"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


बुधवार, फ़रवरी 22, 2023

निंदक सखी - NINDAK SAKHI

     

निंदक सखी - NINDAK SAKHI 
कवि : हुलेश्वर प्रसाद जोशी 

क्या कहकर चली जाओगी 

फिर भी, मन को भाओगी।

सखी, सखी ‘अरी सखी’ कहकर

मुझे ही क्यों? रुलाओगी।

कब क्या कहकर चली जाओगी

कि; फिर से “मेरे मन को भाओगी”

 

मैं री सखी ‘निंदक’ ठहरी

नित-नित गुण मैं गाऊँगी। 

छेड़कर प्रेम के तानों को

फिर तुम सँग ही गुनगुनाऊँगी।

 

छेड़कर प्रेम के तानों को

फिर तुझ सँग गुनगुनाऊँगी।

मैं री सखी ‘निंदक’ ठहरी

वियोग को कुछ समझाऊँगी।

तेरी इन जुल्फों को छूकर

फिर से तुम्हें सताऊँगी।

  

मैं री सखी ‘निंदक’ ठहरी

नित-नित गुण मैं गाऊँगी ।

छेड़कर प्रेम के तानों को

फिर तुम संग ही गुनगुनाऊँगी ।

 

आ जायें ‘वो’ नयन झपकते

ऐसा विश्वास दिलाती हो।

फिर से उठकर क्यों?

“सखी”

उदास मुझे कर जाती हो।

इतना कष्ट देकर

“दुष्ट सखी”

क्या तुम कोई सुख पाती हो ?

 

मैं री सखी ‘निंदक’ ठहरी

नित-नित गुण मैं गाऊँगी।

छेड़कर प्रेम के तानों को

फिर तुम सँग ही गुनगुनाऊँगी। 


----------------------------


काव्य संग्रह "लिख दूँ क्या ?
Poetry Collection "LIKH DUN KYA ?

--------------------------------------------

हाँ, मैं टैक्सपेयर हूँ - HAN MAIN TEXPAYER HUN

    

हाँ, मैं टैक्सपेयर हूँ - HAN MAIN TEXPAYER HUN 
कवि : हुलेश्वर प्रसाद जोशी 

मैं टैक्सपेयर हूँ।

भारत का मैं आम नागरिक हूँ।

मैं मनुष्य हूँ और मानवता का समर्थक।

 

चाहे क्यों न

मेरे बच्चे

प्राइवेट स्कूल-कॉलेज में पढ़ते हों

या चाहे क्यों न

मेरा पूरा परिवार

निजी अस्पताल में इलाज करवाता हो।

 

फिर भी

मैं चाहता हूँ, कि

स्वास्थ्य और शिक्षा

पूर्णतः निःशुल्क हो।

 

क्योंकि

मैं मानव हूँ।

मानव-मानव एक समान

और

जम्मो जीव हे भाई बरोबर

के सिद्धान्त का समर्थक हूँ।

 

हाँ!

हाँ, मैं चाहता हूँ कि;

“सब समान हों”

मानव-मानव में कोई भेद न हो।

 

हाँ!

मैं चाहता हूँ कि;

जो आज निर्धन हैं  

गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं

उनके बच्चे भी

अच्छे विद्यालय में पढ़ सकें।

मेरे बच्चों के समान उन्नति कर सकें।

 

हाँ

मैं चाहता हूँ कि;

गरीबों को भी

उनकी मेहनत का पूरा-पूरा श्रेय मिले

उन्हें भी

मेहनत करने

और

उन्नति करने का अवसर मिले।

 

 

हाँ!

मैं चाहता हूँ कि;

जो गरीब हैं

वो भी

आनन्द के साथ

जीवन जी सकें ।

परिवार के साथ समय बिता सकें।

अच्छे और सेवन स्टार होटल में खाना खा सकें।

होटल ताज में रात बिता सकें

और

टूर में विदेश भी जा सकें।

 

हाँ!

मैं चाहता हूँ कि;

गरीबों के बच्चे भी

यूपीएससी

और

देश के प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग

फ़्री में कर सकें।  

आईएएस, आईपीएस अधिकारी बन सकें।

वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर और प्रोफेसर बन सकें।

 

 

हाँ!

मैं चाहता हूँ कि;

उन्हें भी सम्मान मिले।  

वो देश के सर्वोच्च पदों में नियुक्त

और

निर्वाचित हो सकें।

इसके लिए उनकी आर्थिक स्थिति उन्हें न रोके।

 

हाँ!

मैं चाहता हूँ कि;

गरीब के बच्चे भी

मेरे बच्चों से आगे आएँ।

उन्हें भी

अपनी योग्यता साबित करने के लिए

समान अवसर मिल सके ।

 

हाँ!

मैं चाहता हूँ कि;

गरीब के बच्चे भी

ए.सी. बस से स्कूल कॉलेज जा सकें।

ए.सी. कमरे में

अध्ययन कर सकें।

आईआईटी और आईआईएम में पढ़ सकें।

 

हाँ!

हाँ, मैं पूर्णतः समानता का समर्थक हूँ।

क्योंकि मैं जानता हूँ कि;

मेरिट अवसर का प्रतिफल है।  

सुविधाओं का प्रतिबिम्ब है।  

इसलिए

मैं चाहता हूँ, कि 

मेरिट और ज़ीरो के सिद्धांत में

बदलाव हो।


----------------------------


काव्य संग्रह "लिख दूँ क्या ?
Poetry Collection "LIKH DUN KYA ?

--------------------------------------------

मैं बस्तर हूँ - MAIN BASTAR HUN

   

मैं बस्तर हूँ - MAIN BASTAR HUN
कवि : हुलेश्वर प्रसाद जोशी 

मैं बस्तर हूँ

उद्भव और जीवन का केंद्र

मैं बस्तर हूँ

दण्डकारण्य  बस्तर !

विशालकाय पर्वत शृंखलाओं और नदियों का संगम

बरसात में सैकड़ों झील और झरनों वाला बस्तर।

 

मैं बस्तर हूँ

बोड़ा और पुटु खाना है तो आओ बस्तर।

पास्ता के बजाय बास्ता खाना हो तो आओ बस्तर ।

महुआ, चार और तेंदू खाना हो तो आओ बस्तर ।

गर्म पर्वत और शीतल छाँह चाहिए तो आओ बस्तर ।

लेना हो आनन्द जीवन का, तो आओ बस्तर ।

 

मैं बस्तर हूँ

तनावमुक्त जीवन दे सकता हूँ ।

स्वर्ग की अनुभूति दे सकता हूँ ।

हर कष्ट को हर सकता हूँ ।

आक्सीजन और आयुर्वेदिक औषधि दे सकता हूँ ।

उदात्त संस्कृतियों के संगम, मैं खुशहाल बस्तर हूँ ।

  

मैं बस्तर हूँ

हल्बी में मिला मिठास

मैं बस्तर हूँ ।

कल्लू - सल्फी और हडिया पिला सकता हूँ।

वनवास श्रीराम का सफल कर सकता हूँ।

आओ

तुम्हें श्रृंगी ऋषि से मिला सकता हूँ।

इन्द्रावती और दूधनदी का पानी पिला सकता हूँ।

 

मैं बस्तर हूँ

सुनसान हूँ

अनजान हूँ

मगर मौन नही हूँ ।

जीवन हूँ

मगर बदनाम हूँ

हिंसा के नाम पर

शान्त हूँ मगर लथपथ हूँ वीरों के रक्त से

मेरी गोद में सपूत हैं घूम रहे तो कुपुत्र भी छिपे हुए

लौह अयस्क से भरपूर, मैं बस्तर हूँ अमचूर

 

मैं बस्तर हूँ

नरक से दूर सरग के समीप,

मैं बस्तर हूँ।

तुम आते ही नहीं तो जानोगे कैसे मेरा हाल !

फिर भी विदेशों तक है मेरा नाम।

कवियों, लेखकों

और शोधकर्ताओं की अज्ञानता की कहानी

मैं बस्तर हूँ।

आओ खोजो, लिखो और जीयो बस्तर

स्वर्ग से अधिक शांतिदायक

फिर भी मैं उपेक्षित बस्तर हूँ।

 

मैं बस्तर हूँ।

आपके पूर्वजों का आश्रयस्थल।

मैं बस्तर हूँ आपकी मानवता का उद्गम।

मैं बस्तर हूँ प्रकृति का नियम

मैं बस्तर हूँ ऋषिमुनियों का संयम

मैं बस्तर हूँ बस्तर।

आपके लिए

आपका अपना बस्तर ।।


----------------------------


काव्य संग्रह "लिख दूँ क्या ?
Poetry Collection "LIKH DUN KYA ?

--------------------------------------------

मैं थक जाऊँ तो ? - MAIN THAK JAUN TO ?

  

मैं थक जाऊँ तो ? - MAIN THAK JAUN TO ?
कवि : हुलेश्वर प्रसाद जोशी 

मैं थक जाऊँ तो भारत रूक जाएगा

मैं हार जाऊँ तो स्वाभिमान हार जाएगा

रूक कर एक कहानी सुनाती हूँ

हकीकत की बात बताती हूँ ।।

 

महिला सेना खड़ा करने का, बीड़ा एक उठाती हूँ।

मणिकर्णिका से ‘लक्ष्मीबाईबनने का  

राज तुम्हें बताती हूँ।  

हारना जो सीखी नहीं,

उस चुलबुल ‘मनुका गौरव गाती हूँ।

जिसने हमें आजादी दी,

उनकी आहूति का किस्सा सुनाती हूँ ।

रूक कर एक कहानी सुनाती हूँ ।

हकीकत की बात बताती हूँ ।।

 

 

लॉर्ड डलहौजी के हडप नीति का विरोध कर जाती हूँ ।

स्वयंसेवक सेना बनाकर

महिलाओं को युद्ध सिखाती हूँ ।

हमशक्ल ‘झलकारी बाईको

सेनाध्यक्ष बनाती हूँ ।

ओरछा और दतिया के राजाओं को मैं धूल चटाती हूँ।।

रूक कर एक कहानी सुनाती हूँ।

हकीकत की बात बताती हूँ ।।

 

स्वतंत्र भारत के सपने, हर आँख को दिखलाती हूँ।

तात्या टोपे’ से मिलकर

ग्वालियर के किले में

कब्जा कर जाती हूँ ।

बारम्बार फिरँगियों को

“गुमराह कर”

चालाकी दिखाती हूँ ।

कभी गोरों से हारी नहीं

ऐसी नारी का पाठ पढाती हूँ ।

रूक कर एक कहानी सुनाती हूँ ।

हकीकत की बात बताती हूं ।।

 

भारतीय स्वतंत्रता का, अध्याय नया लिख जाती हूँ ।

अँग्रजों को

भारत से भगाने

एक समाज नया बनाती हूँ ।

लक्ष्य प्राप्ति में

सारंगी, पवन, और बादल को

हमराही बनाती हूँ ।

कदम-कदम चलती रही मैं

नारीशक्ति की याद तुम्हें दिलाती हूँ ।

रूक कर एक कहानी सुनाती हूँ ।

हकीकत की बात बताती हूँ ।।

 

मैं थक जाऊँ तो भारत रूक जाएगा  

मैं हार जाऊँ तो स्वाभिमान हार जाएगा।

रूक कर एक कहानी सुनाती हूँ

हकीकत की बात बताती हूँ ।। 


----------------------------


काव्य संग्रह "लिख दूँ क्या ?
Poetry Collection "LIKH DUN KYA ?

हम सब भारतीय - HUM SAB BHARATIYA

 

हम सब भारतीय - HUM SAB BHARATIYA
कवि : हुलेश्वर प्रसाद जोशी 

हम सब भारतीय एक समान

हमारे मन में कोई पाप नहीं।

हमें जी भर के जीना है

अब किसी से बात नहीं।।

 

हम मानवता को जानते हैं

और किसी के खास नहीं।

हम सब भारतीय एक समान

मन में कोई बात नहीं।।

 

हिन्दू-मुस्लिम दोनों ही भाई

सिक्ख-ईसाई भी नहीं पराई।

आओ मेरे साथ आओ

आओ हो जाओ मेरे साथ भाई।।

  

हमने भी तो कसम है खाये

भारत को आओ महान बनायें।

करें एक साथ काम हम

हुलेश्वर जोशी भी नहीं पराये।।

 

हम सब भारतीय एक सामान

हमारे मन में कोई पाप नहीं।

आओ होली के रंग में रंग जाएँ

दिवाली बिन मन उजियारा नहीं।।

 

हरियाली अउ गेड़ी तिहार

तीजा बिन राखी का मोल नहीं।

हम सब भारतीय एक समान

मन में कोई बात नहीं।।


----------------------------


काव्य संग्रह "लिख दूँ क्या ?
Poetry Collection "LIKH DUN KYA ?

नव सँकल्प - NAV SANKALP

 

नव सँकल्प - NAV SANKALP 
कवि : हुलेश्वर प्रसाद जोशी 

नये साल, नव सँकल्प हमारा

"मानवता ही धर्म" के सिद्धांत को अपनायेंगे।

सहपाठी सब, भाई बहन हैं

अनवरत, रक्षा का धर्म निभाएंगे ।।

 

, जाति-धर्म का होगा बन्धन

"मनखे-मनखे एक बरोबर" हो जाएंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा, और गरिमा के लिए

न्यौछावर, प्राण कर जाएंगे।।

 

भ्रूण हत्या, भेदभाव के खिलाफ

एक नया, मुहिम चलायेंगे।

"जम्मो जीव हे भाई-बहिनी बरोबर"

को धर्म, अपना बनायेंगे।।

 

स्वर्ग की कल्पना, साकार करने

सत्य, अहिंसा को अपनायेंगे।

शाकाहार, आयुर्वेद के लिए

हम पेड़ ही पेड़ लगायेंगे।।


----------------------------


काव्य संग्रह "लिख दूँ क्या ?
Poetry Collection "LIKH DUN KYA ?

उठ भोर हुई - UTH BHOR HUI


उठ भोर हुई - UTH BHOR HUI
कवि : हुलेश्वर प्रसाद जोशी 

उठ भोर हुई तुम दौड़ चलो
आशा की किरण बहती है। 
सूर्य नमः कहते चलो
लम्बा चौड़ा यह जीवन है।। 

कर्म नित तुम करते रहो 
खुशियाँ यूँ ही पलती हैं।  
स्वच्छ जीवन व्यतीत करो
जीवन की नाव न चलती है।। 

उठ भोर हुई तुम दौड़ चलो
सब इसी राह पर चलते हैं। 
आशा भरे जीवन में
सपनों में दुनिया न चलती है।। 

नदिया बहे न सागर भरे
न हृदय पिघलता है आँसू से। 
क्या कोई कहे तो कुछ होता है? 
जीवन में सभी तो रोते हैं।। 

उठ भोर हुई तुम दौड़ चलो
जिंदगी अधूरी न होती है। 
दुखों पर भी विजयी बनो
हार में कुछ जीत होती है।। 

ना तुम गम रब से माँगों
जो सबको खुशियाँ देते हैं। 
पश्चाताप कुछ मन में कर लो
जीवन पवित्र कर देते हैं।। 

----------------------------


काव्य संग्रह "लिख दूँ क्या ?
Poetry Collection "LIKH DUN KYA ?

शुक्रवार, फ़रवरी 10, 2023

नारायणपुर में पहलीबार महिलाओं के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस परीयना की टीम ने केवल मैच ही नहीं वरन जीता दर्शकों का दिल, देखें रिकॉर्डिंग विडिओ



नारायणपुर में पहलीबार महिलाओं के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस परीयना की टीम ने केवल मैच ही नहीं वरन जीता दर्शकों का दिल {देखें रिकॉर्डिंग विडिओ}

‘‘सद्भावना कप’’ क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का समापन; बेनूर, कुकड़ाझोर एवं धौड़ाई की टीम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया

 
Cricket Match | Police Pariyanaa Vs Political & Ashram | Narayanpur


युवाओं को आपस में जोड़कर टीम भावना विकसित कर जिले में शांति एवं सद्भाव का माहौल बनाने के उद्देश्य से आईएएस श्री अजीत बसंत (कलेक्टर, नारायणपुर) एवं आईपीएस श्री पुष्कर शर्मा (पुलिस अधीक्षक) के निर्देशानुसार जिला नारायणपुर के समस्त पुलिस थाना में थाना स्तर पर दिनांक 27 जनवरी 2023 से 05 फरवरी तक ‘‘सद्भावना कप’’ 2023 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें 14 थाना में कुल 149 स्थानीय क्रिकेट टीम भाग लेकर सद्भावना मैच खेली है।

थाना स्तर पर प्रतियोगिता के 14 विजेता टीम के खिलाडियों को जिला स्तर पर कुम्हारपारा खेल परिसर, पुलिस लाईन, नारायणपुर में दिनांक 06 फरवरी से 09 फरवरी तक लीग मैच, क्वार्टर फाईनल एवं सेमी फाईनल मैच कराया गया है। जिला स्तर पर भाग लेने वाली टीम के खिलाडियों के लिये जिला प्रशासन एवं नारायणपुर पुलिस द्वारा भोजन एवं आवास की निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई है इसके साथ ही समस्त प्रतिभागी टीम के खिलाडियों को जर्सी प्रदान किया गया है। इस आयोजन की सबसे खास बात ये है कि इस आयोजन में जिले के महिला खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन एवं नारायणपुर पुलिस द्वारा युवाओं के कैरियर निर्माण हेतु संचालित परीयना प्रशिक्षण में सम्मिलित युवक एवं युवतियों द्वारा अपना भागीदारी निभाते हुए इस खेल को सफल बनाया गया है। जिला नारायणपुर सहित प्रदेश का यह पहला क्रिकेट प्रतियोगिता है जिसके आयोजन में युवतियों का उल्लेखनीय योगदान है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि नारायणपुर पुलिस द्वारा लगभग 15 से अधिक युवतियों को क्रिकेट मैच सिखाने का कार्य किया जा रहा है। 

आज दिनांक 09.02.2023 की देर सायं बालक हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर में सर्वप्रथम जिले के युवतियों एवं महिलाओं के मध्य सद्भावना मैच खेला गया। सद्भावना मैच के अंतर्गत पुलिस परीयना की महिला टीम एवं जनप्रतिनिधियों एवं आश्रम की महिला टीम के मध्य सद्भावना मैच खेला गया, जिसमें पुलिस परीयना की महिला टीम ने प्रथम स्थान तथा जनप्रतिनिधियों एवं आश्रम की महिला टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। तत्पश्चात थाना कुकड़ाझोर एवं थाना बेनूर के मध्य ‘‘सद्भावना कप’’ 2023 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच खेला गया जिसमें थाना बेनूर की टीम ने प्रथम स्थान तथा थाना कुकड़ाझोर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही प्रतियोगिता में थाना धौड़ाई की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

अंत में जनप्रतिनिधियों एवं जिले के वरिष्ट अधिकारियों द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उपहार वितरित किया गया।

सोमवार, फ़रवरी 06, 2023

जिला मुख्यालय नारायणपुर में "सद्भावना कप" क्रिकेट प्रतियोगिता - 2023 का आयोजन, छत्तीसगढ़ का पहला मैच जिसमें लड़कियों ने भी दिखाया दम


जिला मुख्यालय नारायणपुर में "सद्भावना कप" क्रिकेट प्रतियोगिता - 2023 का आयोजन, छत्तीसगढ़ का पहला मैच जिसमें लड़कियों ने भी दिखाया दम



पुलिस अधीक्षक, श्री पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत अभियान चलाकर आम जनता से समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में  नारायणपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में ‘‘सद्भावना कप’’ 2023 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय नारायणपुर में आज दिनांक 6 फरवरी से किया जा रहा है। प्रतियोगिता दिनांक 6 फरवरी से 9 फरवरी 2023 तक जिला मुख्यालय नारायणपुर में सेमीफाईनल एवं फाईनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले से 14 टीमें भाग ले रही है एवं प्रतियोगिता में 14 मैचों का आयोजन होना है। 

उक्त प्रतियोगिता में अबुझमाड़ क्षेत्र अन्तर्गत थाना ओरछा, कोहकामेटा एवं सोनपुर क्षेत्र के टीम भी शामिल हुए हैं। ज्ञात हो कि उक्त प्रतियोगिता 6 फरवरी से 8 फरवरी 2023 को सलेक्शन मैंच कुम्हापारा खेल मैदान एवं 9 फरवरी को फाईनल मैच का आयोजन बालक हाई स्कूल मैदान नारायणपुर में आयोजित होना है। ज्ञात हो कि पूर्व में दिनांक 27 जनवरी से 5 फरवरी तक थाना स्तर पर लीग मैंच का आयोजन किया गया था जिसमे जिले से 149 टीम ने भाग लिया था एवं थाना स्तर पर 14 विजेता टीम को नॉकआउट क्वार्टर फाइनल, सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच के लिए चयन किया गया है। चयनित टीम के खिलाड़ियों को आयोजक समिति की ओर से जर्सी, खेल सामग्री एवं रूकने व भोजन की व्यवस्था पुलिस विभाग के द्वारा निःशुल्क की गई है। उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपस में जोड़कर टीम भावना विकसित कर जिले में सद्भाव का माहौल बनाया जाना है। 

सर्वप्रथम दिवस का प्रथम मैच थाना सोनपुर एवं थाना एडका के मध्य 8ओवर का मैच खेला गया जिसमें सोनपुर ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। मैच के दौरान एडका की टीम ने 53 रन का लक्ष्य दिया था लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 रन पर सोनपुर सिमट गई इस प्रकार एडका की टीम ने 02 रन से जीत दर्ज किया।

दिवस के द्वितीय मैच थाना ओरछा एवं थाना झारा के मध्य खेल गया, जिसमें ओरछा ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। जिसमे झारा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य को पीछा करते हुए ओरछा की टीम ने 09 विकेट से जीत हासिल किया।

दिवस के तृतीय मैच थाना फरसगांव एवं थाना नारायणपुर के मध्य खेला गया, जिसमें फरसगांव ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। नारायणपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फरसगांव को जीत के लिए 101 रन का लक्ष्य दिया था। फरसगांव टीम ने लक्ष्य को पूरा करते हुए 57 रन में सिमट गई, और नारायणपुर की टीम ने 44 रन से जीत दर्ज किया। इस खेल की एक प्रमुख विशेषता रही है कि नारायणपुर की टीम में 02 महिला खिलाड़ी भी सम्मिलित रहीं। जिन्होंने अपने फिल्डिंग एवं बल्लेबाजी के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। 

सद्भावना कप क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्री प्रमोद नेलवाल (नगर पालिका उपाध्यक्ष), श्री हेमसागर सिदार (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर), श्री अभिषेक गुप्ता (ज्वाइंट कलेक्टर, नारायणपुर), श्री सुमीत बघेल (तहसीलदार, नारायणपुर), डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर, डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी, आरआई श्री दीपक साव, आरआई श्री सोनू वर्मा, श्रीमती प्रमिला प्रधान (वार्ड पार्षद) सहित स्थानीय नागरिक, मीडियाकर्मी, जवान एवं परीयना के युवक युवती उपस्थित रहे।

Related Images :





मंगलवार, जनवरी 31, 2023

नारायणपुर पुलिस ने टेकानार में रिकवर किया 10 किलो वजनी आईईडी, नक्सलियों ने आम जनता और पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया था पाईप बम



नारायणपुर पुलिस ने टेकानार में रिकवर किया 10 किलो वजनी आईईडी, नक्सलियों ने आम जनता और पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया था पाईप बम



पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत अंतर्गत जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु थाना/कैम्प धनोरा से रवाना हुई थी। दौरान अभियान के ग्राम टेकानार में पुलिस जवानों एवं आम जनता को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आई.ई.डी. लगाये जाने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस अधीक्षक, श्री पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) की टीम टेकानार एवं आसपास के क्षेत्रों में एरिया सेनेटाईजेशन एवं डीमाईनिंग की कार्यवाही की गई जिस दौरान ग्राम टेकानार में 01 नग पाईप बम बरामद हुआ जिसे सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए बीडीएस टीम के द्वारा आई.ई.डी.को नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया। उक्त आई.ई.डी. नक्सलियों के द्वारा आम जनता और पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया था। उक्त आई.ई.डी. पाईप बम जिसकी लम्बाई लगभग 4 फीट एवं अनुमानित वजन लगभग 10 किग्रा. का था। मामले में थाना धनोरा में नेलनार एरिया कमेटी के माओवादियों के विरुद्ध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख