"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


गुरुवार, अप्रैल 25, 2019

डाक मतपत्र से मतदान कैसे करें? - Postal Ballot Se Matdan Kaise karen ?

डाक मतपत्र से मतदान कैसे करें? 
Postal Ballot Se Matdan Kaise karen ? 

डाक मतपत्र के सम्बंध में सम्पूर्ण जानकारी - एचपी जोशी

साथियों नमस्कार;
देश के समस्त वयस्क नागरिकों के लिए निर्वाचक के रूप में मतदान करना उनका अधिकार ही नही, वरन कर्तव्य भी है। जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2019 के दौरान राज्य के समस्त पुलिसकर्मियों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान में शामिल करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। 

निर्देशानुसार, सभी जिला एवम छसबल की इकाइयों में एक राजपत्रित पुलिस अधिकारी को नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। नोडल अधिकारी के माध्यम से सभी अधिकारी/कर्मचारियों से फॉर्म-12 भरवाकर जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा कराया गया है।

जिन पुलिसकर्मियों ने फॉर्म-12 जमा किया है, उन्हें संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा डाक मतपत्र उपलब्ध कराया गया है।

डाक मतपत्र भरने का तरीका :-
Postal Ballot Bahrne ka Tarika :-
जिलानिर्वाचन कार्यालय से प्राप्त डाक मतपत्र में (निर्वाचकों के मार्गदर्शन के लिए अनुदेश) डाक मतपत्र भरने के सम्बंध में जानकारी दी गई है।
इसके बावजूद Police Line Narayanpur के जिन साथियों को समझ न आ रहा हो वे HP Joshi (Hc, Police Line Narayanpur) से मोबाईल नम्बर 9826164156 में सम्पर्क कर सकते हैं।
1 सर्वप्रथम, लिफाफा को खोलें फिर निर्देशों (निर्वाचकों के मार्गदर्शन के लिए अनुदेश) को ध्यान से पढ़ लें।

2 सबसे छोटे लिफाफा में Postal Ballot Paper है, उसमें से अपने पसंद के एक उम्मीदवार के नाम अथवा चुनावचिन्ह के सामने सही √ का निशान लगाए, फिर पुनः Postal Ballot Paper को उसी लिफाफे में डालकर लिफाफा को चिपका दें। गोपनीयता बनाये रखें

3 फॉर्म-13क के सबसे पहले रिक्त स्थान में अपने लोकसभा क्षेत्र का नाम लिखें। दूसरे स्थान पर पोस्टल बैलेट नम्बर लिखें। उसके बाद दिनांक व अपना हस्ताक्षर करें।

4 अपने हस्ताक्षर के नीचे पहले ही रिक्त स्थान में अपना नाम लिखें, उसके बाद शेष रिक्त स्थान को छोड़ दें। नीचे राजपत्रित अधिकारी से हस्ताक्षर कर सत्यापन करवा लें, उनका पदमुद्रा भी लगवा लें। 
यदि राजपत्रित अधिकारी आपसे परिचित न हों तो जहां आपका नाम लिखेंगे उसके नीचे क्रमशः राजपत्रित अधिकारी के कार्यालय के कोई पुलिसकर्मी/अधिकारी जो आपको पहचानता हो उसका नाम, हस्ताक्षर व पदस्थापना लिखें; उसके बाद राजपत्रित अधिकारी से हस्ताक्षर करवाते हुए सत्यापन करावें।

5 प्रथम पृष्ठ के सबसे नीचे 03 रिक्त स्थान हैं उसमें क्रमशः पहले में अपना लोकसभा क्षेत्र का नामदूसरे में अपने विधानसभा क्षेत्र का नाम लिखें, तथा छत्तीसगढ़ राज्य के मतदाता तीसरे नम्बर को रिक्त छोड़ दें।

6 बिंदु 3से5 पूर्ण कर फॉर्म-13क तथा भरे हुए पोस्टल बैलेट पेपर वाले छोटे लिफाफा को मझोले आकार के लिफाफे में डालकर लिफाफा को चिपका दें।

7 मझोले आकार के लिफाफा के बाहर अपना हस्ताक्षर कर लें, फिर आपका पोस्टल बैलेट पेपर भरने की कार्यवाही पूर्ण हो जाएगा, तैयार लिफाफा को नजदीकी डाकघर के बॉक्स में डाल दें।

नोट: भूरा लिफाफा व निर्देश वाली एक पत्र आपके पास ही रहेंगे। आप पोस्टल बैलेट पेपर का नम्बर लिखकर रख सकते है।

# लोकतंत्र के लिए महापर्व है मतदान

# राष्ट्रीय उत्सव है मतदान

See; for Example :

मंगलवार, मार्च 05, 2019

फ़ायर सेफ्टी में रोजगार की अपार संभावनाएं : DP Joshi

फ़ायर सेफ्टी में रोजगार की अपार संभावनाएं : DP Joshi


निजी क्षेत्र में रोजगार की गारण्टी, निजी सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से नियुक्ति

10वी, 12वी व स्नातक उत्तीर्ण कर सकते हैं रेगुलर व कररेस्पोंडेंस कोर्स

SC, ST, OBC व कृषि/मजदूरी पर आश्रित परिवार को शुल्क में मिलेगी छूट

वर्तमान परिवेश में युवाओं लिए रोजगार - स्वरोजगार एक बड़ी गंभीर चुनौती है। रोजगार अथवा स्वरोजगार के बिना भावी जीवन संकट से घिरा हुआ होगा। इतना ही नही वरन स्वाभिमान से समझौता करने की मजबूरी भी आपको बहुत नीचे गिरा देगा, जिससे ऊपर उठ पाना आपके व आपके आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत कठिन होगा।

इसी परिप्रेक्ष्य में आपको रोजगारपरक प्रशिक्षण का सुझाव देना उचित समझता हूं। वर्तमान में उद्योगों व बड़े प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के लिए सुरक्षा गॉर्ड व *फ़ायर सेफ्टी मेन* की अनिवार्यता महसूस की गई है। 

राज्य में फ़ायर सेफ्टी पर सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध है। भारत सेवक समाज से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को शासकीय कार्यालयों में भी रोजगार मिला है। वही देश/प्रदेश में संचालित निजी सुरक्षा एजेंसी में कमसेकम 20,000 (बीस हजार रुपये मासिक) वेतन पर नियुक्ति मिल जाती है।

यदि आप फ़ायर सेफ्टी के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो मुझसे मोबाइल नंबर 98933 54327 में संपर्क कर सकते हैं।

DP Joshi
Director
IFSTA Baloda Bazar
Call 98933 54327

शनिवार, मार्च 02, 2019

गुरु अगमदास के नाम पर संचालित हो कल्याणकारी योजनाएं : डी पी जोशी

गुरु अगमदास के नाम पर संचालित हो कल्याणकारी योजनाएं : डी पी जोशी

पूज्यनीय गुरु अगमदास सतनामी समाज के गुरु व स्वतंत्र भारत में प्रथम लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी से सांसद बने थे। गुरु अगमदास का भारतीय स्वतंत्रता में अहम योगदान भी है।

ऐसे में अब सतनामी समाज मूल छत्तीसगढ़िया सरकार से अपील करती है कि गुरु अगमदास के नाम पर कोई *कल्याणकारी योजना* संचालित करे अथवा उनके नाम पर *राज्य स्तरीय सम्मान* प्रदान करे। 

छत्तीसगढ़ के इतिहास में उनके योगदान का वर्णन हो। समाज के इतिहासकार/शोधकर्ताओं से आग्रह है गुरु अगमदास पर शोध करें।

धर्मगुरु रूद्रकुमार, माननीय मन्त्री, छत्तीसगढ़ शासन से निवेदन है विशेष पहल करें।

(डी पी जोशी)
अटल नगर, रायपुर
छत्तीसगढ़

गुरुवार, फ़रवरी 07, 2019

छत्तीसगढ़ पुलिस का मोबाइल एप्प सिटीजन कॉप अब पूरे देश में होगा लागू

छत्तीसगढ़ पुलिस का मोबाइल एप्प सिटीजन कॉप अब पूरे देश में होगा लागू

One Nation One App के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस के मोबाइल एप्पलीकेशन सिटीजन कॉप को देशभर में लागू किया जा सकता है आईजी श्री जी पी सिंह ने बीपीआरएंडडी नई दिल्ली में दिया प्रजेंटेशन

IG श्री जी पी सिंह ने दिनांक 07/02/2019 को दिल्ली स्थित BPR&D  में आयोजित 2nd कॉन्फ्रेंस ऑन नेशनल पुलिस मिशन के माइक्रो मिशन- 03 मे कम्युनिकेशन एवं टेक्नोलॉजी कैटेगरी के तहत सिटीजन कॉप मोबाइल एप्प के संबंध में व्याख्यान दिया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 07 व 08 फरवरी  2019 को  BPR&D द्वारा नेशनल पुलिस मिशन के अंतर्गत देश के अन्य राज्यो  में संचालित पुलिस के विभिन्न एप्लीकेशन एवं पुलिस के अन्य जनसहभागी कार्यक्रम पर 02 दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। जिसमे देश भर से 100 से अधिक पुलिस एवं केंद्रीय बलो के अधिकारीगण व अन्य डेलीगेट शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री एनएन वोहरा पूर्व गवर्नर जम्मू कश्मीर व डॉ ए पी महेश्वरी, महानिदेशक BPR&D उपास्थित थे ।

Related Images


मनुष्य के लिए मानवता सर्वश्रेष्ठ है, इससे महान कोई धर्म नही - HP Joshi

मनुष्य के लिए मानवता सर्वश्रेष्ठ है, इससे महान कोई धर्म नही - HP Joshi


मनुष्य को व्यक्तिगत हित त्यागकर समाज और धर्म के लिए आगे आना चाहिए, जब राष्ट्र की बात हो तो समाज और धर्म को किनारे कर देनी चाहिए क्योंकि राष्ट्र इन सबसे सर्वोपरि है।

कुछ कुंठित विचारधारा के लोग जन्मभूमि का मतलब 5किलोमीटर के दायरा को मान लेते हैं परंतु ऐसा कदापि नहीं है। वरन जन्मभूमि का मतलब पूरे धरती से है इसीलिए हम मनुष्य के लिए मानवता को सर्वोच्च धर्म के रूप में जानते हैं।

जो मनुष्य मानवता के अनुरूप आचरण करता हो, उन्हें किसी जाति, समाज, गाँव, कस्बा, जिला, राज्य, धर्म अथवा देश के आधार पर नही जानना चाहिए। बल्कि ऐसे महामानव को उनके आचरण और कर्म के आधार पर जानने की जरूरत है।

हमारे पूर्वज कह चुके हैं "मानवता से बड़ी धर्म नही हो सकती।" फिर क्यों हम छोटे मोटे छुटभैय्या धार्मिक नेताओं के पाखण्ड में पड़कर मानवता के विपरीत, मानवता को ही खंडित करने का प्रयास करते हैं? क्यों हम स्वयम को सैकड़ों धर्मों में बांटकर अकेले होने के कगार में आ बैठे हैं?

गुरु घासीदास बाबा ने कहा है "मनखे मनखे एक समान" फिर क्यों हम मनुष्य को हजारों, लाखों जाति और क्षेत्र में बांट रहे हैं। "मनखे मनखे एक समान" कोई सिद्धांत मात्र नही वरन मानव धर्म की मूल व्याख्या है। धर्म की व्याख्या के लिए आप अरबों वाक्य की तानाबाना बना लें मगर सब इस 11 शब्द के वाक्य के भीतर ही आएगी इसलिए पूरे विश्व मे मौजूद लाखों धार्मिक पुस्तकों को त्यागकर केवल "मनखे मनखे एक समान" को अपने जीवन में आत्मार्पित कर लें और "सत्य ही मानव का आभूषण है।" इसे जानकर आप सत्य को अपने व्यवहार में शामिल कर लें तो फिर आपको किसी भी प्रकार के धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने की जरूरत ही नही पड़ेगी।

HP Joshi
New Delhi
Date 07-02-2019

शुक्रवार, जनवरी 25, 2019

भारत की समृद्धि पर समस्त भारतीयों का अधिकार : HP Joshi

भारत की समृद्धि पर समस्त भारतीयों का अधिकार : HP Joshi


एतद्द्वारा मैं समस्त भारतीय नागरिकों को "गणतंत्रता दिवस" की हार्दिक बधाई देता हूँ। 

मैं देशवासियों से आग्रह करता हूँ कि वे अपने मौलिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए जागरूक हों और मौलिक कर्तव्यों की पालन करने के लिए सदैव अग्रसर रहें।कर्तव्य पालन में टालमटोल करने वाले लोग समाज की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है इसलिए राष्ट्रीय एकता और भाईचारा के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य पालन के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है।

मेरा मानना है कि "भारत की समृद्धि पर समस्त भारतीयों का अधिकार है।" अर्थात समृद्धि में किसी को विशेषाधिकार नही है और न ही कोई व्यक्ति अधिकारों से वंचित इसीलिए इसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी भी हम सभी मनुष्य का समान रूप से है। 

गणतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान निर्माण मे विशेष योगदान के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का आभार व्यक्त करता हूँ।


हुलेश्वर जोशी
अटल नगर, रायपुर

गुरुवार, जनवरी 10, 2019

अबुझमाड़ पीस मैराथन - 2019

अबुझमाड़ पीस मैराथन-2019

भिलाई इस्पात संयंत्र एवं पुलिस - प्रशासन के सौजन्य से जिला नारायणपुर मे दिनांक 10 जनवरी 2019 को रन फार पीस, रन फार अबुझमाड हाप मैराथन, पुरूष वर्ग के लिए 21 कि.मी और महिला वर्ग के लिए 05 कि.मी का आयोजन कराया गया। इस मैराथन में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर मोसेज (केनिया), और द्वितीय स्थान पर हरसिंह (उत्तराखण्ड) रहे जबकि महिला वर्ग में डिंपल सिंह (लखनउ) के साथ प्रथम और श्यामलसिंह (पश्चिम बंगाल) द्वितीय स्थान में रही। मैराथन में भाग लेने वाले दोनो ही वर्ग के प्रतिभागी प्रथम पांच पुरूष और प्रथम पांच महिला को क्रमशः एक लाख, पचास हजार, तीस हजार, बीस हजार और दस हजार का ईनाम दिया गया।

सोमवार, जनवरी 07, 2019

सिटीजन कॉप मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आईजी जीपी सिंह ने 185 मोबाइल/फ़ोन किये रिकवर और लौटाए उसके मूल मालिकों को

सिटीजन कॉप मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आईजी जीपी सिंह ने 185 मोबाइल/फ़ोन किये रिकवर और लौटाए उसके मूल मालिकों को

जी.पी. सिंह, दुर्ग आईजी अपने अंतिम कार्यदिवस के दिन लौटाये 34 नग मोबाईल फोन

सिटीजन काॅप ने लगभग 20 लाख, 45 हजार रूपये के मोबाईल फोन रिकवर किये


श्री जी.पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग के निर्देशन में संचालित सिटीजन काॅप सेल द्वारा सिटीजन काॅप - मोबाईल एप्लीकेशन पर दर्ज मोबाईल फोन के गुम होने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुये 34 नग मोबाईल फोन रिकवर किया गया। श्री सिंह द्वारा इन 34 नग मोबाईल फोन को उनके मूल मालिको को आवश्यक दस्तावेज देखकर आज दिनांक 06/01/2019 को अपने कार्यालय में वापस सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि ये मोबाईल फोन दीगर राज्य जैसे मध्यप्रदेश के बालाघाट, सीधी, महाराष्ट्र के गोंदिया एवं देवरी, एवं ओडिसा के तितलागढ़ से रिकवर किये गये है तथा कुछ मोबाईल फोन राज्य के रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव एवं दुर्ग से भी रिकवर किये गये हैं।

श्री सिंह ने बताया कि ’’सिटीजन काॅप - मोबाईल एप्लीकेशन पुलिस का डिजिटल रूप है जो पुलिस के कार्यप्रणाली को आम नागरिकों के लिए सरल और सुविधाजनक बनाती है। सिटीजन काॅप के दुर्ग संभाग में कुल 27772 सक्रिय उपयोगकर्ता हैं जो लगातार पुलिस के साथ मिलकर अपराधमुक्त समाज की स्थापना में अपना योगदान दे रहे हैं। इस एप्लीकेशन के माध्यम से कुल 3064 सूचनाएं एवं शिकायतें प्राप्त हुई हैं कुल सूचनाओं/शिकायतो मे 1825 एक्षनेबल है जिसपर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 1432 लोगों को सीधे लाभ पहुचाया गया है। वहीं रिपोर्ट लाॅस्ट आर्टिकल के तहत् 3591 रिपोर्ट प्राप्त हुआ है जिसपर कार्यवाही करते हुए 185 मोबाईल फोन रिकवर कर मोबाईल फोन के वास्तविक मालिकों को लौटाया गया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख 45 हजार रूपये के करीब है। गुम चोरी मोबाईल फोन प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस के कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।"

मंगलवार, जनवरी 01, 2019

नया साल 2019, आपके सुख, समृद्धि और सफलता के लिए हो : हुलेश्वर जोशी

नया साल 2019, आपके सुख, समृद्धि और सफलता के लिए हो : हुलेश्वर जोशी

आदरणीय/ आदरणीया

पिछले वर्षों में आपने अपने जीवन के साथ सुख, समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य, उन्नति, सफलता, बंधुत्व और शांति प्राप्त करने के तरीकों को जान लिया है। कतिपय मामलों में कुछ शेष हो तब भी कोई बात नही, क्योंकि जीवन पर्यंत मनुष्य को सीखने का अवसर प्राप्त होता रहता है। इसलिए हम अपेक्षा करते हैं कि आपके जीवन मे आने वाले सभी चुनौतियों का आप तठस्थ होकर सामना करेंगे और बिना रुके, बिना हारे सफलता को हासिल कर लेंगे, कतिपय मामलों में पराजय को भी शिक्षा का एक अध्याय जानकर स्वीकार लेंगे मगर दुखी नही होंगे। इसी कामनाओं के साथ नया साल 2019 के लिए आपको शुभकामनाएं, आप जीवन पर्यंत खुश रहें और उन्नति करें।


भवदीय

(हुलेश्वर जोशी)
अटल नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़


नए साल 2019 के लिए मेरे द्वारा हाल ही में लिखे कविता शीर्षक "नये साल, नव संकल्प हमारा" को आपके लिए सादर प्रस्तुत करता हूँ।
नये साल, नव संकल्प हमारा
"मानवता ही धर्म" के सिद्धांत को अपनाएंगे।
सहपाठी सब, भाई बहन हैं
अनवरत, रक्षा का धर्म निभाएंगे।।
न, जाति-धर्म की होंगी बन्धन
"मनखे-मनखे एक समान" हो जाएंगे।।।
राष्ट्रीय सुरक्षा, और गरिमा के लिए
न्यौछावर, प्राण कर जाएंगे।।।।
नये साल ...........
भ्रूण हत्या, भेदभाव के खिलाफ
एक नया, मुहिम चलाएंगे।
"जम्मो जीव हे भाई बरोबर"को धर्म, अपना बनाएंगे।।
स्वर्ग की कल्पना, साकार करने
सत्य, अहिंसा को अपनाएंगे।।।
शाकाहार, आयुर्वेद के लिए
हम 10-10 पेड़ लगाएंगे।।।।
नये साल ...........

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख