"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


सोमवार, अप्रैल 16, 2018

राज्य खेल अलंकरण सम्मान: आवेदन 30 अप्रैल तक

राज्य खेल अलंकरण सम्मान : आवेदन 30 अप्रैल तक


छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 29 अगस्त को ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस’’ के अवसर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार हेतु ऑनलाईन आवेदन विभाग की वेबसाईट के माध्यम से आगामी 30 अप्रैल तक प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन की हार्ड कापी एवं आवश्यक दस्तावेज जिला खेल अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।

जिला खेल अधिकारी श्रीमती प्रतिमा सागर ने बताया कि राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। इसमें जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चेम्पियनशिप में पदक प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाएगा।  सीनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में लगातार पांच वर्षाे तक प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षकों व निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अंलकृत किया जायेगा तथा खेल से जुड़े ऐसे व्यक्तियों को जिन्होंने अपने सक्रिय खेल जीवन के पश्चात भी खेलों के विकास खेल संगठन, खेल आयोजन, खेल साहित्य सृजन या खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान करने वालों को उत्कृृष्ठ सेवाओं के लिए शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों के लिए  छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित नियम लागू होंगे। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाईट www.sportsvw.cg.gov.in/AwardLogin.aspx   में देखी जा सकती है।   

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख