्सा लेने के लिए नीचे दिए गए खाली स्थान मे उचित आवश्यक और सही जानकारी भरें उसके बाद प्रश्नों मे उचित विकल्पों का चुनाव करें। सभी विकल्पों का चुनाव करने के बाद अंत में सबमिट बटन को प्रेस करें। 

# यदि आप एक भी प्रश्न के लिए उचित विकल्प का चुनाव नहीं करेंगे तो आपका प्रश्नपत्र सबमिट नहीं होगा। 

# सबमिट करने पर आपके मोबाईल अथवा कंप्यूटर की स्क्रीन ब्लैंक हो जाएगी तो घबराना नहीं है बल्कि बिना रिफ्रेस किए स्क्रीन को ड्रेग करते हुए ऊपर की ओर जाना है जिससे आपको व्यू स्कोर का ऑप्शन डिस्प्ले होगा जिसे क्लिक करने से आपको प्राप्त अंक की जानकारी और सही उत्तर मिल जाएंगे । 

# किसी भी प्रकार की समस्या के लिए श्री हुलेश्वर जोशी से 9826164156 मे कॉल करके समाधान पा सकते हैं। 

शनिवार, फ़रवरी 19, 2022

मनखे अव रे भाई... मानवीय आचरण को रेखांकित करने वाली बेहतरीन छत्तीसगढ़ी कविता

मनखे अव रे भाई...

मनखे अव रे भाई...मनखे कस "जी" लव।
दुआभेदी तुम काबर करथव? मनखे ल तो चीन्ह लव।

"नफ़रत, घृणा अऊ छुआछूत"
नोहय हमर सिंगार।
मनखे अव रे भाई
मनखे ले कर लव पिंयार।

मनखे अव रे भाई...मनखे कस "जी" लव।
दुआभेदी तुम काबर करथव? मनखे ल तो चीन्ह लव।


कुकुर चराए अउ टट्टी कराये बर
होत बिहनिया, जग जाथव।
फेर दाई-ददा ल एक गिलास पानी देहे बर
जीव ल काबर चोराथव?

मनखे अव रे भाई...मनखे कस "जी" लव।
दुआभेदी तुम काबर करथव? मनखे ल तो चीन्ह लव।


अन्न उगईया किसान मन ल
भाई, नीच तुमन कहिथव जी।
फ़ेर ख़ैरात के खवईया जांगरचोट्टा मन ल
महान कइसे समझथव जी।

मनखे अव रे भाई...मनखे कस "जी" लव।
दुआभेदी तुम काबर करथव? मनखे ल तो चीन्ह लव।


गोबर-पिसाब ल पी के कइसे?
पतित पावन हो जाथव जी।
मनखे के छुए ले, कांही नई होवय
फेर छइन्हा म घलो छूआथव जी।

मनखे अव रे भाई...मनखे कस "जी" लव।
दुआभेदी तुम काबर करथव? मनखे ल तो चीन्ह लव।


काबर घुमत हवव
धरे-धरे
जब्बर बरछी अउ तलवार।
गुसियाये गुसियाये टिहक़त हवव
अपन देवता के तो बन जव चिन्हार।

मनखे अव रे भाई...मनखे कस "जी" लव।
दुआभेदी तुम काबर करथव? मनखे ल तो चीन्ह लव।


भाई रे...
अगास म काबर, फ़ेंकत हव तलवार।
एक फुल तो गोंदा के फ़ेंकव
मिलहि तुँहला मया दुलार।

मनखे अव रे भाई...मनखे कस "जी" लव।
दुआभेदी तुम काबर करथव? मनखे ल तो चीन्ह लव।


धरम के नाव म, भाई तुमन
धरम ले काबर भटकत हव।
"जम्मो जीव हे भाई-बहिनी बरोबर"
फेर तुम ईंखरे जीव ल लेवत हव।

मनखे अव रे भाई...मनखे कस "जी" लव।
दुआभेदी तुम काबर करथव? मनखे ल तो चीन्ह लव।


रचनाकार : 
श्री हुलेश्वर प्रसाद जोशी, 
नारायणपुर-बस्तर (छत्तीसगढ़) 

शुक्रवार, फ़रवरी 18, 2022

अधिसूचना : "सर्वश्रेष्ठ छात्र" आत्म परीक्षण ऑनलाइन परीक्षा - 2022 {Notification of "BEST STUDENT" SELF TEST ONLINE EXAMINATION - 2022}

Notification of "BEST STUDENT" SELF TEST ONLINE EXAMINATION - 2022 

यह ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा "छत्तीसगढ़ सोसाइटी फ़ॉर स्कूल एंड प्रोफेशनल एजुकेशन" और ब्लॉग www.thebharat.co.in के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ समाज सेवक, लेखक और विचारक श्री हुलेश्वर जोशी के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित है।

# यह ऑनलाइन सामान्य ज्ञान परीक्षा स्टूडेंट्स को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ली जा रही है। इस आत्म परीक्षण आधारित ऑनलाइन सामान्य ज्ञान परीक्षा में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागी स्टूडेंट्स (कक्षा - 1 से मास्टर डिग्री) को सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।
# परीक्षा मे 30 प्रश्न पूछे गए हैं, इस परीक्षा का पूर्णांक 100 अंक है। कृपया झूठे अथवा बनावटी जवाब न दें क्योंकि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी को सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।
# गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक का प्रावधान नहीं है।
# प्रत्येक प्रश्न के लिए उनके अंकों का भार उसके गुणवत्ता के आधार पर है।
# परीक्षा तिथि - 20 फ़रवरी 2022 को परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागी को ही सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।
# एक से अधिक बार परीक्षा में शामिल होने पर भी प्रथम प्रयास की परीक्षा को ही वैध माना जायेगा।

अथवा 

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

D P JOSHI (ADVOCATE) 9893354327

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख