"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


शनिवार, दिसंबर 04, 2021

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस) द्वारा जिले के विभिन्न थाना/कैम्पों को 50 मोटर सायकल वितरण करने किया शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस) द्वारा जिले के विभिन्न थाना/कैम्पों को 50 मोटर सायकल वितरण करने किया शुभारंभ

आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) द्वारा आज दिनांक 04.12.2021 को रक्षित केन्द्र, नारायणपुर में 50 मोटर सायकल की पुजा कर जिले के विभिन्न थाना और कैम्प को वितरण करने की शुभारंभ की गई। उल्लेखनीय है कि उक्त मोटर सायकल पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार प्राप्त हुई है जिसे जिले के थाना/कैम्प में वितरित किया जा रहा है। श्री जायसवाल ने बताया कि थाना/ कैम्प में शासकीय मोटर सायकल उपलब्ध होने से न सिर्फ जिले की पुलिसिंग मजबूत होंगी वरन् कतिपय मामलों में शासकीय कार्यों के त्वरित निराकरण/सम्पादन हेतु जिन पुलिसकर्मियों को अपने स्वयं के वाहन में अपने व्यय पर पेट्रोल खर्च करना होता था उन्हे थोड़ी राहत भी मिलेगी।

50 मोटर सायकल की पूजा सह वितरण की शुभारंभ के दौरान आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय कुमार (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री उन्नति ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद खलखो, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खाण्डे, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मानिका मराबी, आरआई श्री दीपक साव सहित वाहन शाखा और रक्षित केन्द्र के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल की अवधारणा ‘‘जीरो डेथ ऑन रोड़ एक्सीड़ेट’’ पर आधारित ट्रैफिक अवेयरनेश प्रोग्राम अब जिले के हर चौक चौराहे पर होंगे आयोजित

एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल की अवधारणा ‘‘जीरो डेथ ऑन रोड़ एक्सीड़ेट’’ पर आधारित ट्रैफिक अवेयरनेश प्रोग्राम अब जिले के हर चौक चौराहे पर होंगे आयोजित


आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चन्द्राकर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक अवेयरनेश के लिये अनोखी पहल की शुरूआत की गई है। इन अनोखी पहल की शुरूआत करते हुए आज दिनांक 04.12.2021 को यातायात पुलिस नारायणपुर द्वारा एड़का मोड़, नारायणपुर में बाकायदा कुर्सी टेबल लगा कर लोगों को अवेयर किया गया। उक्त ट्रैफिक अवेयरनेश प्रोग्राम में जिला नारायणपुर के लगभग 70 से अधिक नन्हें बालको से लेकर बड़ो बुजुर्गो ने हिस्सा लेकर यातायात से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी हासिल की। ट्रैफिक अवेयरनेश प्रोग्राम के दौरान आरआई श्री दीपक साव, (यातायात प्रभारी, नारायणपुर) के द्वारा ट्रैफिक साईन के मतलब और उपयोगिता, ड्रायविंग लायसेंस बनवाने के तरीके और फायदे, बाहन बीमा की उपयोगिता और आवश्यकता सहित वाहन चालन के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन अथवा मोबाईल में बात करते हुए और दोपहिया वाहन चालन के दौरान बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने अथवा कार चलाते समय बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने से संभावित खतरे और हानियों के बारे में बताया गया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में यातायात पुलिस द्वारा संचालित अभियानों में यह ट्रैफिक अवेयरनेश प्रोग्राम अपनी तरह की पहली अनोखी पहल है। इस अनोखी पहल की स्थानीय लोगों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। अवेयरनेस प्रोग्राम में सम्मिलित लोगों द्वारा महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी हासिल कर खुशियां जाहिर की गई।

मीडिया से बात करते हुए श्री साव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल की ‘‘जीरो डेथ ऑन रोड़ एक्सीड़ेट’’ के अवधारणा पर आधारित ट्रैफिक अवेयरनेश प्रोग्राम अब निरंतर नारायणपुर जिले के हर चौक चौराहे पर इस तरह के संचालित किये जायेंगे, ताकि नारायणपुर जिला के शत-प्रतिशत यातायात नियमों से जागरूक हो सकें।

Related Images:








शुक्रवार, दिसंबर 03, 2021

नारायणपुर: एसपी और कलेक्टर निरंतर अबुझमाड़ सहित जिले के विभिन्न सुदुरवर्ती क्षेत्रों के प्रवास पर, विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिये कर रहे विकास कार्यो और सुरक्षा व्यवस्था की कर रहे हैं समीक्षा

नारायणपुर: एसपी और कलेक्टर निरंतर अबुझमाड़ सहित जिले के विभिन्न सुदुरवर्ती क्षेत्रों के प्रवास पर, विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिये कर रहे विकास कार्यो और सुरक्षा व्यवस्था की कर रहे हैं समीक्षा

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल और कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू विगत कुछ दिनों से अबुझमाड़ सहित जिले के सुदुरवर्ती अंचल के प्रवास पर साथ होते हैं। इस दौरान उनका प्रमुख लक्ष्य जिला के सर्वांगीण विकास के लिये विकास कार्यों की समीक्षा, आम नागरिकों से मिलकर जन सुविधाओं का अवलोकन करना तथा जन सुविधाओं में अभिवृद्धि के लिये कार्य करना है। प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल थाना कैम्प का विजिट कर पुलिस, सशस्त्र बल तथा केन्द्रीय बलों के जवानों से मिलकर उन्हें विकास कार्यों में योगदान देने के लिये प्रेरित करने का भी कार्य निरंतर कर रहे हैं। अभी हाल ही में एसपी और कलेक्टर बासिंग और कोहकामेटा के संयक्त प्रवास पर रहे, वहां उन्होने बासिंग और कोहकामेटा के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर जन सुविधाओं का जायजा लिया।

Related Image:


पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल अबुझमाड़ के सुदुरवर्ती क्षेत्र बासिंग और कोहकामेटा के प्रवास पर रहे, नक्सल अभियान तेज करने और विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिये अधिकारियों को किया निर्देशित

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल अबुझमाड़ के सुदुरवर्ती क्षेत्र बासिंग और कोहकामेटा के प्रवास पर रहे, नक्सल अभियान तेज करने और विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिये अधिकारियों को किया निर्देशित

आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर अबुझमाड़ के सुदुर अंचल बासिंग और कोहकामेटा के प्रवास पर रहे, वहां उन्होने बासिंग और कोहकामेटा के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर जन सुविधाओं का जायजा लिया। खरीदी केन्द्र के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को धान विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार के समस्याओं का सामना न करना पड़े। धान विक्रय के लिये आने वाले लोगों के साथ किसी भी प्रकार से भेदभाव पूर्ण रवैया न अपनाया जाये, न तो किसी खास व्यक्ति अथवा व्यापारी को विशेष, व्हीआईपी ट्रीटमेंट न दिया जाये। कानून के समक्ष सभी समान हैं, अतः सबके साथ समानता और न्यायपूर्ण व्यवहार हो। स्थानीय नागरिक अत्यंत कोमल स्वभाव के भोलेभाले लोग हैं इनके साथ किसी भी स्थिति में गलत व्यवहार बर्दाश्त नही किया जायेगा।

श्री जायसवाल धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण उपरांत कोहकामेटा थाना और कोहकामेटा थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित पुलिस और केन्द्रीय सशस्त्र बल कैम्पों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत अधिकारियों की मीटिंग लेकर प्रभावी नक्सल अभियान संचालित करने और विकास कार्यों को गति प्रदान करने निर्देशित किया। उन्होने अधिकारियों से कहा कि किसी भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अच्छी और गुणवत्तायुक्त सड़क का महत्वपूर्ण योगदान होता है ऐसे में निर्माणाधीन और प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को फोकस में रखकर निर्माण कार्यों को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करें। अंत में श्री जायसवाल ने जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सर्वांगीण विकास पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों की सुरक्षा पर केन्द्रित होती है, दुसरी भाषा में कहें तो जवान ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विकास की रीढ़ हैं क्योंकि जवानों द्वारा प्रदत्त सुरक्षा घेरे में विश्वास के बिना कोई भी फर्म यहां के विकास के लिये आगे कदम नहीं बढ़ा पाता है। जवानों से बात करते हुए श्री जायसवाल ने पुनः कहा कि आपसे अपेक्षा है कि आप सभी अपने योगदान के लिये लोगों के दिलों में निवास करते हैं अतः आप किसी भी स्थिति में अपने आचरण अथवा व्यवहार के लिये खासकर महिलाओं और बच्चों के मन में कठोर छाप न छाप जायें कि वे आपसे बात करने से सुरक्षा पाने से झिझक जायें।

Related Images:


बुधवार, दिसंबर 01, 2021

अखिल भारतीय ऑनलाइन धार्मिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता - 2022

अखिल भारतीय ऑनलाइन धार्मिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता - 2022

# यह परीक्षा 02 जनवरी 2022 (रविवार) को हिन्दी माध्यम मे The Bharat ब्लॉग में आयोजित किया जायेगा।
# यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समानता, प्राकृतिक न्याय और महापुरुषों के धार्मिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक विचारों तथा मानव अधिकारों पर आधारित 105 प्रश्नों की श्रृंखला पर आधारित होंगी। 
# प्रतियोगिता में भाग लेकर न्यूनतम 60% अंक प्राप्त वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।
# प्रश्नपत्र की यूआरएल व्हाट्सप्प ग्रुप और The Bharat ब्लॉग में अपलोड की जाएँगी। 
# अधिक जानकारी के लिए श्री एच.पी. जोशी से उनके व्हाट्सप्प नम्बर 98261-64156 में समन्वय स्थापित किया जा सकता है। 

# ऑनलाइन सामान्य ज्ञान परीक्षा के लिए 02 जनवरी 2022 को प्रश्नपत्र की यूआरएल इसी स्थान पर अपलोड की जाएगी।   

परीक्षा का समय : शीघ्र ही समय सारणी जारी किये जायेंगे, समय सारणी के लिए इस ब्लॉग का अवलोकन करते रहें

परीक्षा का समय : शीघ्र ही समय सरणी जारी किये जायेंगे, अखिल भारतीय ऑनलाइन धार्मिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता - 2022 की समय सारणी के लिए इस ब्लॉग का अवलोकन करते रहें।   

नामांकन फॉर्म - अखिल भारतीय ऑनलाइन धार्मिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता - 2022 में सम्मिलित होने के लिए यहां अपना नामांकन करें ____

मंगलवार, नवंबर 30, 2021

पुलिस की अभिनव पहल: पॉलिटेक्निक काॅलेज, नारायणपुर में ‘‘सड़कें बोलती हैं’’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नारायणपुर पुलिस की अभिनव पहल: पॉलिटेक्निक काॅलेज, नारायणपुर में ‘‘सड़कें बोलती हैं’’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आज दिनांक 30.11.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चन्द्राकर के विशेष मार्गदर्शन में शासकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज, नारायणपुर में ‘‘सड़कें बोलती हैं’’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आरआई श्री दीपक साव, यातायात प्रभारी, नारायणपुर के नेतृत्व में संचालित इस कार्यक्रम में यातायात जागरूकता पर केन्द्रित विषयों पर पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई के छात्रों को अवेयर किया गया, इसके तहत् ट्रैफिक साईन और मौजूदा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। श्री साव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि न सिर्फ हमारे नारायणपुर में वरन् पूरी दुनिया के सभी सड़कों में ट्रैफिक साईन अर्थात सड़क संकेतक लगे होते हैं, जिसका एक सारगर्भित अर्थ और संदेश होता है। आप दुनिया के किसी भी सड़क में यात्रा के दौरान (खासकर मोटर सायकल, कार अथवा अन्य वाहन के ड्रायविंग के दौरान) ट्रैफिक साईन का पर अनिवार्य रूप से ध्यान दें और उसका पालन करें क्योंकि ये ट्रैफिक साईन आपकी सुविधा और सुरक्षा के लिये अत्यंत आवश्यक होते हैं, या कहें तो पथ प्रदर्शक, गुरू होते हैं। यदि आप किसी भी मार्ग में पहली बार सफर करते हुए सड़क संकेतक को इग्नोर करते हैं इसका मतलब पूरी गारंटी है कि आप किसी मुश्किल में पड़ने वाले हैं, संभव है आपके साथ अप्रिय घटनाएं भी घट जाए। अतः इससे बचने के लिये आवश्यक है कि आपको कम-से-कम कुछ महत्वपूर्ण ट्रैफिक साईन और उसके संदेश की जानकारी अनिवार्य रूप से होनी चाहिये। क्योंकि ‘‘सड़कें ट्रैफिक साईन (सड़क संकेतक) के माध्यम से ही आपसे बोलती है, आपकी मार्गदर्शन करती है।’’

ट्रैफिक साईन और यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनें। ड्रायविंग के दौरान किसी भी शर्त में निर्धारित स्पीड से अधिक वाहन न चलायें, शराब सेवन कर अथवा नशे की हालत में गाड़ी न चलायें, यातायात नियमों का पालन करें। यदि आप कार चला रहे हों तो सीट बेल्ट बांधें और यदि आप बाईक चला रहे हों तो हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें। तथा औरों के जान को जोखिम में न डालें।

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार स्कूल/काॅलेजों में यातायात जागरूकता संबधी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, इसके तहत् आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, नारायणपुर द्वारा यातायात केन्द्रित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कु. वर्षा मोंगरे, तेजेन्द्र पात्र और योगेश्वर जैन क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें सम्मानित करते हुए उपहार प्रदान किये गये। निकट भविष्य में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, नारायणपुर में यातायात पुलिस नारायणपुर के मार्गदर्शन सहयोग में निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और क्विंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

पॉलिटेक्निक कॉलेज, नारायणपुर में आयोजित ‘‘सड़कें बोलती हैं’’ कार्यक्रम में आरआई श्री दीपक साव, प्राचार्य श्री अविनाश कुमार जैन, व्याख्याता श्रीमती के. सुमित्रा सहित पॉलिटेक्निक कॉलेज के अन्य स्टाॅफ, यातायात पुलिस के अधिकारी और लगभग 90 युवा छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Images:







सोमवार, नवंबर 29, 2021

शहीद श्री विसम्भर मेढिया के पुण्यतिथि के अवसर पर नारायणपुर पुलिस द्वारा उन्हें याद कर उनके स्मारक में किया गया माल्यार्पण

शहीद श्री विसम्भर मेढिया के पुण्यतिथि के अवसर पर नारायणपुर पुलिस द्वारा उन्हें याद कर उनके स्मारक में किया गया माल्यार्पण

आज दिनाँक 29.11.2021 को आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के निर्देशानुसार शहीद श्री विसम्भर मेढिया के स्टेच्यू में माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। शहीद श्री मेढिया, 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, कंगोली - जगदलपुर में आरक्षक के पद पर तैनात रहे। शहीद जवान कुम्हारपारा, नारायणपुर का मूलनिवासी थे, उनकी प्राथमिक शिक्षा कोहकामेटा, नारायणपुर में हुआ था।

उल्लेखनीय है कि शहीद जवान श्री विसम्भर मेढिया दिनाँक 29.11.2003 को जिला दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित ग्राम मोदकपाल और कोंगपल्ली के मध्य पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों का सामना करते हुए वीरगति को प्राप्त किये थे। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि शहीद जवान श्री विसम्भर मेढिया बटालियन में अपने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और बेहतरीन अनुशासन के लिए जाने जाते थे।

शहीद जवान के पुण्यतिथि के दौरान आरआई श्री दीपक साव ने उनके योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि जवानों के लिए उनकी शहादत का अहसास अत्यंत गौरवान्वित करने वाला होता है। लगभग समूचे बस्तर नक्सल प्रभावित है और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जवानों के त्याग और बलिदान के बिना आम जनजीवन की बेहतरी की परिकल्पना भी व्यर्थ है। जवान न सिर्फ़ लोगों की सुरक्षा वरन आम नागरिकों और क्षेत्र की सर्वांगीण विकास में भी अहम योगदान देते हैं। अतः हम सब देशवासी, ख़ासकर नक्सल प्रभावित और आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र के लोग इन वीर शहीद योद्धाओं की चिरऋणी हैं।

शहीद की पुण्यतिथि में आरआई दीपक साव, उप निरीक्षक श्री गणेश यादव, लाइन ऑफिसर श्री नीलकमल दिवाकर और शहीद परिवार के सदस्यों सहित लगभग 70 जवान सम्मिलित रहे।

Related Images:





आंतरिक सुरक्षा सलाहकार श्री के. विजय कुमार ने किया अबुझमाड़ के सोनपुर का भ्रमण, सुरक्षा संबंधी लिया जायजा

आंतरिक सुरक्षा सलाहकार श्री के. विजय कुमार ने किया अबुझमाड़ के सोनपुर का भ्रमण, सुरक्षा संबंधी लिया जायजा

आज दिनांक 29.11.2021 को आंतरिक सुरक्षा सलाहकार श्री के. विजय कुमार जिला नारायणपुर के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होने जिला के घोर नक्सल प्रभावित अंचल अबुझमाड़ के सोनपुर का भ्रमण किया, वहां उन्होने 53वीं बटालियन आईटीबीपी कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण कर जवानों से चर्चा की। इसके बाद उन्होने वरिष्ट अधिकारियों और डीआरजी टीम प्रभारियों की मीटिंग ली। थाना सोनपुर में उन्होनेे जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई किया, उन्होने अधिकारियों और डीआरजी कमाण्डर्स को निर्देशित किया कि आगामी 7माह तक निरंतर प्रभावी नक्सल अभियान संचालित किया जावे।

आंतरिक सुरक्षा सलाहकार श्री के. विजय कुमार ने हाल ही में पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में 10 लाख रूपये की ईनामी नक्सली, कंपनी नंबर-06 का कमाण्डर साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी के एनकाउण्टर करने पर पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर और डीआरजी जवानों की तारीफ की। उन्होने कहा अपेक्षा है कि नारायणपुर पुलिस आगामी दिनों में इसी तरह प्रभावी नक्सल अभियान करते हुए नक्सलवाद के खात्मे के लिये विशेष किर्तिमान स्थापित करेगा। श्री कुमार ने कहा कि जैसा कि आप सबको ज्ञात है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विकास में पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों का महत्वपूर्ण योगदान होता है अतः न सिर्फ प्रभावी नक्सल अभियान संचालित किये जाये. वरन् क्षेत्र के विकास कार्यों और यहां के आम नागरिकों के सर्वांगीण विकास में भी उल्लेखनीय कार्य करें।

आंतरिक सुरक्षा सलाहकार श्री के. विजय कुमार के सोनपुर प्रवास के दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा, महानिरीक्षक श्री बी.के. मेहता (बीएसएफ), महानिरीक्षक श्री संजीव रैना (आईटीबीपी), उप महानिरीक्षक श्री अखिलेश्वर सिंह (बीएसएफ), पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस), सेनानी श्री भानूप्रताप सिंह (45वीं बटालियन, आईटीबीपी), सेनानी श्री समर बहादूर सिंह (29वीं बटालियन आईटीबीपी), उप सेनानी श्री पूदम सिंह बग्गा (53वीं बटालियन, आईटीबीपी), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय कुमार (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चन्द्राकर और उप पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार सहित जिले के पुलिस वरिष्ट अधिकारी और डीआरजी कमाण्डर्स उपस्थित रहे।

Related Images:




महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख