"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


बुधवार, नवंबर 03, 2021

"पूरी भारतभूमि हमारी मातृभूमि हैं यहाँ का हर नागरिक हमारे अपने पारिवारिक सदस्यों के समान हैं।" - आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल

दीपावली के पूर्व संध्या पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल पहुँचे 53वीं आईटीबीपी बटालियन के बासिंग केम्प, जवानों का किया हौसला अफजाई

आज दिनाँक 03/11/2021 को दीपावली के पूर्व संध्या पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल 53वीं आईटीबीपी बटालियन के बासिंग केम्प पहुँचे। वहाँ उन्होंने जवानों से मिलकर बात की; उनके व्यक्तिगत और पारिवारिक सदस्यों की हालचाल जानकर उन्हें क्षेत्र की नक्सल संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए खुद को सुरक्षित और स्वस्थ रखने की अपील किया।

खासकर राज्य से बाहर जैसे महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, इत्यादि के मूलनिवासी जवानों से कहा कि "पूरी भारतभूमि हमारी मातृभूमि हैं यहाँ का हर नागरिक हमारे अपने पारिवारिक सदस्यों के समान हैं।" इसी के तहत हम सब पुलिस और सशस्त्र बल के जवान भी एक परिवार के सदस्य हैं जिनका वर्तमान में एक मात्र उद्देश्य जिला नारायणपुर के लोगों की सुरक्षा करना और यहाँ शांति बहाल करना है; इसके लिए आवश्यक है कि हम सब एकजुट होकर अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें। नारायणपुर में शांति बनाए रखने के लिए आप सबका महत्वपूर्ण और बराबर का योगदान है, कर्तव्यनिष्ठा में हमारे बीच कोई पदीयदायित्वों के अनुकूल छोटा अथवा बड़ा नहीं है।

श्री जायसवाल ने दीपावली के पूर्व संध्या जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की। बाद सभी जवानों को मिठाईयां वितरित की गई।

सोमवार, नवंबर 01, 2021

राज्योत्सव स्पेशल : नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप ने पुलिस आरक्षक के रूप में लिया सेल्फ़ी; आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व मे नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित बस्तर फाइटर भर्ती के लिए निःशुल्क फिजिकल अभ्यास और कोचिंग का किया तारीफ़

राज्योत्सव स्पेशल : नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप ने पुलिस आरक्षक के रूप में लिया सेल्फ़ी; 
आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व मे नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित बस्तर फाइटर भर्ती के लिए निःशुल्क फिजिकल अभ्यास और कोचिंग का किया तारीफ़

आज दिनाँक 01/11/2021 को जिला प्रशासन द्वारा हाई स्कूल ग्राउंड में राज्योत्सव; छत्तीसगढ़ राज्य गठन की 21वीं वर्षगाँठ मनाया गया। जिला नारायणपुर में राज्योत्सव के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री चंदन कश्यप रहे, श्री कश्यप के आगमन पर स्कूली छात्राओं द्वारा राज्यगीत गायन के साथ राज्योत्सव की शुरुआत हुई। राज्योत्सव के दौरान विभिन्न विभागों के प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि नारायणपुर पुलिस द्वारा 02 स्टॉल प्रदर्शनी के लिए रखा गया, जिसमें प्रथम स्टाल यातायात जागरूकता के लिए तथा दूसरा स्टॉल पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, आईपीएस के विशेष मार्गदर्शन में संचालित आरक्षक बस्तर फाइटर भर्ती और उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती हेतु संचालित निःशुल्क फिजिकल अभ्यास और लिखित परीक्षा की कोचिंग की जानकारी हेतु रखा गया। पुलिस प्रदर्शनी को देखकर श्री कश्यप अत्यंत प्रभावित हुए उन्होंने कहा कि नारायणपुर पुलिस की कमान बेहतरीन नेतृत्व के हाथों में है अतः अब हमें विश्वास है कि नारायणपुर के लोगों की न सिर्फ सुरक्षा वरन उन्नति में भी नारायणपुर पुलिस प्रशासन में बराबर का भागीदार होगा। उल्लेखनीय है कि इस अभ्यास और कोचिंग के लिए नारायणपुर जिले के अंदरूनी क्षेत्र के लगभग 1500 लोग आवेदन जमा किये थे जिसमें से प्रतिदिन लगभग 800 से 1000 लोग फिजिकल अभ्यास और लगभग 500 लोग कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं।

नारायणपुर पुलिस द्वारा कॉम्बेट ड्रेस में आर्म्सधारी पुलिस जवानों के कटआउट्स और उप निरीक्षक के खाखी वर्दी में कटआउट्स वाले सेल्फ़ी जोन के रूप में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नारायणपुर राज्योत्सव स्थल में विभिन्न विभागों के लगभग 30 स्टाल लगाया गया जिसमें से स्कूली छात्रों और युवाओं का सबसे अधिक रुझान नारायणपुर पुलिस द्वारा तैयार सेल्फ़ीज़ोन में सेल्फ़ी और फोटो लेने में दिखा। इस कटआउट्स को देखकर स्वयं माननीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी खुद की सेल्फ़ी और फ़ोटो लेने से रोक नहीं पाया। माननीय विधायक, नारायणपुर ने पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल और टीम की तारीफ करते हुए कहा कि नारायणपुर पुलिस की यह पहल अबूझमाड़ के लोगों के लिए उन्नति के रास्ते गढ़ते हैं। इस निःशुल्क अभ्यास सह कोचिंग से नारायणपुर के लोगों में पुलिस और सेना की भर्ती के लिए विशेष मार्गदर्शन मिल रहा है।

Related Images: 



शनिवार, अक्टूबर 30, 2021

आरक्षक बस्तर फाइटर्स के पद की तैयारी करने वाले अभ्यार्थी के लिए टेस्ट सीरीज - 05

 

 कृपया नीचे दिये गये विकल्प का चूनाव कर अपने सामान्य ज्ञान के स्तर का पता लगायें  

उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती और लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए टेस्ट सीरीज____

 

 कृपया नीचे दिये गये विकल्प का चूनाव कर अपने सामान्य ज्ञान के स्तर का पता लगायें  

एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल आकश्मिक निरीक्षण के लिए पहुँचे थाना बेनूर और भटपाल, जवानों से कहा "स्वस्थ शरीर से बड़ी पूँजी कुछ नहीं!"

एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल आकश्मिक निरीक्षण के लिए पहुँचे थाना बेनूर और भटपाल, जवानों से कहा 
 "स्वस्थ शरीर से बड़ी पूँजी कुछ नहीं!"

आज दिनाँक 30.10.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल आकश्मिक निरीक्षण के लिए थाना बेनूर और भटपाल पहुचे वहाँ उन्होंने जिलाबल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और केंद्रीय बल के अधिकारियों की मीटिंग ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र की नक्सल संवेदनशीलता का ख्याल रखते हुए थाना/केम्प की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखें, जवानों की वेलफेयर के अंतर्गत चिकित्सकीय उपचार और अवकाश को विशेष प्राथमिकता में रखें; जवानों को निर्धारित संख्या में रोटेशन के आधार पर अवकाश दें। अधिकारियों से मीटिंग के बाद श्री जायसवाल ने जवानों से भी बात की, उन्हें आले दर्जे का अनुशासन बनाये रखने, केम्प की सुरक्षा और साफ़ सफाई के साथ व्यक्तिगत स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखने की बात कहते हुए कहा  "स्वस्थ शरीर से बड़ी पूँजी कुछ नहीं!" इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुश्री उन्नति ठाकुर उपस्थित रही।


शुक्रवार, अक्टूबर 29, 2021

डीआईजी श्री बालाजी राव सोमावार रहे जिला नारायणपुर के प्रवास पर, प्रभावी नक्सल ऑपरेशन के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक

डीआईजी श्री बालाजी राव सोमावार रहे जिला नारायणपुर के प्रवास पर, प्रभावी नक्सल ऑपरेशन के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक

आज दिनाँक 29.10.2021 को श्री बालाजी राव सोमावार, उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, कांकेर नारायणपुर जिला के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला नारायणपुर में प्रभावी नक्सल अभियान संचालित करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों की बैठक लिये। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री उन्नति ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खांडे, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मराबी, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव, निरीक्षक श्री मालिकराम, निरीक्षक श्री आकाश मसीह सहित नक्सल मोर्चे में तैनात डीआरजी के अधिकारी शामिल रहे। बैठक के दौरान श्री सोमावार ने कहा कि नक्सल अभियान को प्रभावी तरीके से दोगुनी शक्ति के साथ संचालित करें। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए आवश्यक है कि पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों का आम लोगों से मित्रवत व्यवहार हो तथा किसी भी स्थिति में जवानों से कोई चूक न हो जाये जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़े।

श्री सोमावार ने कहा कि जिला नारायणपुर अत्यंत संवेदनशील है यहाँ ड्यूटी करना भी अत्यंत चुनौतियों से भरा है ऐसे में बेहतर नेतृत्व और जवानों का वेलफेयर आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों पर भरोसा प्रकट करते हुए कहा कि निःसंदेह नए पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में जिला नारायणपुर का यह टीम बेहतर और रिजल्ट ओरिएंटेड कार्य करेगी।

उक्त मीटिंग के बाद डीआईजी श्री सोमावार केंद्रीय बलों के सेनानियों से मिलकर प्रभावी ऑपरेशन के लिए चर्चा किये। जिसमें आईटीबीपी 29th बटालियन के सेनानी श्री समर बहादुर सिंह, आईटीबीपी 53th बटालियन के सेनानी श्री पंकज वर्मा, बीएसएफ बटालियन के सेनानी श्री राजीव शर्मा, आईटीबीपी 45th बटालियन के उप सेनानी श्री रोशनलाल शर्मा, नारायणपुर एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल और एएसपी नीरज चंद्राकर उपस्थित रहे। इस दौरान डीआईजी कांकेर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला में संचालित हो रहे विकास कार्यों, वीआईपी मूवमेंट और आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Related Images :



गुरुवार, अक्टूबर 28, 2021

"विषम परिस्थितियों और बडे से बडे समस्या का डटकर सामना करना जवानों की सबसे खास विशेषता है" - आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अचानक पहुंचे अमदईघाटी हिल्स टाॅप कैम्प, जवानों से कहा अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का रखें विशेष ख्याल

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल आज दिनांक 28.10.2021 को अचानक अमदईघाटी हिल्स टाॅप कैम्प की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। वहां उन्होने जिला पुलिस बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारियों की मीटिंग लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि "आरक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के जवान पुलिस विभाग की रीढ़ है" अतः हिल्स टाॅप की कठोर ड्यूटी के साथ-साथ इन जवानों के वेलफेयर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

बैठक के बाद श्री जायसवाल ने जवानों से बात कर उन्हें अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखने का सुझाव देते हुए कहा कि "विषम परिस्थितियों और बडे से बडे समस्या का डटकर सामना करना जवानों की सबसे खास विशेषता है।" मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने इस विशेषता को बनाये रखेंगे और प्रत्येक स्थिति में स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिये तैयार रहेंगे।

Related Images : 





बुधवार, अक्टूबर 27, 2021

एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने कहा बस्तर फाईटर में आरक्षक की नौकरी मेरिट के आधार पर लगेगी

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित निःशुल्क फिजिकल अभ्यास और कोचिंग मे शामिल आरक्षक बस्तर फाईटर भर्ती के अभ्याथियों से मिलकर किया मार्गदर्शन

आज दिनांक 27.10.2021 को एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने नारायणपुर पुलिस द्वारा उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती और आरक्षक बस्तर फाईटर भर्ती हेतु संचालित निःशुल्क फिजिकल अभ्यास और कोचिंग के अभ्याथियों से मिलकर उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चन्द्राकर, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव, निरीक्षक श्री मालिक राम, निरीक्षक श्री आकाश मसीह सहित प्रशिक्षण टीम के अधिकारी/कर्मचारी व पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले लगभग 450 अभ्यार्थी डीआरजी ग्रेट हाॅल, नारायणपुर में उपस्थित रहे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चन्द्राकर ने भी हाई स्कूल ग्राउण्ड में चल रहे फिजिकल अभ्यास की समीक्षा करते हुए भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट और परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्नों की तैयारी के संबंध में बारीकियों से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के सभी जिलों में आरक्षक बस्तर फाईटर की भर्ती प्रक्रिया जारी है, इसके तहत् जिला नारायणपुर में 300 पदों के विरूद्ध भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने अभ्यार्थियों से कहा कि ये भर्ती जिला नारायणपुर के मूल निवासियों के लिये पहली बड़ी भर्ती है जिसमें केवल 300 स्थानीय युवाओं को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि इस भर्ती में स्थानीय बोली, हल्बी और गोण्डी के जानकार को 20 अंक बोनस भी प्रदान किये जायेंगे। आरक्षक बस्तर फाईटर के 300 पदों के विरूद्ध भर्ती में जिला नारायणपुर का कोई भी निवासी समान रूप से प्रतियोगिता में भाग लेकर फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, स्थानीय बोली के ज्ञान और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट हासिल कर अपना नियुक्ति सुनिश्चित कर सकता है। उन्होनें कहा कि यह भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी और भ्रष्ट्राचार मुक्त होगा। 

श्री जायसवाल ने अभ्यार्थियों का मनोबल ऊँचा करते हुए कहा कि "आरक्षक बस्तर फाईटर की यह भर्ती न सिर्फ आपको देश-प्रेम और राज्य की सेवा करने अवसर प्रदान करेगी वरन् आप सबके लिये गरीमामय जीवन जीने, आर्थिक आजादी और सामाजिक स्टेटस प्रदान करने सहित आत्म निर्भर होने का भी अवसर प्रदान करती है।"

Related Images: 













मंगलवार, अक्टूबर 26, 2021

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस एक्शन मोड़ पर: नक्सलियों के सप्लाई चैन को तोड़ने में मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस को नक्सलियों के सप्लाई चैन को तोड़ने में मिली सफलता

आज दिनाँक 26/10/2021 को विश्वसनीय सूत्र के माध्यम से एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल को सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन के माध्यम से अवैध पटाखें ले जाया जा रहा है जिसे नक्सलियों, संघम सदस्यों तथा नक्सली समर्थकों द्वारा फोर्स मूवमेंट की लोकैशन उजागर करने हेतु इस्तेमाल के लिए सप्लाई किया जाता है। सूचना प्राप्त होते ही श्री जायसवाल ने थाना प्रभारी ओरछा के नेतृत्व में एक टीम गठित की; टीम ने जाँच/ कार्यवाही के दौरान मुख्य आरोपी दीपक डे, पिता शेषा उम्र 42 वर्ष और सह अभियुक्त महिपाल पटेल, पिता भंगी राम पटेल उम्र 27 वर्ष को निजी वाहन क्रमांक CG17GA0251 में बिना लाइसेंस के अवैध पटाखे का परिवहन करते हुए धर दबोचा। कार्यवाही के दौरान विभिन्न ब्रांड्स जैसे: टाइगर बम पटाखे, छत्तीसगढ़ टाइगर पटाखे, होली पटाखे, तोताछाप पटाखे और ताज लग्जरी पटाखे सहित अन्य ब्रांड के अनुमानित क़ीमत 30,000/- (शब्दों में तीस हजार रुपये) के पटाखे जप्त की गई। पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार विस्फोटक अधिनियम 1884 के धारा 9 (ख) के तहत थाना ओरछा में अपराध क्रमांक 16/2021 पंजीबद्ध कर कार्यवाही विवेचना में ली गई। उक्त कार्यवाही के माध्यम से नक्सलियों के सप्लाई चैन को तोड़ने में सफलता मिली है।

उक्त घटनाक्रम के मद्देनजर श्री जायसवाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि, सड़क मार्ग सहित अन्य माध्यम से किसी भी शर्त में इस प्रकार के विस्फोटक पदार्थ, राशन, कपड़े, मेडिसन सहित अन्य अवैधानिक वस्तुएं नक्सलियों तक न पहुँचे इस हेतु एक्शन प्लान बनाया है। उन्होंने थाना प्रभारियों से यह भी कहा कि एमसीपी चेकिंग और सतत निगरानी के दौरान यह भी सुनिश्चित करें कि जिला क्षेत्रान्तर्गत किसी भी स्थान में पटाखे ख़ासकर विस्फोटक के रूप में इस्तेमाल में लाने वाले वस्तुओं का अवैध परिवहन, भंडारण अथवा विक्रय न हो।

उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने मीडिया को बताया कि नारायणपुर पुलिस नक्सलियों के हर प्रकार के चैन को तोड़ने के लिए सतत निगरानी के साथ कार्यवाही करती रहेगी।

Related Images:





सोमवार, अक्टूबर 25, 2021

अबुझमाड़ के दूरस्थ अंचल ओरछा पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल

अबुझमाड़ के दूरस्थ अंचल ओरछा पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल

आज दिनांक 25.10.2021 को जिला नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, ओरछा (अबुझमाड़) के अंदरूनी क्षेत्र के प्रवास पर रहे। इस दौरान अबुझमाड़ क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी थाना, आईटीबीपी कैम्प और छसबल कैम्प की निरीक्षण की तथा जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई करते हुए फोर्स के बीच बेहतर कम्युनिकेशन स्थापित करने पर जोर देते हुए जवानों को तनावमुक्त जीवन जीने के लिये प्रेरित किया। श्री जायसवाल ने प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावी नक्सल ऑपरेशन और गुणवत्तायुक्त अनुशासन के साथ ही मातहत जवानों के कम्फर्ट और वेलफेयर को भी विशेष प्राथमिकता में रखें। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी जवान को चिकित्सा/उपचार और अवकाश संबंधी समस्याओं का सामना करना न पडे़ इस हेतु जवानों को रोटेशन के आधार पर निर्धारित संख्या में अवकाश और विकली ऑफ प्रदान किये जायें।

श्री जायसवाल ने कहा कि नारायणपुर पुलिस का मुख्य ध्येय नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास है। ध्येय को बरकरार रखते हुए आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें तथा सुनिश्चित करें कि पुलिस बल और जवानों के द्वारा ऐसा कोई कृत्य कारित न हो जाए जिससे फोर्स की छवि धुमिल हो और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़े।

Related Images:




महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख