"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


मंगलवार, मार्च 05, 2019

फ़ायर सेफ्टी में रोजगार की अपार संभावनाएं : DP Joshi

फ़ायर सेफ्टी में रोजगार की अपार संभावनाएं : DP Joshi


निजी क्षेत्र में रोजगार की गारण्टी, निजी सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से नियुक्ति

10वी, 12वी व स्नातक उत्तीर्ण कर सकते हैं रेगुलर व कररेस्पोंडेंस कोर्स

SC, ST, OBC व कृषि/मजदूरी पर आश्रित परिवार को शुल्क में मिलेगी छूट

वर्तमान परिवेश में युवाओं लिए रोजगार - स्वरोजगार एक बड़ी गंभीर चुनौती है। रोजगार अथवा स्वरोजगार के बिना भावी जीवन संकट से घिरा हुआ होगा। इतना ही नही वरन स्वाभिमान से समझौता करने की मजबूरी भी आपको बहुत नीचे गिरा देगा, जिससे ऊपर उठ पाना आपके व आपके आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत कठिन होगा।

इसी परिप्रेक्ष्य में आपको रोजगारपरक प्रशिक्षण का सुझाव देना उचित समझता हूं। वर्तमान में उद्योगों व बड़े प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के लिए सुरक्षा गॉर्ड व *फ़ायर सेफ्टी मेन* की अनिवार्यता महसूस की गई है। 

राज्य में फ़ायर सेफ्टी पर सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध है। भारत सेवक समाज से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को शासकीय कार्यालयों में भी रोजगार मिला है। वही देश/प्रदेश में संचालित निजी सुरक्षा एजेंसी में कमसेकम 20,000 (बीस हजार रुपये मासिक) वेतन पर नियुक्ति मिल जाती है।

यदि आप फ़ायर सेफ्टी के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो मुझसे मोबाइल नंबर 98933 54327 में संपर्क कर सकते हैं।

DP Joshi
Director
IFSTA Baloda Bazar
Call 98933 54327

शनिवार, मार्च 02, 2019

गुरु अगमदास के नाम पर संचालित हो कल्याणकारी योजनाएं : डी पी जोशी

गुरु अगमदास के नाम पर संचालित हो कल्याणकारी योजनाएं : डी पी जोशी

पूज्यनीय गुरु अगमदास सतनामी समाज के गुरु व स्वतंत्र भारत में प्रथम लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी से सांसद बने थे। गुरु अगमदास का भारतीय स्वतंत्रता में अहम योगदान भी है।

ऐसे में अब सतनामी समाज मूल छत्तीसगढ़िया सरकार से अपील करती है कि गुरु अगमदास के नाम पर कोई *कल्याणकारी योजना* संचालित करे अथवा उनके नाम पर *राज्य स्तरीय सम्मान* प्रदान करे। 

छत्तीसगढ़ के इतिहास में उनके योगदान का वर्णन हो। समाज के इतिहासकार/शोधकर्ताओं से आग्रह है गुरु अगमदास पर शोध करें।

धर्मगुरु रूद्रकुमार, माननीय मन्त्री, छत्तीसगढ़ शासन से निवेदन है विशेष पहल करें।

(डी पी जोशी)
अटल नगर, रायपुर
छत्तीसगढ़

गुरुवार, फ़रवरी 07, 2019

छत्तीसगढ़ पुलिस का मोबाइल एप्प सिटीजन कॉप अब पूरे देश में होगा लागू

छत्तीसगढ़ पुलिस का मोबाइल एप्प सिटीजन कॉप अब पूरे देश में होगा लागू

One Nation One App के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस के मोबाइल एप्पलीकेशन सिटीजन कॉप को देशभर में लागू किया जा सकता है आईजी श्री जी पी सिंह ने बीपीआरएंडडी नई दिल्ली में दिया प्रजेंटेशन

IG श्री जी पी सिंह ने दिनांक 07/02/2019 को दिल्ली स्थित BPR&D  में आयोजित 2nd कॉन्फ्रेंस ऑन नेशनल पुलिस मिशन के माइक्रो मिशन- 03 मे कम्युनिकेशन एवं टेक्नोलॉजी कैटेगरी के तहत सिटीजन कॉप मोबाइल एप्प के संबंध में व्याख्यान दिया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 07 व 08 फरवरी  2019 को  BPR&D द्वारा नेशनल पुलिस मिशन के अंतर्गत देश के अन्य राज्यो  में संचालित पुलिस के विभिन्न एप्लीकेशन एवं पुलिस के अन्य जनसहभागी कार्यक्रम पर 02 दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। जिसमे देश भर से 100 से अधिक पुलिस एवं केंद्रीय बलो के अधिकारीगण व अन्य डेलीगेट शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री एनएन वोहरा पूर्व गवर्नर जम्मू कश्मीर व डॉ ए पी महेश्वरी, महानिदेशक BPR&D उपास्थित थे ।

Related Images


मनुष्य के लिए मानवता सर्वश्रेष्ठ है, इससे महान कोई धर्म नही - HP Joshi

मनुष्य के लिए मानवता सर्वश्रेष्ठ है, इससे महान कोई धर्म नही - HP Joshi


मनुष्य को व्यक्तिगत हित त्यागकर समाज और धर्म के लिए आगे आना चाहिए, जब राष्ट्र की बात हो तो समाज और धर्म को किनारे कर देनी चाहिए क्योंकि राष्ट्र इन सबसे सर्वोपरि है।

कुछ कुंठित विचारधारा के लोग जन्मभूमि का मतलब 5किलोमीटर के दायरा को मान लेते हैं परंतु ऐसा कदापि नहीं है। वरन जन्मभूमि का मतलब पूरे धरती से है इसीलिए हम मनुष्य के लिए मानवता को सर्वोच्च धर्म के रूप में जानते हैं।

जो मनुष्य मानवता के अनुरूप आचरण करता हो, उन्हें किसी जाति, समाज, गाँव, कस्बा, जिला, राज्य, धर्म अथवा देश के आधार पर नही जानना चाहिए। बल्कि ऐसे महामानव को उनके आचरण और कर्म के आधार पर जानने की जरूरत है।

हमारे पूर्वज कह चुके हैं "मानवता से बड़ी धर्म नही हो सकती।" फिर क्यों हम छोटे मोटे छुटभैय्या धार्मिक नेताओं के पाखण्ड में पड़कर मानवता के विपरीत, मानवता को ही खंडित करने का प्रयास करते हैं? क्यों हम स्वयम को सैकड़ों धर्मों में बांटकर अकेले होने के कगार में आ बैठे हैं?

गुरु घासीदास बाबा ने कहा है "मनखे मनखे एक समान" फिर क्यों हम मनुष्य को हजारों, लाखों जाति और क्षेत्र में बांट रहे हैं। "मनखे मनखे एक समान" कोई सिद्धांत मात्र नही वरन मानव धर्म की मूल व्याख्या है। धर्म की व्याख्या के लिए आप अरबों वाक्य की तानाबाना बना लें मगर सब इस 11 शब्द के वाक्य के भीतर ही आएगी इसलिए पूरे विश्व मे मौजूद लाखों धार्मिक पुस्तकों को त्यागकर केवल "मनखे मनखे एक समान" को अपने जीवन में आत्मार्पित कर लें और "सत्य ही मानव का आभूषण है।" इसे जानकर आप सत्य को अपने व्यवहार में शामिल कर लें तो फिर आपको किसी भी प्रकार के धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने की जरूरत ही नही पड़ेगी।

HP Joshi
New Delhi
Date 07-02-2019

शुक्रवार, जनवरी 25, 2019

भारत की समृद्धि पर समस्त भारतीयों का अधिकार : HP Joshi

भारत की समृद्धि पर समस्त भारतीयों का अधिकार : HP Joshi


एतद्द्वारा मैं समस्त भारतीय नागरिकों को "गणतंत्रता दिवस" की हार्दिक बधाई देता हूँ। 

मैं देशवासियों से आग्रह करता हूँ कि वे अपने मौलिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए जागरूक हों और मौलिक कर्तव्यों की पालन करने के लिए सदैव अग्रसर रहें।कर्तव्य पालन में टालमटोल करने वाले लोग समाज की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है इसलिए राष्ट्रीय एकता और भाईचारा के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य पालन के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है।

मेरा मानना है कि "भारत की समृद्धि पर समस्त भारतीयों का अधिकार है।" अर्थात समृद्धि में किसी को विशेषाधिकार नही है और न ही कोई व्यक्ति अधिकारों से वंचित इसीलिए इसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी भी हम सभी मनुष्य का समान रूप से है। 

गणतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान निर्माण मे विशेष योगदान के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का आभार व्यक्त करता हूँ।


हुलेश्वर जोशी
अटल नगर, रायपुर

गुरुवार, जनवरी 10, 2019

अबुझमाड़ पीस मैराथन - 2019

अबुझमाड़ पीस मैराथन-2019

भिलाई इस्पात संयंत्र एवं पुलिस - प्रशासन के सौजन्य से जिला नारायणपुर मे दिनांक 10 जनवरी 2019 को रन फार पीस, रन फार अबुझमाड हाप मैराथन, पुरूष वर्ग के लिए 21 कि.मी और महिला वर्ग के लिए 05 कि.मी का आयोजन कराया गया। इस मैराथन में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर मोसेज (केनिया), और द्वितीय स्थान पर हरसिंह (उत्तराखण्ड) रहे जबकि महिला वर्ग में डिंपल सिंह (लखनउ) के साथ प्रथम और श्यामलसिंह (पश्चिम बंगाल) द्वितीय स्थान में रही। मैराथन में भाग लेने वाले दोनो ही वर्ग के प्रतिभागी प्रथम पांच पुरूष और प्रथम पांच महिला को क्रमशः एक लाख, पचास हजार, तीस हजार, बीस हजार और दस हजार का ईनाम दिया गया।

सोमवार, जनवरी 07, 2019

सिटीजन कॉप मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आईजी जीपी सिंह ने 185 मोबाइल/फ़ोन किये रिकवर और लौटाए उसके मूल मालिकों को

सिटीजन कॉप मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आईजी जीपी सिंह ने 185 मोबाइल/फ़ोन किये रिकवर और लौटाए उसके मूल मालिकों को

जी.पी. सिंह, दुर्ग आईजी अपने अंतिम कार्यदिवस के दिन लौटाये 34 नग मोबाईल फोन

सिटीजन काॅप ने लगभग 20 लाख, 45 हजार रूपये के मोबाईल फोन रिकवर किये


श्री जी.पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग के निर्देशन में संचालित सिटीजन काॅप सेल द्वारा सिटीजन काॅप - मोबाईल एप्लीकेशन पर दर्ज मोबाईल फोन के गुम होने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुये 34 नग मोबाईल फोन रिकवर किया गया। श्री सिंह द्वारा इन 34 नग मोबाईल फोन को उनके मूल मालिको को आवश्यक दस्तावेज देखकर आज दिनांक 06/01/2019 को अपने कार्यालय में वापस सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि ये मोबाईल फोन दीगर राज्य जैसे मध्यप्रदेश के बालाघाट, सीधी, महाराष्ट्र के गोंदिया एवं देवरी, एवं ओडिसा के तितलागढ़ से रिकवर किये गये है तथा कुछ मोबाईल फोन राज्य के रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव एवं दुर्ग से भी रिकवर किये गये हैं।

श्री सिंह ने बताया कि ’’सिटीजन काॅप - मोबाईल एप्लीकेशन पुलिस का डिजिटल रूप है जो पुलिस के कार्यप्रणाली को आम नागरिकों के लिए सरल और सुविधाजनक बनाती है। सिटीजन काॅप के दुर्ग संभाग में कुल 27772 सक्रिय उपयोगकर्ता हैं जो लगातार पुलिस के साथ मिलकर अपराधमुक्त समाज की स्थापना में अपना योगदान दे रहे हैं। इस एप्लीकेशन के माध्यम से कुल 3064 सूचनाएं एवं शिकायतें प्राप्त हुई हैं कुल सूचनाओं/शिकायतो मे 1825 एक्षनेबल है जिसपर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 1432 लोगों को सीधे लाभ पहुचाया गया है। वहीं रिपोर्ट लाॅस्ट आर्टिकल के तहत् 3591 रिपोर्ट प्राप्त हुआ है जिसपर कार्यवाही करते हुए 185 मोबाईल फोन रिकवर कर मोबाईल फोन के वास्तविक मालिकों को लौटाया गया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख 45 हजार रूपये के करीब है। गुम चोरी मोबाईल फोन प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस के कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।"

मंगलवार, जनवरी 01, 2019

नया साल 2019, आपके सुख, समृद्धि और सफलता के लिए हो : हुलेश्वर जोशी

नया साल 2019, आपके सुख, समृद्धि और सफलता के लिए हो : हुलेश्वर जोशी

आदरणीय/ आदरणीया

पिछले वर्षों में आपने अपने जीवन के साथ सुख, समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य, उन्नति, सफलता, बंधुत्व और शांति प्राप्त करने के तरीकों को जान लिया है। कतिपय मामलों में कुछ शेष हो तब भी कोई बात नही, क्योंकि जीवन पर्यंत मनुष्य को सीखने का अवसर प्राप्त होता रहता है। इसलिए हम अपेक्षा करते हैं कि आपके जीवन मे आने वाले सभी चुनौतियों का आप तठस्थ होकर सामना करेंगे और बिना रुके, बिना हारे सफलता को हासिल कर लेंगे, कतिपय मामलों में पराजय को भी शिक्षा का एक अध्याय जानकर स्वीकार लेंगे मगर दुखी नही होंगे। इसी कामनाओं के साथ नया साल 2019 के लिए आपको शुभकामनाएं, आप जीवन पर्यंत खुश रहें और उन्नति करें।


भवदीय

(हुलेश्वर जोशी)
अटल नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़


नए साल 2019 के लिए मेरे द्वारा हाल ही में लिखे कविता शीर्षक "नये साल, नव संकल्प हमारा" को आपके लिए सादर प्रस्तुत करता हूँ।
नये साल, नव संकल्प हमारा
"मानवता ही धर्म" के सिद्धांत को अपनाएंगे।
सहपाठी सब, भाई बहन हैं
अनवरत, रक्षा का धर्म निभाएंगे।।
न, जाति-धर्म की होंगी बन्धन
"मनखे-मनखे एक समान" हो जाएंगे।।।
राष्ट्रीय सुरक्षा, और गरिमा के लिए
न्यौछावर, प्राण कर जाएंगे।।।।
नये साल ...........
भ्रूण हत्या, भेदभाव के खिलाफ
एक नया, मुहिम चलाएंगे।
"जम्मो जीव हे भाई बरोबर"को धर्म, अपना बनाएंगे।।
स्वर्ग की कल्पना, साकार करने
सत्य, अहिंसा को अपनाएंगे।।।
शाकाहार, आयुर्वेद के लिए
हम 10-10 पेड़ लगाएंगे।।।।
नये साल ...........

रविवार, दिसंबर 23, 2018

पुलिस को मिली बडी सफलता- नक्सलियों का नेशनल को-आर्डिनेटर नक्का वेंकेट राव हुआ गिरफतार

पुलिस को मिली बडी सफलता- नक्सलियों का नेशनल को-आर्डिनेटर नक्का वेंकेट राव हुआ गिरफतार
गिरफतार नक्सली भारत सरकार के केन्द्रीय उपक्रम नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीटयूट, हैदराबाद में सीनियर टेक्नीकल आफिसर के पद पर कार्यरत है तथा विस्फोटक विशेषज्ञ है।
पत्नी हेमललिता आंध्रप्रदेश में एडव्होकेट है तथा उपकार नामक एनजीओ संस्था चलाती है।
श्री जी. पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग ने आज दिनांक 23.12.2018 को रेंज कार्यालय में ली गई प्रेस कान्फ्रेस में मीडिया को बताया कि काफी लंबे समय से जंगल के अंदर नक्सलियों को आम्र्स-एम्युनेशन एवं लाजिस्टिक सपोर्ट, नक्सलियों के अंडर ग्राउण्ड शहरी नेटवर्क द्वारा सप्लाई करने की जानकरी प्राप्त हो रही थी। आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा भी शहरी नेटवर्क के माध्यम से नक्सलियों को मदद मिलने का अहम खुलासा किया गया था। अतएव शहरी नेटवर्क के संबंध में जानकारी संकलित करने का काम लंबे समय से लगातार चल रहा था तथा विगत एक माह से अनेक महत्वपूर्ण सूचनायें पुलिस को मिल रही थी। इसी दौरान यह सूचना मिली थी कि नक्सलियों के नेशनल को-आर्डिनेटर, जिसे नक्सली मूर्ति के नाम से पुकारते हैं, एमएमसी जोन के सेन्ट्रल कमेटी मेम्बर दीपक तेलतुमड़े को सामान पहुंचाने के लिये आने वाला है। चूंकि नेशनल को-आर्डिनेटर के हमेशा मोटर साइकिल से मूव्हमेंट करने की सूचना थी, अतएव संवेदनशील क्षेत्रों में कई दिनों से एमसीपी लगाकर, लगातार चेकिंग कराई जा रही थी। इसी के तहत दिनांक 23.12.2018 को जिला राजनांदगांव के थाना बागनदी क्षेत्रान्तर्गत चाबुकनाला मोड़ के पास बागनदी पुलिस द्वारा लगाये गये एमसीपी में चेकिंग के दौरान नक्का वेंकट राव उर्फ मूर्ति वेंकटराव वल्द साहेब वेंकटराव, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम व थाना कुत्तापेठ, जिला ईस्ट गोदावरी, आंध्रप्रदेश को गिरफतार किया गया है।
गिरफतार नक्सली के कब्जे से 08 नग नक्सली साहित्य एवं कई दस्तावेज, 01 नग मोबाईल, 02 नग मैनपेक सेट मय चार्जर (HTRF) एवं 23 नग डेटोनेटर जप्त किया गया है। पूछताछ में इसने बताया है कि वह नक्सलियों के शहरी नेटवर्क में काम करता है तथा राजनांदगांव जिले में किसी बडी वारदात को अंजाम देने के लिये डेटोनेटर की सप्लाई दीपक तेलतुमडे़ को करने के लिये आया है। इस संबंध में थाना बागनदी में अपराध क्रमांक 51/18 धारा 4,5 विस्फो. अधि. 38, 39 विधि विरूद्ध क्रियाकलाप अधि. के तहत पंजीबद्ध किया गया है तथा गिरफतार नक्सली से पूछताछ जारी है।
श्री सिंह ने बताया कि गिरफतार नक्सली भारत सरकार के केन्द्रीय उपक्रम नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीटयूट, हैदराबाद में सीनियर टेक्नीकल आफिसर के पद पर कार्यरत है तथा विस्फोटक विशेषज्ञ है। यह वर्ष 1985 से रेडिकल छात्र आंदोलन आंध्रप्रदेश में सक्रिय रहकर माओवादी विचारधारा से प्रेरित हुआ है। वर्ष 2016 में टांडा एरिया के कौरूवा जंगल में सीसीएम दीपक, देवजी के साथ तथा दिसम्बर 2017 में भी टांडा एरिया के ही बागरझोला जंगल में दीपक के साथ इसकी बैठक हुई थी। नक्सल प्रभावित अन्य इलाकों में भी इसकी सक्रिय आमदरफ्त की जानकारी है, ये नक्सलियों के मध्य कोआर्डिनेट कर संदेश पहुंचाने के साथ-साथ गुरिल्ला जोन को लाजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराता है। यह नक्सली देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले किसान आंदोलन, नर्मदा बचाओ आंदोलन, दलित आंदोलन, मंडला-चुटका परमाणु परियोजना विरोध आंदोलन, एलगार परिषद (भीमा कोरेगांव), एसईजेड के विरोध में चलने वाले आंदोलन, विभिन्न स्थानों पर विस्थापन के खिलाफ होने वाले आंदोलन में सक्रिय भागीदारी कर आंदोलनों को भडकाने व स्थाईरूप देने का काम करता है।
इसकी पत्नी हेमललिता आंध्रप्रदेश में एडव्होकेट है तथा उपकार नामक एनजीओ संस्था चलाती है। गिरफतार नक्सली का छोटा भाई नारायण राव भी माओवादी विचारधारा से प्रभावित है तथा सिविल लिबर्टीज कमेटी तेलांगना राज्य का महासचिव है। पूछताछ में गिरफतार नक्सली ने खुलासा किया है कि उसके कब्जे से बरामद वायरलेस सेट को इसके भाई नारायण राव द्वारा ही इसे दिया गया है। स्पष्ट है कि इसका भाई नारायण राव भी नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य है। गौरतलब है कि गिरफतार नक्सली नक्का के ही दिशा निर्देशन में पेसा द्वारा विस्फोटकों का ट्रासंपोर्टेसन देश के विभिन्न हिस्सों में किया जाता है, इससे संबंधित समस्त पत्राचार पेसा के साथ इसी के द्वारा किया जाता रहा है। संभावना है कि इसके द्वारा नक्सलियों को व्यापक पैमाने पर अवैध रूप से विस्फोटक सप्लाई की गई है, जिसका खुलासा आगे पूछताछ में हो सकता है। केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण उपक्रम में जिम्मेदार अधिकारी होने से इसके उपर किसी तरह के शक की कोई गुंजाइश न होने से, इसने अपने पद एवं हैसियत का गलत इस्तेमाल करते हुए camouflage रहकर, नक्सलियों को आम्र्स-एम्युनेशन एवं लाजिस्टिक मदद करते आ रहा है।
Related Images :


सोमवार, दिसंबर 17, 2018

मै थक जाउं तो भारत रूक जाएगी, मै हार जाउं तो स्वाभिमान हार जाएगी - Poem

मै थक जाउं तो भारत रूक जाएगी, मै हार जाउं तो स्वाभिमान हार जाएगी

मै थक जाउं तो भारत रूक जाएगी, मै हार जाउं तो स्वाभिमान हार जाएगी
रूक कर एक कहानी सुनाती हूं, हकीकत की बात बताती हूं

महिला सेना खडा करने का बीडा एक उठाती हूं
‘मणिकर्णिका’ से ’लक्ष्मीबाई’ बनने की राज बताती हूं
हारना जो सीखी नही, उस चुलबुल ’मनु’ की गौरव गाती हूं
जिसने हमें आजादी दी, उसकी आहूति के किस्से सुनाती हूं
रूक कर एक कहानी सुनाती हूं, हकीकत की बात बताती हूं

लॉर्ड डलहौजी के हडप नीति का विरोध कर जाती हूं
स्वयंसेवक सेना बनाकर महिलाओं को युद्ध सिखाती हूं
हमषक्ल ’झलकारी बाई’ को सेनाध्यक्ष बनाती हूं
ओरछा और दतिया के राजाओं को धूल चटाती हूं
रूक कर एक कहानी सुनाती हूं, हकीकत की बात बताती हूं

स्वतंत्र भारत का सपने हर आखों को दिखलाती हूं
‘तात्या टोपे‘ से मिलकर ग्वालियर के किले में कब्जा कर जाती हूं
बारंबार फिरंगियों को गुमराह कर चालाकी दिखाती हूं
कभी गोरों से नही हारी, ऐसी नारी की पाठ पढाती हूं
रूक कर एक कहानी सुनाती हूं, हकीकत की बात बताती हूं

भारतीय स्वतंत्रता का अध्याय नया बनाती हूं
अंग्रजो को भारत से भगाने, एक समाज नया बनाती हूं
लक्ष्य प्राप्ति में सारंगी, पवन, और बादल को हमराही बनाती हूं
कदम-कदम चलती रही मैं, नारीषक्ति की याद दिलाती हूं
रूक कर एक कहानी सुनाती हूं, हकीकत की बात बताती हूं

मै थक जाउं तो भारत रूक जाएगी, मै हार जाउं तो स्वाभिमान हार जाएगी
रूक कर एक कहानी सुनाती हूं, हकीकत की बात बताती हूं


Poet Shri HP Joshi
Dated 17 Dec 2018

महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

D P JOSHI (ADVOCATE) 9893354327

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख