"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


शुक्रवार, नवंबर 26, 2021

संविधान दिवस, विशेष लेख : विश्व की सबसे समृद्ध और सर्वाधिक व्यापक है भारतीय संविधान; यह प्रत्येक भारतीयों के लिये पठनीय और पूज्यनीय भी है - श्री एच.पी. जोशी

विश्व की सबसे समृद्ध और सर्वाधिक व्यापक है भारतीय संविधान; यह प्रत्येक भारतीयों के लिये पठनीय और पूज्यनीय भी है - श्री एच.पी. जोशी

सबसे पहले मैं समस्त देशवासियों को भारतीय संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ। मैं संविधान की अपने शब्दों में व्याख्या अथवा समीक्षा करने का प्रयास करूॅ तो गारंटी है मेरी व्याख्या अत्यंत तुच्छ प्रमाणित हो जाएगी। इसलिये मैं स्वयं को भारतीय संविधान की निष्ठापूर्वक पूरी व्याख्या के लिये अयोग्य ठहराता हॅू, क्योंकि मैं जानता हूँ कि भारतीय संविधान की विशेषता केवल एक अल्प लेख में समाहित नहीं हो सकती। चूंकि आज संविधान दिवस है, इसलिये संविधान की स्वच्छ मानसिकता के साथ चर्चा न करना भी अन्याय होगा इसलिये मैं आगं संविधान की चर्चा करने का प्रयास करूंगा इसके पहले अपने बचपन की एक संदर्भ लिख देना चाहता हूँ ताकि मैं आपको समझाने में सायद थोड़ा सफल हो जाऊं।

मैं बचपन में ग्रीष्मकालीन अवकाश अक्सर अपने ग्राम के संभु मण्डल सहित बड़े बुजुर्गो केे सानिध्य में गुजारता था। एक दिन की बात है संभु मण्डल, संभुदास जांगडे के बरामदे में कुछ बुजुर्गों के साथ वे बैठे थे, उन दिनों वे आसपास के गांव के बुद्धजीवियों में सर्वश्रेष्ठ स्थान रखने वाले सबसे अधिक लगभग 120 वर्ष आयु के सज्जन व्यक्ति हुआ करते थे। विभिन्न विषयों में चर्चा के दौरान एक प्रश्न आया कि ‘‘मौजूदा धर्मों में सर्वश्रेष्ठ धर्म कौन है?’’ इस पर अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि (1) ऐसा धर्म जो आपको आपके गरीमामय जीवन के लिये सारे प्राकृतिक अधिकार प्रदान करे। (2) भेदभाव से परे रहकर न सिर्फ समानता पर आधारित हो वरन् समानता की पैमाने से भी उपर उठकर न्याय जिसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हो। (3) केवल प्रशंसा ही नहीं वरन् आपको धार्मिक समीक्षा का भी अधिकार दे। (4) जो आपको गुमराह करने वाला अथवा कल्पना लोक की सैर कराते हुए आपके साथ अबोध बालक की तरह बर्ताव करके गुमराह न करे।यदि इन विशेषताओं वाली कोई मौजूदा धर्म हो तो निःसंदेह वह सर्वश्रेष्ठ धर्म होगा। आप सभी भलिभांति जानते हैं कि मैं लगभग समस्त मौजूदा धर्मों के आधारभूत विशेषताओं का जानकार हूँ और मेरे जानकारी और विश्वास के आधार पर मानवता का धर्म की सर्वश्रेष्ठ धर्म है, इसके लिये हम भारतीय परिपेक्ष्य में देखें तो भारत का संविधान वास्तविक वृहद धर्मग्रंथ है। जो किसी भी स्थिति में किसी व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करता है। 

संविधान में निहित विशेष उपबंध जिसमें महिलाओं और बालकों से संबंधित तथा जातिगत आरक्षण की बात करें तो यह एक सामाजिक न्याय की प्रक्रिया है इसे असमानता अथवा भेदभाव बताने का दुष्प्रचार करना धुर्ततापूर्ण है। यदि आप किसी विशेष वर्ग के हितों की  संरक्षण के लिए दिए गए विशेष उपबंधों की स्वच्छ मानसिकता समीक्षा करेंगे तो पाएंगे कि यह ठीक वैसे ही है जैसे आप यहां से 6 किलोमीटर दूर नदी-नालों और मेडो से होकर अखरार मेला जाते हैं तो अपने बच्चे को गोद या कंधे में बिठाकर ले जाते हैं उन्हें सर्कस या कुछ खास चीजें दिखाने के लिये उन्हें कंधे पर बिठा लेते हैं। यदि समानता के आधार पर संविधान मे दिए गए किसी विशेष उपबंधों की खंडन करना चाहते हैं तो पहले आप अपने एक दिन से लेकर 5साल उम्र के बाल को भी कहें कि वे खूद चलकर अखरार मेला जायें, अपने लिये खूद भोजन बनायें और वो सबु कुछ जो आप बेहतर कर सकते हैं उसे उसी रिति से बेहतर करे। 

माफ करियेगा, मेरा उद्देश्य ये कहानी बताना नहीं वरन् आपको यह समझाना है कि संविधान ही ऐसा धर्मग्रंथ है जो किसी भी धर्म से लाखों गुणा अधिक अधिकार देता है। इसलिये ये पठनीय और पूज्यनीय है। सबसे खास बात कि संविधान देशकाल और परिस्थितियों के साथ संशोधनीय भी है। आज संविधान दिवस के अवसर पर आपसे एक ही निवेदन करना चाहता हूँ कि संविधान की कुछ व्याख्या मुर्खों, धुर्तों और अमानवीय लोगों के द्वारा भी अपने व्यक्तिगत और सामाजिक हितों को सर्वापरि रखकर किया गया है। प्लीज आपसे हाथ जोडकर विनति है कि आप धुर्तों के झांसे में न आयें आप पहले स्वयं संविधान को जरूर पढ़ लें। क्योंकि हम सब भारतीय नागरिकों के लिये संविधान ही एकलौता विधान है जो हमें सबकुछ देता है मगर लेता कुछ खास नहीं है, लेने की बात आ ही गई तो केवल 10 मूल कर्तव्य, मगर देने को लाखों बहुमूल्य और आवश्यक अधिकार देता है।

अंत में पुनः संविधान पढ़ने की अनुरोध के साथ संविधान दिवस की हार्दिक बधाई।
(हुलेश्वर जोशी)

नोटः इस आलेख के लेखक श्री हुलेश्वर जोशी एक उभरता हुआ समाज सेवक, दार्शनिक और धार्मिक नेता हैं जो कतिपय मामलों में संविधान और मानव अधिकारों के जानकार भी हैं।

महिलाओं को शीघ्रता से आर्थिक आजादी की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत है - डॉ संगीता शुक्ला

जीत फाउण्डेशन द्वारा सोनपुर में किया गया सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जीत फाउण्डेशन के अध्यक्ष डाॅ. संगीता शुक्ला द्वारा आज दिनांक 26.11.2021 को अबुझमाड़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सोनपुर में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नक्सल प्रभावित परिवारों के लगभग 70 बच्चे और 110 महिलाओं सहित लगभग 250 लोग शामिल हुए। सामाजिक संस्था ‘‘जीत फाउण्डेशन’’ द्वारा संस्था के माध्यम से ठंढ़ मौसम के अनुसार कम्बल, साॅल, साड़ियां, स्वेटर सहित जरूरत की सामग्रियां वितरित की गई वहीं बच्चों कोे खेल सामग्री, काॅपी-किताब, पेन सहित अन्य उपहार दी गई।

डाॅ. संगीता शुक्ला ने महिलाओं से बात कर उन्हें चिकित्सकीय उपचार के फायदे बताते हुए स्वास्थ जागरूकता के लिये प्रेरित करते हुए महिलाओं को स्व-सहायता समूह बनाकर आर्थिक आजादी की ओर अग्रसर होने के लिये अनुरोध किया गया। उन्होने महिलाओं से कहा कि "महिलाओं को शीघ्रता से आर्थिक आजादी की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत है।" स्व-सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिये शासन से आर्थिक सहायता भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होने बच्चों का शैक्षणिक मार्गदर्शन करते हुए बेहतर भविष्य के शिक्षा पर जोर देते उन्हें आवश्यक सुझाव भी दी।

डाॅ. शुक्ला बच्चों और महिलाओं के साथ खेल खेली और उनके साथ विभिन्न प्रकार के नृत्य भी नाची। कार्यक्रम के अंतिम में उपस्थित लोगों को सुपोषित आहार के साथ भोजन कराया गया, इसके अलावा बच्चों को बिस्किट और चाॅकलेट भी दिये गये। जागरूकता कार्यक्रम के अंत में महिलाओं, बच्चों और उपस्थित सभी लोगों को भोजन कराया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान सरपंच और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Images:










जीत फाउण्डेशन द्वारा अबुझमाड़ क्षेत्रांतर्गत सोनपुर में किया गया सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जीत फाउण्डेशन द्वारा सोनपुर में किया गया सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जीत फाउण्डेशन के अध्यक्ष डाॅ. संगीता शुक्ला द्वारा आज दिनांक 26.11.2021 को अबुझमाड़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सोनपुर में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नक्सल प्रभावित परिवारों के लगभग 70 बच्चे और 110 महिलाओं सहित लगभग 250 लोग शामिल हुए। सामाजिक संस्था ‘‘जीत फाउण्डेशन’’ द्वारा संस्था के माध्यम से ठंढ़ मौसम के अनुसार कम्बल, साॅल, साड़ियां, स्वेटर सहित जरूरत की सामग्रियां वितरित की गई वहीं बच्चों कोे खेल सामग्री, काॅपी-किताब, पेन सहित अन्य उपहार दी गई।

डाॅ. संगीता शुक्ला ने महिलाओं से बात कर उन्हें चिकित्सकीय उपचार के फायदे बताते हुए स्वास्थ जागरूकता के लिये प्रेरित करते हुए महिलाओं को स्व-सहायता समूह बनाकर आर्थिक आजादी की ओर अग्रसर होने के लिये अनुरोध किया गया। उन्होने महिलाओं से कहा कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिये शासन से आर्थिक सहायता भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होने बच्चों का शैक्षणिक मार्गदर्शन करते हुए बेहतर भविष्य के शिक्षा पर जोर देते उन्हें आवश्यक सुझाव भी दी।

डाॅ. शुक्ला बच्चों और महिलाओं के साथ खेल खेली और उनके साथ विभिन्न प्रकार के नृत्य भी नाची। कार्यक्रम के अंतिम में उपस्थित लोगों को सुपोषित आहार के साथ भोजन कराया गया, इसके अलावा बच्चों को बिस्किट और चाॅकलेट भी दिये गये। जागरूकता कार्यक्रम के अंत में महिलाओं, बच्चों और उपस्थित सभी लोगों को भोजन कराया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान सरपंच और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Images:










सोमवार, नवंबर 22, 2021

शुक्रवार, नवंबर 19, 2021

नारायणपुर पुलिस द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म और वीडियो एल्बम

 नारायणपुर पुलिस द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म और वीडियो एल्बम



करा समपर्पण - विडियो गीत 



प्रशासन करे दे रक्षा - विडियो गीत 



आईईडी ब्लास्ट (Fear of Blast): शॉर्ट फिल्म 


मुखबीर (Police Informer) - शॉर्ट फिल्म 



विकास (Need of Development)- शॉर्ट फिल्म



 पुना डेरा (Puna Dera)- शॉर्ट फिल्म 


Exploring Abujhmad - the Largest Unserved area of India (Documentary)



 

गुरुवार, नवंबर 18, 2021

संवेदनशील क्षेत्र आकाबेड़ा के प्रवास पर रहे एसपी श्री गिरिजा शंकर जायवाल, आकाबेड़ा कैम्प के वार्षिक निरीक्षण में भी हुए शामिल

संवेदनशील क्षेत्र आकाबेड़ा के प्रवास पर रहे एसपी श्री गिरिजा शंकर जायवाल, आकाबेड़ा कैम्प के वार्षिक निरीक्षण में भी हुए शामिल

आज दिनांक 18.11.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल नक्सल प्रभावित क्षेत्र आकाबेड़ा के प्रवास पर रहे। इस दौरान उनके साथ आईपीएस श्री प्रखर पाण्डेय, सेनानी, 6वीं वाहिदनी छसबल, रायगढ़ भी साथ रहे। श्री पाण्डेय, 6वीं वाहिनी, छसबल कैम्प के वार्षिक निरीक्षण के लिये गये थे। वार्षिक निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री गिरजा शंकर जायसवाल ने 5वीं वाहिनी छसबल और 6वीं वाहिनी छसबल के अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें क्षेत्र की संवेदनशीलता के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दिये। उन्होनें जवानों के वेलफेयर को प्राथमिकता में रखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्तायुक्त ड्यूटि के साथ ही जवानों के स्वास्थ्य, मनोरंजन और अवकाश को अपने प्राथमिकता में शामिल रखें। जवानों की वेलफयर के लिये किसी भी प्रकार से सुविधा/संसाधन की जरूरत हो तो नारायणपुर पुलिस से ले सकते हैं। क्योंकि सशस्त्र बल के जवान अपने परिवार से लम्बे दिनों तक दूर रहते हैं, वे न सिर्फ अपने परिवारिक, सामाजिक और धार्मिक वरन् व्यक्तिगत जिम्मेदारियों से उपर उठकर राज्य की सेवा में लगे हैं इसलिये इनकी समुचित सुविधाओं का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है ताकि जवान तनावमुक्त होकर अपना बेस्ट दे सकें। अधिकारियों की मीटिंग के बाद पुलिस अधीक्षक श्री गिरजा शंकर जायसवाल जवानों से मिलकर बात किये, उनकी समस्याएं और सुझाव सुनकर उन्हें स्थानीय नागरिकों खासकर महिलाओं और बच्चों से सर्वोत्तम मानवीय संबंध बनाये रखने की बात कही। उन्होने कहा कि ’’सशस्त्र बल के जवान अपने अच्छे अनुशासन, तत्परता और त्याग के कारण महान व्यक्तित्व की श्रेणी में शामिल हैं।’’ ऐसे में आवश्यक है कि आप सभी अपनी श्रेष्ठता का नैतिकतापूर्ण ख्याल रखें और पदीय गरिमा के आधार पर लोगों से व्यवहार करें।

एसपी नारायणपुर के आकाबेड़ा प्रवास के दौरान उनके साथ आईपीएस श्री प्रखर पाण्डेय (सेनानी, 6वीं वाहिनी रायगढ़), उप पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद खलखो, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खाण्डे, निरीक्षक श्री आकाश मसीह और निरीक्षक श्री उत्तम गावड़े साथ रहे।

Related Images:






मंगलवार, नवंबर 16, 2021

अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के अंतर्गत जागरूता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय, नारायणपुर में अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के अंतर्गत जागरूता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार श्री नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु बालकों, उनके अभिभावकों और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद, महाविद्यालय, नारायणपुर में जागरूकता कार्यक्रम संचालित की गई। इस दौरान श्री नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक मोनिका मरावी, प्राचार्य श्री एस.आर. कुंजाम, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर, स्टाफ और पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के अंतर्गत आज तृतीय दिवस, दिनांक 16.11.2021 को स्वामी आत्मानंद, महाविद्यालय, नारायणपुर में गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पास्को एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव और यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के अंतर्गत दिनांक 20.11.2021 तक जिला नारायणपुर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे।

Related Images:













सोमवार, नवंबर 15, 2021

केन्द्रीय विद्यालय, नारायणपुर में अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के अंतर्गत जागरूता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

केन्द्रीय विद्यालय, नारायणपुर में अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के अंतर्गत जागरूता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर और श्री नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस द्वारा बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु बालकों, उनके अभिभावकों और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 15.11.2021 को केन्द्रीय विद्यालय, नारायणपुर में जागरूकता कार्यक्रम संचालित की गई। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मोनिका मरावी, KVS प्रभारी प्राचार्य श्री आरपी सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव, शिक्षक श्री दिवाकर, शिक्षक श्री राजेश्वर पैकरा, शिक्षक श्री बजरंग लाल, एएसआई श्री शंकर मण्डावी, प्रआर श्रीमती उषा साहु सहित केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकगण और छात्र छात्राओं सहित लगभग 120 लोग उपस्थित रहे।

अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के अंतर्गत आज द्वितीय दिवस, दिनांक 15.11.2021 को केन्द्रीय विद्यालय, नारायणपुर में गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पास्को एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव और यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के अंतर्गत दिनांक 20.11.2021 तक जिला नारायणपुर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे।

Related Images: 



आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में 10 लाख रूपये के ईनामी नक्सली कंपनी नंबर-06 का कमाण्डर साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी को मार गिराया डीआरजी नारायणपुर के जवानों ने

आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में 10 लाख रूपये के ईनामी नक्सली कंपनी नंबर-06 का कमाण्डर साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी को मार गिराया डीआरजी नारायणपुर के जवानों ने

साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी 30 से अधिक नक्सल अपराधों में नामजद आरोपी रहा था, अधिकतर अपराधों का मुख्य लीडर और मास्टर माइंड भी रहा

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर श्री सुन्दरराज पी. के निर्देशानुसार संचालित नक्सल अभियान के तहत् गोपनीय सुत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 15.11.2021 के प्रातः 09ः30 बजे छोटेड़ोंगर से डीआरजी नारायणपुर की 02 टीम ग्राम बांहकेर की ओर एरिया डाॅमिनेशन हेतु रवाना की गई थी। करीबन 10.30 बजे ग्राम बांहकेर के जंगल में पुलिस पार्टी पहुंची तो साकेत नरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के नेतृत्व वाली कम्पनी नम्बर-06 के लगभग 35-40 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों ने पुलिस बल को जान से मारने की नियत से अंधाधुध फायरिंग करना प्रारंभ कर दिया गया जिसके फलस्वरूप डीआरजी के जवानों ने भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए नक्सलियों पर फायरिंग की। पुलिस बल के जवाबी कार्यवाही को भारी पड़ता देखकर सशस्त्र नक्सली फरार हो गये। फायरिंग रुकने पर पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र की सर्चिंग की गई इस दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव तथा एक ए.के.-47 रायफल बरामद किया गया। आत्मसमर्पित नक्सलियों और उपलब्ध प्रोफाईल फोटो के आधार पर नक्सली के शव की शिनाख्तगी की करवाई गई, जिसमें शव की पहचान कंपनी नंबर-6 के कमांडर साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के रूप में की गई।

उल्लेखनीय है कि साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी, उम्र-40 वर्ष, साकिन बुढ़ाकुर्से थाना आमाबेड़ा जिला कांकेर छ0ग0 का निवासी था। जो कि सीवायपीसी (कंपनी पार्टी कमेटी) कंपनी नंबर-06 का कम्पनी कमाण्डर था। साकेत नरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी एके-47 रायफल, यूबीजीएल और मेनपैक सेट रखता था। इनके अधीन कम्पनी नंबर- 06 के करीबन 45-50 वर्दीधारी नक्सली शामिल थे। इनका मुख्य कार्यक्षेत्र, छोटेड़ोगर, धनोरा, बेनूर, फरसगांव, धौड़ाई, बारसूर, कुदूर, मर्दापाल, बयानार, झारा, बड़ेडोंगर और केशकाल का सम्पूर्ण क्षेत्र के साथ माड़िन नदी के किनारे से होकर बारसूर तक का क्षेत्र रहा है। राज्य सरकार के आदेश के तहत् इनके पदीय दायित्वों के आधार पर 10,00,000/- (शब्दों में दस लाख) रूपये ईनाम था।

साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के नेतृत्व में घटित प्रमुख घटनाएं :-
1- दिनांक 23.03.2021 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत कड़ेनार और कन्हारगांव के मध्य बुकिंगतोर पुलिया के पास नक्सल गस्त आपरेशन से लौटते हुए वाहन में आईईडी ब्लास्ट कर फायरिंग किया गया, जिसमें 05 जवान शहीद हुये तथा 23 जवान घायल हुये थे।
2- दिनांक 24.01.2018 को ओरछा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम ईरपानार के जंगल के पास नक्सल आपरेशन गस्त पुलिस पार्टी में हमला किया गया, जिसमें 04 जवान शहीद हो गये।
3- दिनांक 20.08.2021 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत कडेमेटा से कड़ेनार के बीच प्रोटेक्टिव पेट्रोल सर्च आपरेशन में हमला किया गया, जिसमें 02 जवान शहीद हुये।
4- दिनांक 20.07.2021 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत कडेमेटा से कड़ेनार के बीच आरओपी एवं एरिया डाॅमिनेशन पार्टी में हमला किया गया, जिसमें 01 जवान शहीद और 01 जवान घायल हुये।
5- दिनांक 27.07.2020 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत नवीन कैम्प कड़ेमेटा में कैम्प लूटने की नियत से फायरिंग किया गया, जिससे मोर्चा में तैनात 01 जवान शहीद हो गये।
6- दिनांक 06.03.2016 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत अमदईघाटी हिल्स के उपरी छोर में सड़क निर्माण सुरक्षा और नक्सल आपरेशन गस्त पुलिस पार्टी में हमला किया गया, जिसमें 04 जवान घायल हुये और 01 रायफल लूट लिये थे।
7- दिनांक 10.12.2015 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत अमदईघाटी कैम्प में हमला किया गया जिसमें 01 जवान शहीद हुआ।
8- दिनांक 29.04.2020 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत कड़ेमेटा एवं बुरगुम के बीच बेचा मोड़ पहाडी के पास पुलिस पार्टी में फायरिग किया गया, जिसमें 02 जवान घायल हुये तथा इस घटना में 01 महिला नक्सली का शव और हथियार भी बरामद हुआ था।
9- दिनांक 28.12.2019 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बुरगुम के जंगल के पास सडक सुरक्षा और नक्सल गस्त में लगे पुलिस पार्टी में हमला किया गया, जिसमें 01 जवान घायल हुआ था।
10- दिनांक 26.10.2016 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत कीलम के जंगल के पास नक्सल आपरेशन गस्त पुलिस पार्टी में हमला किया गया, जिसमें 02 जवान घायल हुये थे।
11- दिनांक 25.01.2020 को धौड़ाई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तिरकानार-पण्डरीपारा के जंगल में एक ग्रामीण को अगवा कर हत्या कर दिया गया था।
12- दिनांक 27.11.2017 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोयेमेटा और कावानार के जंगल के पास नक्सल आपरेशन गस्त पुलिस पार्टी में हमला किया गया, जिसमें जवाबी कार्यवाही के दौरान 05 नक्सली गिरफ्तार किया गया।
13- दिनांक 25.10.2016 को छोटेड़ोंगर थाना क्षेत्रांतर्गत कीलम और बेचा के जंगल के पास नक्सल आपरेशन गस्त पुलिस पार्टी में हमला किया गया, जिसमें जवाबी कार्यवाही के उपरांत 01 वर्दीधारी महिला नक्सली का शव बरामद किया गया।

उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य 17 अपराधों में प्रमुखता से शामिल रहा है जिसकी संख्या और बढ़ सकती है।   

पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर द्वारा ऑपरेशन में शामिल पूरी टीम को तत्काल नगद पुरुस्कार से पुरस्कृत किया गया साथ ही पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाये दी गयी । 

Related Images:



महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख