"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।

शनिवार, अप्रैल 07, 2018

राज्य खेल अलंकरणों के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक आमंत्रित

राज्य खेल अलंकरणों के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक आमंत्रित


राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेल अलंकरणों के लिए इस महीने की 30 तारीख तक आवेदन आमंत्रित की गई है। खेल विभाग की वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in/Awardlogin.aspx (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट स्पोर्टसवायडब्ल्यू डॉट सीजी डॉट जीओव्ही डॉट इन/अवार्डलॉगिन डॉट एएसपीएक्स) पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जा सकते हैं। फार्म भरने के बाद इसका प्रिंट निकालकर आवेदक अपने हस्ताक्षर सहित समस्त अभिलेखों के साथ हार्ड कापी अपने जिले में स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में 30 अप्रैल 2018 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है, जहां उन्हें राज्य खेल अलंकरण प्रदान किए जाते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया जाता है। इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य खेल अलंकरण के तहत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में कोई पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। सीनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में लगातार पांच वर्षाें तक प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षकों और निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा तथा खेल से जुड़े ऐसे व्यक्तियों को जो सक्रिय खेल जीवन में और इसके पश्वात भी खेलों के विकास, खेल संगठन, खेल अलंकरण, खेल साहित्य सृजन या खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन उत्कृष्ट सेवाओं हेतु उन्हें शहीद विनोद चौबे पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं, जिसे खेल विभाग के वेबसाइट में देखी जा सकती है। पात्रता रखने वाले आवेदकों को प्रावीण्यता के आधार पर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।

शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार हेतु 3 लाख रूपए, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 1.50 लाख रूपए, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1.50 लाख रूपए, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु 25-25 हजार रूपए नगद प्रदान किए जाएंगे। सीनियर एवं जुनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्राफी प्रदान किया जाएगा। ऐसे दलीय खेल जिनके सदस्यों की संख्या चार है, उन्हें सीनियर वर्ग में दो लाख रूपए एवं जुनियर वर्ग में एक लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा और ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या चार से अधिक है, उन्हें सीनियर वर्ग में पांच लाख रूपए तथा जूनियर वर्ग में तीन लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, प्लेजर एवं टाई भी प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक खेल विभाग के जिला कार्यालयों या राजधानी रायपुर स्थिति खेल एवं युवा कल्याण के संचालनालय के अधिकारियों से सम्पर्क किया जा सकता है।  

अभी खरीदें 23% की छूट पर VIVO 5G मोबाइल

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो


Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


"लिख दूँ क्या ?" काव्य संग्रह

"लिख दूँ क्या ?" काव्य संग्रह
Scan or Click on QR Code for Online Reading Book

WWW.THEBHARAT.CO.IN

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें?

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख