"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।

Tuesday, May 31, 2022

एसपी ने दी विदाई; सहायक आरक्षक श्री दुर्गा दास कश्यप के कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करते हुए उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ दी।

एसपी ने दी विदाई; सहायक आरक्षक श्री दुर्गा दास कश्यप के कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करते हुए उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ दी।

दिनाँक 31/05/2022 की संध्या आईपीएस श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर ने सहायक आरक्षक श्री दुर्गा दास कश्यप को भावभीनी विदाई दी। श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) ने सहायक आरक्षक श्री दुर्गा दास कश्यप के कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


सहायक आरक्षक श्री दुर्गा दास कश्यप दिनाँक 13.06.2007 को जिला पुलिस बल, नारायणपुर में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के पद पर नियुक्त होकर दिनाँक 11.08.2011 को सहायक आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे। पुलिस बल की सेवा में नियुक्ति पश्चात् श्री कश्यप जिला नारायणपुर के विभिन्न थाना- नारायणपुर, बेनूर, कुरूषनार, कोहकामेटा, धनोरा एवं रक्षित केंद्र नारायणपुर में तैनात रहे हैं। श्री दुर्गा दास कश्यप पुलिस विभाग में सहायक आरक्षक के पद पर कुल 10 वर्ष, 9 माह, 20 दिवस तक निरंतर उत्कृष्ट सेवा देने के पश्चात् आज दिनाँक 31.05.2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) के साथ आईपीएस श्री पुष्कर शर्मा, (एएसपी, नक्सल आप्स), एएसपी श्री नीरज चन्द्राकर, डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर, आरआई श्री दीपक साव और थाना प्रभारी श्री तोप सिंह नवरंग सहित रक्षित केंद्र, नारायणपुर के सैकड़ों अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment


Recent Information and Article

Must read this information and article.......



Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें?

Blog Archive

वायरल सूचनाएँ और आलेख........