"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


सोमवार, अक्टूबर 08, 2018

धार्मिक भावनाओं को आघात पहुचाने वाले असमाजिक तत्वों को किसी भी शर्त में बख्शा नही जाएगा - IG Durg


धार्मिक भावनाओं को आघात पहुचाने वाले असमाजिक तत्वों को किसी भी शर्त में बख्शा नही जाएगा
आईजी दुर्ग ने जारी किया दिशा-निर्देश, क्वाँँर नवरात्रि पर्व एवं दशहरा त्यौहार के दौरान पुलिस अधीक्षक साम्प्रदायिक सौहार्द्र सुनिश्चित करें l

श्री जीपी सिंह, रेंज पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग द्वारा क्वाँँर नवरात्रि पर्व/महाष्टमी/महानवमी/दशहरा त्यौहार के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द्र सुनिश्चित करने हेतु रेंज के पुलिस अधीक्षकों को परिपत्र जारी किया गया है। 

दिनांक 10-10-2018 से प्रारंभ होने वाली क्वाँँर नवरात्रि पर्व के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाकर जगह-जगह देवियों की पूजा-अर्चना की जावेगी। सैंकडो स्थानों पर देवी जागरण व अन्य धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें महिलाओं व बच्चो की विशेष भीड़ होगी रहती है। दिनांक 17-10-2018 को महाष्टमी, दिनांक 18-10-2018 को महानवमी एवं दिनांक 19-10-2018 को दशहरा पर्व मनाया जावेगा।

क्वाँँर नवरात्रि पर्व एवं दशहरा त्यौहार के दौरान सोशल मीडिया में फेसबुक, ट्वीटर एवं वाट्सएप्प, इत्यादि के जरये धार्मिक भावनाओं को आहत पहुचाने वालों के उपर कडी निगरानी रखी जा रही है। लोगों के धार्मिक भावनाओं को आघात पहुचाने वाले असमाजिक तत्वों को किसी भी शर्त में बख्शा नही जाएगा। 

छत्तीसगढ़ पुलिस के मोबाईल एप्प ‘‘सिटीजन काॅप’’ ने लौटाया 15 नग मोबाईल फोन

छत्तीसगढ़ पुलिस के मोबाईल एप्प ‘‘सिटीजन काॅप’’ ने लौटाया 15 नग मोबाईल फोन


आईजी श्री जी.पी. सिंह ने लौटाये 15 नग मोबाईल फोन  

सिटीजन काॅप के माध्यम से कुल 95 नग मोबाईल फोन बरामद 

श्री जी.पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग के निर्देशन में संचालित सिटीजन काॅप सेल द्वारा सिटीजन काॅप - मोबाईल एप्लीकेशन पर दर्ज मोबाईल फोन के गुम होने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुये 15 नग मोबाईल फोन रिकवर किया गया। श्री सिंह द्वारा इन 15 नग मोबाईल फोन को उनके मूल मालिको को आवश्यक दस्तावेज देखकर आज दिनांक 08/10/2018 को अपने कार्यालय में वापस सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि दुर्ग संभाग में सिटीजन काॅप - मोबाइल एप्लीकेशन के अपग्रेडेड वर्जन के साथ मार्च 2018 में लाॅंच किया गया था, तब से अभी तक सिटीजन काॅप के माध्यम से कुल 95 नग मोबाईल फोन बरामद कर संबंधित मोबाईल धारको को लौटाया जा चुका है। 


गुम/चोरी हुए मोबाईल फोन वापस मिलने पर लोगों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सिटीजन काॅप मोबाईल एप्प व छत्तीसगढ़ पुलिस के कार्यवाहियों की सराहना की है। उनका कहना है कि वे व्यक्तिगत रूप से पुलिस के सिटीजन काॅप - मोबाईल एप्प एवं उसके उपयोगिता से लोगों को जागरूक करेंगे। यषकुमार साहू अपने मोबाईल रेड-मी नोट-5 प्रो वापस पाकर सिटीजन काॅप के कार्यशैली का सराहना करते हुए अपने फीडबैक में लिखा है कि ‘‘आज तक मैने सुना था कि भारत की पुलिस सक्रिय है लेकिन आज मैने देख भी लिया।’’ 



शनिवार, अक्टूबर 06, 2018

आओ, अत्याचार और अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाएं - श्रीमती कली देवी जोशी

आओ, अत्याचार और अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाएं


किसी भी विभाग या संस्था में हो रही अनियमितता/गलती से संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यवाही हेतु लिखित शिकायत करना, आपके जागरूक होने का प्रमाण है। यदि बात हिंसा/हत्या, कानून के उल्लंघन, जनसुविधाओं को प्रभावित करने और मानव अधिकारों के हनन से संबंधित मामले हों, तो ऐसे प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही के लिए हर आदमी का आगे आना और अधिक आवश्यक हो जाता है।

यदि आप किसी भी प्रकार की शिकायत करते हैं तो आपके पास पक्का प्रूफ जरूर होनी चाहिए, इस सबंध में प्रमाण सहित शिकायत करें तो बेहतर होगा। आपके शिकायत करने से अनियमितता रूक जाएगी और राष्ट्रीय स्तर पर जहां एक ओर देश को लाभ होगा वहीं आपका शिकायत लोककल्याणकारी भी शाबित होगा।

प्रायः यह देखने में आता है कि ऐसे प्रकरणों को संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों /संस्था प्रमुख को लिखित शिकायत देने के बजाय लोग केवल सोशल मीडिया में शेयर करते रह जाते है, जो अनुचित है। क्योंकि आपके सोशल मीडिया में शेयर करने से कुछ होना नही है केवल देश की बदनामी और आपका समय बबार्द होगा। इसलिए बेहतर होगा कि संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों /संस्था प्रमुख को लिखित शिकायत करें, इस हेतु आपके लिए पोस्टल लेटर भेजने ही भेजने बाध्यता नही है वरन् आप गुगुल से संबंधित का ई-मेल आईडी खोजकर ईमेल कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य के मामलों में आप मुख्यमंत्री जनदर्शन में आन लाईन अथवा पुलिस के मोबाईल एप्प ‘‘सिटीजन काॅप’’ में भी शिकायत कर सकते है।

आपसे आग्रह है कि सुनी सुनाई बातों पर कभी भी शिकायत करके प्रशासनिक कार्यवाही को प्रभावित न करें, ऐसी स्थिति में आपके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। हां, यदि आपको ऐसा आवयक लगता है तो सुझाव हेतु सामान्य जानकारी अवश्य दिजीए।


श्रीमती कली देवी जोशी
पूर्व निदेशक, छत्तीसगढ़ एजूकेशन एण्ड नेटवर्क प्रा0लि0

शुक्रवार, अक्टूबर 05, 2018

आईजी श्री सिंह ने लगाई स्टार, सिटीजन काॅप के प्रभारी श्री जितेन्द्र कोरी बने कंपनी कमाण्डर

आईजी श्री सिंह ने लगाई स्टार सिटीजन काॅप के प्रभारी श्री जितेन्द्र कोरी बने कंपनी कमाण्डर

आईजी श्री सिंह ने लगाई स्टार, सिटीजन काॅप के प्रभारी श्री जितेन्द्र कोरी बने कंपनी कमाण्डर

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, छसल, पुलिस मुख्यालय के आदेश दिनांक 03/10/2018 के तहत् राज्य के 04 प्लाटून कमाण्डर को कंपनी कमाण्डर के पद पर पदोन्नति आदेश जारी की गई है। उक्त आदेश के तहत् आईजी कार्यालय में कार्यरत् सिटीजन काॅप के प्रभारी श्री जितेन्द्र कोरी को पुलिस महानिरीक्षक श्री जी.पी. सिंह द्वारा स्टार लगाकर विधिवत् पदोन्नति दी व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 


Related Images


गुरुवार, अक्टूबर 04, 2018

श्री अमित शाह के दुर्ग प्रवास के दौरान सुरक्षा हेतु आईजी ने ली बैठक

श्री अमित शाह के दुर्ग प्रवास के दौरान सुरक्षा हेतु आईजी ने ली बैठक 


श्री जीपी सिंह पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के दिनांक 05 अक्टूबर 2018 को दुर्ग प्रवास को ध्यान में रखकर सुदृढ़ सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने के उद्देष्य से सुरक्षा व्यवस्था में लगे राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की आईजी कार्यालय दुर्ग में शाम 6 बजे बैठक ली।

बैठक में भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा के लिये लगाये लगे पुलिस बंदोबस्त की समीक्षा करते हुए श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा हेतु निर्धारित मापदण्डों का कडाई से पालन किया जावे तथा यह ध्यान रखा जावे कि इस दौरान आम नागरिकों को परेशानी न हो।

श्री सिंह ने बताया कि चरोदा स्थित सभा स्थल में महिला सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। अतएव पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है तथा सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगभग 2000 जवानों को तैनात किया गया है। जनता की सुविधा के लिये आम सभा स्थल के निकट ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है तथा आम सभा स्थल जाने के रास्ते में साइनेजर्स भी लगाये गये हैं, ताकि आम लोग आसानी से सभा स्थल तक पहुंच सकें। श्री सिंह के अनुसार भाजपा अध्यक्ष के सुरक्षा खतरे को दृष्टिगत रखते हुए सभी एहतियाती कदम उठाये गये हैं तथा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।

49 पुलिसकर्मियों को जांबाजी का मिला इनाम..PHQ ने दिया आउट आफ टर्न प्रमोशन 7 उपनिरीक्षक बनाये गये निरीक्षक

49 पुलिसकर्मियों को जांबाजी का मिला इनाम..PHQ ने दिया आउट आफ टर्न प्रमोशन 7 उपनिरीक्षक  बनाये गये निरीक्षक

नक्सल आपरेशंस में जाबांजी का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को बहादूरी का इनाम दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ 49 पुलिसकर्मियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। जिन पुलिसकर्मियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया गया है, उनमें से 7 उपनिरीक्षक  को इंस्पेक्टर बनाया गया है, वहीं एक एएसआई से उपनिरीक्षक  बनाये गये हैं, वहीं 2 प्लाटून कमांडर से कंपनी कमांडर बनाये गये हैं, 4 अस्टिटेंट प्लाटून कमांडर से प्लाटून कमांडर बनाये गये हैं। अन्य पुलिसकर्मियों में 8 हेड कांस्टेबल एएसआई और 27 कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल बनाया गया है। जिन पुलिसकर्मियों को प्रमोशन मिला है, उनमें३

उप निरीक्षक अरूण कुमार साहू (बस्तर) को निरीक्षक
उप निरीक्षक सुभाष चैबे (बस्तर) को निरीक्षक
उप निरीक्षक वन टाईम अनिल शर्मा (राजनांदगांव) को निरीक्षक।
उप निरीक्षक अवश्नी सिंह (राजनांदगांव) को निरीक्षक।

शेखचंद बघेल (बस्तर) को प्रधान आरक्षक
तुलसीराम कश्यप (बस्तर) को प्रधान आरक्षक।

प्रधान आरक्षक अम्बिका तिवारी (राजनांदगांव) को सहायक उप निरीक्षक
प्रधान आरक्षक सुमन कर्ष (राजनांदगांव) को सहायक उप निरीक्षक।
आरक्षक संतोष मण्डावी (राजनांदगांव) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक  आशीष वर्मा (राजनांदगांव) को प्रधान आरक्षक
आरक्षक अश्वनी यदु (राजनांदगांव) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक गुनेश यदु (राजनांदगांव) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक भूपेन्द्र ठाकुर (राजनांदगांव) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक राजेश पाटले (राजनांदगांव) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक रोहित पड़ोती (राजनांदगांव) को प्रधान आरक्षक।
उप निरींक्षक केशवल कोसले (बीजापुर) को निरीक्षक।
उप निरीक्षक देवेश राजपूत (बीजापुर) को निरीक्षक।
प्रधान आरक्षक  जनार्दन कोर्राम (बीजापुर) को सहायक उप निरीक्षक।
प्रधान आरक्षक पतिराम पोडियाम (बीजापुर) को सहायक उप निरीक्षक।
आरक्षक प्रीतम कुमार कोर्राम (बीजापुर) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक रमेश जुरी (बीजापुर) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक कृष्ण कुमार (बीजापुर) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक प्रफुल्ल कुजूर (बीजापुर) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक जग्गू कमलू (बीजापुर) प्रधान आरक्षक।

उप निरीक्षक सुक्कू राम नुरेटी (नारायणपुर) को निरीक्षक।
सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र पोटाई (नारायणपुर) को उप निरीक्षक।
प्रधान आरक्षक सुक्कू राम नाग (नारायणपुर) को सहायक उप निरीक्षक।
आरक्षक रामलाल नुरेटी (नारायणपुर) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक संतोष दुग्गा (नारायणपुर) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक गिरीश देवांगन (नारायणपुर) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक संदीप टोप्पों (नारायणपुर) को प्रधान आरक्षक।
प्रधान आरक्षक श्रवण कुमार भोयर (नारायणपुर) को सहायक उप निरीक्षक।
आरक्षक श्रवण कुमार दुग्गा (नाराणपुर) को प्रधान आरक्षक।
पीसी शरब राज्य कुमार (एसटीएफ) को सीसी।
पीसी रूद्रप्रताप (एसटीएफ) को सीसी।
एपीसी हेमंत यदु (एसटीएफ) को पीसी।
एपीसी विनोद राम (एसटीएफ) को पीसी।
एपीसी जयकरण प्रजापति (एसटीएफ) को पीसी।
एपीसी रमाकांत सिंह (एसटीएफ) को पीसी।
प्रधान आरक्षक मनीष झा (एसटीएफ) को एपीसी।
प्रधान आरक्षक हर्षनाथ शर्मा (एसटीएफ) को एपीसी।
आरकक्ष लोकेश ध्रुव (एसटीएफ) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक बुधराम कड़ियम (एसटीएफ) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक अर्जुन सिंह (एसटीएफ) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक रविन्द्र सिंह (एसटीएफ) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक रजमन कैमरा (कांकेर) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक हितेश सिंह ठाकुर (विआशा) को प्रधान आरक्षक।
आरक्षक अजीत कुमार (विआश) को प्रधान आरक्षक।

बुधवार, अक्टूबर 03, 2018

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नही पहनने वाले पुलिसकर्मियो के खिलाफ होगी कडी कार्यवाही, आईजी का फरमान

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नही पहनने वाले पुलिसकर्मियो के खिलाफ होगी कडी कार्यवाही, आईजी का फरमान


आईजी दुर्ग का फरमान, पुलिसकर्मी भी पहनेंगे हेलमेट

लाईफ का कोई ‘रि-सेट’ बटन नहीं होता है, प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अमूल्य है : जी.पी. सिंह

दोपहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट न पहनने के कारण वाहन दुर्घटनाओं में पुलिसकर्मियों की आकस्मिक मृत्यु की घटनाओं को श्री जीपी सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया जाकर विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के स्तर पर भी हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को सख्ती से लागू करने का निर्देष रेंज के पुलिस अधीक्षकों को दिया गया है। 

रेज पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देषित किया है कि दोपहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट की अनिवार्यता सभी के लिए है, अतएव सुनिष्चित किया जावे कि आम जनता के साथ-साथ विभागीय अधिकारी/कर्मचारी के स्तर पर भी इसका सख्ती से पालन हो तथा उल्लंघन की स्थिति में विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जावे।


बस्तर के तीन खूंखार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - IG Bastar

बस्तर के तीन खूंखार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

पूर्व बस्तर डिवीजन कमाण्ड इन चीफ, ईनामी 10 लाख व अमदई घाटी एरिया कमेटी के.ए.एम.एस. अध्यक्ष (एरिया कमेटी सदस्य), ईनामी 05 लाख सहित कुल 03 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण


पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री विवेकानंद सिन्हा, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज श्री टी0आर0 पैकरा, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री जितेन्द्र शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी बल द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान का संचालन किया जा र हा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर जिला नारायणपुर में पूर्व बस्तर डिवीजन कमाण्ड इन चीफ (डी.व्ही.सी.एम.) व पूर्व बस्तर डिवीजन क्षेत्रान्तर्गत अ मदईघाटी एरिया कमेटी के.ए.एम.एस. अध्यक्ष (ए.सी.एम.) सहित कुल 03 नक्सली सदस्यों द्वारा माओवादी सं गठन को छोड़कर समाज के मुख्यधारा में सम्मिलित होने हेतु पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री विवेकानंद सिन्हा पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री जितेन्द्र शुक्ल के समक्ष दिनांक-03.10.2018 को जिला नारायणपुर में आत्मसमर्पण किये।




छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सेवा के 13 वर्ष पूर्ण, श्री हुलेश्वर जोशी ने अपने आदर्शो का किया आभार

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सेवा के 13 वर्ष पूर्ण, श्री जोशी ने अपने आदर्शो का किया आभार


छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 13 वर्ष  सेवा (23 Sep. 2018) पूर्ण, आज 14वे वर्ष का पहला दिन 24-09-2018

आप सभी से प्राप्त आशीर्वाद, मार्गदर्शन, सहयोग, सम्मान और प्रेम के लिए कोटिशः आभार।

श्री जोशी जी के प्रेरणास्रोत : आईजी श्री जीपी सिंह, सेनानी एम तुङ्गोई, सहायक सेनानी श्री रविप्रताप सिंह, सहायक सेनानी श्री धर्मनाथ सिंह, भूतपूर्व कंपनी कमांडर श्री सत्यनारायण शुक्ला, भूतपूर्व कंपनी कमांडर श्री सरजू सिंह सिकरवार, एपीसी श्री शैवाल चटर्जी, एपीसी श्री जयंत पॉल को सादर प्रणाम।

श्री जोशी जी के मार्गदर्शक : सहायक सेनानी श्री कुंजराम चौहान, सहायक सेनानी श्री लोकेश्वर शांडिल्य, सहायक सेनानी श्री गोविन्द राम मिंज, सहायक सेनानी श्री विजय तिर्की, कंपनी कमांडर श्री सुरित राम बघेल, निरीक्षक श्री पवन नामदेव, एपीसी श्री महेंद्र शर्मा, एपीसी श्री रामा साहू, प्रधान आरक्षक श्री गोविन्द बिहारी शर्मा को सादर प्रणाम।

विशेष आभार : भूतपूर्व डीआईजी श्री एनकेएस ठाकुर, भूतपूर्व सेनानी जगमोहन वट्टी, सेनानी श्री नरेंद्र खरे, भूतपूर्व एसी श्री पासवान सर, एसी श्री त्रिभुवन मोहन वासनिक, सीसी श्री नरसिंह यादव, श्री पीसी श्री जितेंद्र कोरी, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री धनंजय हिरवानी, श्री राकेश साव, श्री अनिल जोशी, श्री दिवाकर मिश्रा, श्री अनिल तिवारी, श्री श्यामचरण मुंडा, श्री अवधेश तिवारी, श्री गजेंद्र सिंह कुशवाहा, श्री नरेन्द्र कुशवाहा, श्री रोशन दुबे, श्री कमल द्विवेदी, श्री सत्यप्रकाश भारद्वाज, श्री मनोज शर्मा, श्री महेंद्र हंश, श्री अनिल यादव, श्री सुनील सहगल, श्री रामस्वरूप सोनवानी, श्री परमेश्वर निषाद सहित सभी वरिष्ठ एवम सहयोगी पुलिस अधिकारीगण का आभार प्रकट करता हूँ।


Huleshwar Joshi
IG Office Durg Range, Durg, Chhattisgarh
(VIP Security Battalion Mana, Raipur)
Mob : 94060-03006

मंगलवार, अक्टूबर 02, 2018

मादक द्रब्य से जुड़े मामलों में विवेचना के स्तर पर होगा सुधार

मादक द्रब्य से जुड़े मामलों में विवेचना के स्तर पर होगा सुधार 


रेंज स्तरीय सेमीनार में पुलिस ने सीखी एनडीपीएस-एक्ट की बारीकियाॅं

मादक द्रब्य से जुड़े मामलों में विवेचना के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

श्री जी पी सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा आज दिनांक 02/10/2018 को मादक द्रब्य से जुड़े मामलों में विवेचना के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आईजी कार्यालय, दुर्ग रेंज, दुर्ग में आयोजित कराया गया। कार्यषाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री गोपीचंद मेश्राम, डीएसपी श्री राकेश जोशी, सीएसपी भिलाई श्री एस एस शर्मा, डीएसपी श्री बीडी नंद, श्री एसके बेताल, श्री जगदीश उइके सहित दुर्ग रेंज के कुल 52 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुये। 

कार्यशाला में माननीय विशेष न्यायधीश श्री मंसूर अहमद, जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा एनडीपीएस-एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। शासकीय अधिवक्ता श्री आदित्य ताम्रकार, जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा विवेचना में होने वाली त्रुटियों को इंगित करते हुये विवेचक के स्तर पर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में अवगत कराते हुए विवेचना एवं विचारण से संबंधित टिप्स दिये गये। डीपीओ श्री भीम सिंह राजपूत, जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा एनडीपीएस-एक्ट में कार्यवाही की आदर्ष प्रक्रिया के बारीकियों से परिचित कराते हुए एनडीपीएस-एक्ट के प्रकरणों में सारगर्भित विवेचना के लिए मार्गदर्षन दिया गया।

प्रतिभागियों ने कार्यशाला के जरिये प्राप्त जानकारियों को उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे आयोजन की आवश्यकता जाहिर की है।

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

D P JOSHI (ADVOCATE) 9893354327

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख