"जीवन बचाओ मुहिम"

हत्यारा और मांसाहार नहीं बल्कि जीवों की रक्षा करने वाला बनो।


रविवार, नवंबर 14, 2021

नारायणपुर: जिले के एसपी और कलेक्टर ने अंजरेल हिल्स का किया आकस्मिक निरीक्षण, विभिन्न विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था और कल्याणकारी कार्यो का किया समीक्षा

नारायणपुर: जिले के एसपी और कलेक्टर ने अंजरेल हिल्स का किया आकस्मिक निरीक्षण, विभिन्न विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था और कल्याणकारी कार्यो का किया समीक्षा

आज दिनांक 14.11.2021 को कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, (आईएएस) और पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, (आईपीएस) अंजरेल हिल्स के आकस्मिक निरीक्षण के लिये पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल द्वारा बीएसएफ कैम्प की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों और जवानों से बातचीत करते हुए जवानों के वेलफेयर, मनोरंजन, साफ-सफाई और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखने की बात कही। इसके बाद उत्खनन स्थल, सड़क निर्माण, शिविर सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न प्रकार के विकास मार्गों की खोज के लिये ड्रोन सर्वेक्षण किया गया। भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों से बात कर उन्हें निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में आम नागरिकों को कोई समस्या का सामना करना न पड़े। इसके उपरांत एसपी और कलेक्टर ग्रामीणों से मिलकर चर्चा किये, ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं तथा समस्याओं के निराकरण हेतु उन्हें आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि "जिला नारायणपुर के पुलिस आपके अपने सुरक्षा और सुविधाओं के लिये तैनात किये गये हैं। कोई भी अधिकारी और जवान चाहे जिला पुलिस बल के हों, केन्द्रीय सशस्त्र बल के हों, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के हों या फिर क्यों न डी.आर.जी. अथवा एस.टी.एफ. के हों आपको उनसे अपनी सुरक्षा पाने का अधिकार है। आप किसी भी प्रकार की सुरक्षा, सहयोग और मार्गदर्शन के लिये सीधे मेरे कार्यालय में आकर मुझसे बात कर सकते हैं और अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।"

Related Images:




आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ का किया शुभारंभ, सप्ताह भर होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का संचालन

आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ का किया शुभारंभ, सप्ताह भर होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का संचालन

पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु बालकों, उनके अभिभावकों और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 14.11.2021 को डीआरजी ग्रेट हाॅल, नारायणपुर बाल सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबति नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, श्री देवनाथ उसेण्डी, श्री गुड्डु राव, श्री संजय राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री उन्न्ति ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खाण्डे, उप पुलिस अधीक्षक मोनिका मरावी, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी, प्रतिभावान खिलाड़ी, छात्र/छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के शुभारंभ कार्यक्रम के तहत् राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड, सिल्वर और काश्य पदक जीतने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों और बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले 125 छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम के तहत् मल्लखम्ब अकादमी और बालक क्रीडा परिसर के खिलाड़ी, केन्द्रीय विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनूर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौड़ाई, विश्व दीप्ति हाई स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दला, इंदिरा कला संगीत विवि खैरागढ़, शासकीय स्कूल गरांजी, शासकीय स्कूल कुरूषनार और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेड़ोंगर के छात्र/छात्राएं सम्मानित हुए।

उल्लेखनीय है कि नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ जिला मुख्यालय नारायणपुर के विभिन्न स्थानों में दिनांक 14.11.2021 से 20.11.2021 तक आयोजित किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा इसप्रकार से है-

द्वितीय दिवस, दिनांक 15.11.2021 को शासकीय काॅलेज, नारायणपुर में गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पास्को एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जायेगी।

तृतीय दिवस, दिनांक 16.11.2021 को पुराना बस स्टैण्ड, नारायणपुर में गुड-टच, बैड-टच, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव, पीडित क्षतिपूर्ति की जानकारी दी जायेगी।

चतुर्थ दिवस, दिनांक 17.11.2021 को जिले के विभिन्न चिन्हांकित स्कूल/काॅलेजों के छात्र/छात्राओं को पुलिस के कार्यप्रणाली की जानकारी देने के लिये पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस थाना नारायणपुर, सखी सेंटर और अजाक थाना का शैक्षणिक भ्रमण कराया जायेगा।

पंचम दिवस, दिनांक 18.11.2021 को कन्या हाई स्कूल, नारायणपुर में गुड-टच, बैड-टच, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जायेगी।

षष्ठम दिवस, दिनांक 19.11.2021 को पोटा केबीन, देवगांव में गुड-टच, बैड-टच, बाल विवाह, बाल श्रम, पौष्टिक आहार, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जायेगी।

समापन कार्यक्रम: सप्तम दिवस, दिनांक 20.11.2021 को बालक क्रिडा परिसर, नारायणपुर में बाल सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें बालकों के लिये खेल-कूद, निबंध, कविता और रंगोली इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपहार और सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।

Related Images:




गुरुवार, नवंबर 11, 2021

जिला नारायणपुर में 212 जवानों का आरक्षक से प्रधान आरक्षक पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण शुरू

जिला नारायणपुर में 212 जवानों का आरक्षक से प्रधान आरक्षक पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण शुरू

आज दिनाँक 11/11/2021 को जिला पुलिस बल नारायणपुर में 212 जवानों के लिए आरक्षक से प्रधान आरक्षक पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण का शुभारंभ डीआरजी, ग्रेट हॉल में किया गया। उक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के मुख्य अतिथित्व एवं आईपीएस श्री जितेन्द्र शुक्ला, सेनानी, 16वीं वाहिनी छसबल, नारायणपुर की अध्यक्षता में हुआ। उल्लेखनीय है कि राज्य बनने के बाद पहली बार जिला नारायणपुर में सबसे अधिक 212 आरक्षकों का प्रधान आरक्षकों के पद पर पदोन्नति हो रही है। जिसमें 193 पुरूष आरक्षक और 19 महिला आरक्षकों की पदोन्नति होने जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा प्रशिक्षण की खासियत बताया गया तथा प्रधान आरक्षक के पदीय दायित्वों की चुनौतियों को रेखांकित करते हुए प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने फिजिकल अभ्यास के फ़ायदे बताते हुए कहा कि "पीटी, परेड़ और टीएसटी व्यायाम का सबसे उन्नत और अनुशासनिक स्वरूप है।" उन्होंने आगे कहा कि आईपीएस श्री शुक्ला के नेतृत्व में निःसंदेह आप सभी प्रशिक्षण उपरांत एक कुशल विवेचक और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्रान्तर्गत "ज़ीरो क्राइम की लक्ष्य" तभी प्राप्त की जा सकती है जब आप बीट प्रबंधन में दक्ष हों। श्री जायसवाल ने जवानों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "अनुशासन अच्छी जीवन शैली की मूल आधारशिला है।" अतः न सिर्फ़ विभागीय अनुसाशन वरन व्यक्तिगत अनुशासन को भी सदैव अपने आचरण में शामिल करें।

आरक्षक से प्रधान आरक्षक पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम आईपीएस श्री जितेंद्र शुक्ला ने प्रशिक्षु जवानों को अपनी शुभकामनाएं दी। शुभकामना के बाद उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण अनुशासन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में आप सबकी एकमात्र जिम्मेदारी बेहतर अनुशासन बनाये रखना है। आपके प्रशिक्षण टीम में बेहतरीन प्रशिक्षकों को नियुक्त किया गया है ताकि सेवा के दौरान आपको किसी भी स्थिति में दूसरों के ज्ञान और अनुभव पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। श्री शुक्ला ने कहा कि "प्रभारी अधिकारियों के बाद प्रधान आरक्षकों की जिम्मेदारी पुलिस विभाग में उल्लेखनीय होती है; विभाग के लगभग 65% आरक्षकों की वेलफेयर, बेहतरी और अनुशासन आपके ऊपर निर्भर करती है और आपकी यही उल्लेखनीय योगदान समाज में पुलिस विभाग की छवि को सुधारने के लिए कारगर साबित होता है।" मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूँ कि यह प्रशिक्षण आपके लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा क्योंकि हमारे टीम के प्रशिक्षक आपको बेस्ट देने वाले हैं अतः आप इनके हर सीख को अपने स्किल्स में शामिल रखें।

उक्त कार्यक्रम की शुभारंभ के दौरान आईपीएस श्री अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चंद्राकर, डिप्टी कमांडेंट श्री खोमेंद्र सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री उन्नति ठाकुर, सहायक सेनानी श्री बी आर भगत, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव, कंपनी कमांडर श्री महेंद्र नागवंशी और प्रशिक्षण टीम के अधिकारी/कर्मचारी सहित प्रशिक्षु जवान उपस्थित रहे।

मंगलवार, नवंबर 09, 2021

बेसिक रिजनिंग के लिए सबसे बेहतरीन टेस्ट सीरीज

 

 कृपया नीचे दिये गये विकल्प का चूनाव कर अपने बौद्धिक क्षमता के स्तर का पता लगायें  

बस्तर फाइटर के लिए बेसिक रिजनिंग के उपयोगी प्रश्नोत्तरी - टेस्ट सीरीज 06

 

 कृपया नीचे दिये गये विकल्प का चूनाव कर अपने बौद्धिक क्षमता के स्तर का पता लगायें  

सोमवार, नवंबर 08, 2021

स्वयं बाईक चलाते हुए घोर नक्सल क्षेत्र पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, अपने एसपी से मिलकर खुश हुए ग्रामीण और बच्चे

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बाईक से पहुंचे सुदुरवर्ती नक्सल क्षेत्र कड़ेनार और कड़ेमेटा

स्वयं बाईक चलाते हुए घोर नक्सल क्षेत्र पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, अपने एसपी से मिलकर खुश हुए ग्रामीण और बच्चे

आज दिनांक 08.11.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल स्वयं बाईक चलाते हुए जिला नारायणपुर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कड़ेनार और कड़ेमेटा पहुंचे। जहां उन्होने कैम्प की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, उसके बाद प्रभारी अधिकारियों की मीटिंग लेकर क्षेत्र की संवेदनशीलता की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी अधिकारियों और जवानों को निर्देशित किया कि प्रभावी नक्सल अभियान के साथ-साथ स्थानीय निवासियों, खासकर महिलाओं और बच्चों के साथ परिवारिक सदस्यों की तरह सद्भावनापूर्वक व्यवहार करें। ग्रामीणों की हर संभव मदद करने में आगे रहें, ताकि लोगों के मन में काल्पनिक फिल्मों के माध्यम से दिखाई गई खराब छवि मिट सके और पुलिस की सही और साफ-सुथरी छवि लोगों के दिलो-दिमाग में छप सके। बैठक के दौरान जवानों से बात करते हुए उन्हें बेहतरीन जीवन जीने के लिये प्रेरित करते हुए ड्यूटि के साथ-साथ कैम्पस की साफ-सफाई और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिये खेल-मनोरंजन और सद्भावनायुक्त रिलेशन को प्राथमिकता में रखने की बात कही। उन्होने कहा कि अनुशासन अच्छी जीवन शैली की मूल आधारशीला है इसलिए न सिर्फ विभागीय अनुशासन वरन् व्यक्तिगत अनुशासन को भी अपने आचरण में शामिल करें।

कैम्प की सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने और क्षेत्र की संवेदशीलता की समीक्षा करने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल स्थानीय बाजार गये। बाजार में लोगों से मिलकर बातें की, उनकी समस्याएं सुनी तथा कुछ जरूरतमंद लोगों के लिये आवश्यक सामग्री खरीदकर उन्हें वितरित किये तथा बच्चों को चाॅकलेट और बिस्किट बांटे। स्थानीय लोग पुलिस अधीक्षक को अचानक अपने बीच स्थानीय बाजार में उपस्थित पाकर, जरूरतमंद लोगों के लिये आवश्यक सामग्री खरीदकर उन्हें वितरित करते और बच्चों के प्रति उनके प्रेम को देखकर अत्यंत खुश हुए।

Related Images:








रविवार, नवंबर 07, 2021

बस्तर संभाग के चयनित जवानों से रेंज स्तरीय पुलिस फुटबॉल टीम का हुआ गठन; आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल ने किया उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन

बस्तर संभाग के चयनित जवानों से रेंज स्तरीय पुलिस फुटबॉल टीम का हुआ गठन; आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल ने किया उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन

आज दिनाँक 07/11/2021 को नारायणपुर पुलिस द्वारा आईजी बस्तर के निर्देशानुसार बालक क्रीड़ा परिसर नारायणपुर में रेंज स्तरीय पुलिस फुटबॉल टीम चयन हेतु प्रतियोगी मैच आयोजित की गई जिसमें बस्तर, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर से कुल 06 टीम सम्मिलित हुई।

प्रथम चरण में कोंडागांव v/s जगदलपुर के बीच मैच हुआ जिसमें जगदलपुर 01-00 से विजयी हुआ, द्वितीय चरण में सुकमा v/s नारायणपुर के मध्य मैच हुआ जिसमें नारायणपुर ने 02-01 जीत दर्ज किया वहीं तीसरे और अंतिम चरण में कांकेर v/s बीजापुर के बीच प्रतियोगी मैच आयोजित हुआ जिसमें कांकेर 01-00 से विजयी हुआ।

आईपीएस गिरजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में निर्णायक मंडल द्वारा 16 सदस्यीय रेंज स्तरीय पुलिस फुटबॉल टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया है, यह चयनित टीम राज्य स्तरीय खेलों में बस्तर संभाग के नेतृत्व करने हेतु शीघ्र ही रायपुर के लिए रवाना होने वाली है। उक्त चयन प्रतियोगिता के दौरान आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल के साथ डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर, डीएसपी श्री प्रशांत खांडे, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव, थाना प्रभारी श्री मनोज बंजारे, वरिष्ठ पीटीआई श्री ए के फारुखी (फुटबॉल कोच, ट्राइबल विभाग) और पीटीआई श्री लोचन बघेल (फुटबॉल कोच, स्वामी विवेकानंद आश्रम) सहित अन्य पुलिस अधिकारी व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Images : 





शनिवार, नवंबर 06, 2021

नारायणपुर पुलिस द्वारा उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती और आरक्षक बस्तर फाईटर हेतु संचालित निःशूल्क कोचिंग की संक्षिप्त जानकारी

नारायणपुर पुलिस द्वारा उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती और आरक्षक बस्तर फाईटर हेतु संचालित निःशूल्क कोचिंग की संक्षिप्त जानकारी

  • पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, IPS के मार्गदर्शन में संचालित निःशुल्क अभ्यास-सह-कोचिंग।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चन्द्राकर और रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव के अनुरोध पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण द्वारा उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती और आरक्षक बस्तर फाईटर के लिये निःशूल्क फिजिकल तैयारी और लिखित परीक्षा हेतु कोचिंग संचालन की अनुमति दी गई। अनुमति उपरांत दिनांक 01.10.2021 से आवेदन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हुआ।
  • फिजिकल अभ्यास और कोचिंग नारायणपुर पुलिस के एग्जेस्टिग संसाधन और जवानों के द्वारा कराया जा रहा है। 

आरक्षक बस्तर फाईटर भर्ती की खास बातें

# केवल नारायणपुर जिले के स्थानीय निवासियों के लिये पहली बडी भर्ती 300 पदों के लिये। नारायणपुर से बाहर का कोई भी व्यक्ति इस भर्ती में शामिल नहीं हो सकेगा।

# स्थानीय बोली, हल्बी और गोण्डी के जानकार होने पर 20 अंक बोनस का प्रावधान है।

# भर्ती के तैयारी हेतु नारायणपुर पुलिस द्वारा निःशुल्क फिजिकल अभ्यास और लिखित परीक्षा की तैयारी।

# आरक्षक बस्तर फाइटर के रूप में अपने जिला नारायणपुर के भीतर ही सेवा करने का अवसर मिलेगा।

# गरिमामाय जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

# समाज में सम्मानजनक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

# आर्थिक आजादी, शुरूआती वेतन प्रतिमाह लगभग - 30 हजार रूपये और अन्य भत्ते तथा संसाधन मिलेंगे।

# ये भर्ती पारदर्शी और भ्रष्ट्राचार मुक्त होंगें, किसी भी स्थिति में घुसखोरी और सिफारिशें मान्य नही होगी। 

# इस भर्ती में आरक्षक वही बनेगा जो फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में मेरिट लायेगा, खासकर जिन्हें स्थानीय बोली ज्ञान होगा उन्हें अतिरिक्त नंबर मिलेंगे।

# लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय स्वरूप के 50 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके अंतर्गत सामान्य ज्ञान, सामान्य तार्किक और छत्तीसगढ़ से संबंधित प्रश्न आएंगे।


निःशुल्क अभ्यास सह कोचिंग हेतु प्राप्त आवेदन पत्र की जानकारी : 
आरक्षक (बस्तर फाईटर) हेतु वर्गवार निम्नानुसार आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैंः
# अनुसूचित जनजाति - कुल 1149 (पुरूष- 645 और महिला- 504)
# अनुसूचित जाति - कुल 73 (पुरूष- 40 और महिला- 33)
# अन्य पिछड़ा वर्ग - कुल .200 (पुरूष- 132 और महिला- 68 )
# अनारक्षित वर्ग - कुल 44 (पुरूष-14 और महिला- 30)
कुल योग - 1466 (पुरूष-831 और महिला- 635)

# उप निरीक्षक संवर्ग हेतु कुल 131 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

फिजिकल अभ्यास : 
# उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती और आरक्षक बस्तर फाईटर के लिये निःशूल्क फिजिकल तैयारी दिनांक 03.10.2021 से हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर में संचालित है।
# उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती और आरक्षक बस्तर फाईटर के लिये लगभग 900 से 1100 अभ्यार्थी प्रतिदिन फिजिकल अभ्यास में भाग लेते हैं।
# फिजिकल अभ्यास निरीक्षक श्री मालिक राम और निरीक्षक श्री आकाश मसीह के नेतृत्व में डीआरजी और रक्षित केन्द्र के लगभग 25 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है।

लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग : 
# आरक्षक (बस्तर फाईटर) - दिनांक 05.10.2021 से लिखित परीक्षा की तैयारी डीआरजी हाॅल में कराया जा रहा है। उक्त कोचिंग में प्रतिदिन लगभग 500 अभ्यार्थी शामिल होते हैं। प्रशिक्षक- आरआई श्री दीपक साव, निरीक्षक श्री आकाश मसीह और प्रआर श्री हुलेश्वर जोशी।
# उप निरीक्षक संवर्ग - दिनांक 04.10.2021 से लिखित परीक्षा की तैयारी पुलिस लाईन के मीटिंग हाॅल में कराया जा रहा है। उक्त कोचिंग में प्रतिदिन लगभग 30 अभ्यार्थी शामिल होते हैं। प्रशिक्षक- आरआई श्री दीपक साव, निरीक्षक श्री आकाश मसीह और प्रआर श्री हुलेश्वर जोशी।

फिज़िकल टेस्ट के लिए इवेन्ट्स : 
# प्रत्येक दिन फिजिकल अभ्यास हेतु हाई स्कूल मैदान में प्रातः 05.45 बजे फालिन होती है तथा 06ः00 बजे स्टेचिंग उपरांत 1 घण्टे के लिये रनिंग और पीटी कराया जाता है।
# 07ः00 बजे से 08ः00 बजे तक लम्बी कूद, उंची कूद, गोला फेंक और 100 मीटर दौड का अभ्यास तथा उक्त इवेन्ट्स के लिये सहयोगात्मक व्यायाम कराया जाता है।
# आरक्षक बस्तर फाईटर के लिये 3000 मीटर और उप निरीक्षक संवर्ग के लिये 1500 मीटर की दौड़ हेतु प्रत्येक शनिवार को सभी अभ्यार्थियों का 5किलोमीटर रनिंग कराया जाता है।

लिखित परीक्षा की तैयारी
# आरक्षक बस्तर फाईटर के अभ्यार्थियों को छत्तीसगढ़ और भारत की सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, कला और संस्कृति, सामान्य तार्किक प्रश्न, भारत का संविधान तथा करेंट अफेयर्स इत्यादि की तैयार कराया जाता है।
# आरक्षक बस्तर फाईटर के अभ्यार्थियों को माॅक इंटरव्यू और स्थानीय बोली की परीक्षण करने की भी तैयारी कराया जाना प्रस्तावित है।
# उप निरीक्षक संवर्ग के अभ्यार्थियों को सिलेबस के आधार पर बेसिक अध्ययन कराया जा रहा है।

टेस्ट परीक्षा का आयोजन
# प्रत्येक शनिवार को उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती और आरक्षक बस्तर फाईटर के अभ्यार्थियों का बहुविकल्पीय प्रश्नों का आनलाईन मोड में टेस्ट परीक्षा ली जाती है।
# ये टेस्ट परीक्षा प्रशिक्षकों द्वारा कराये गये अध्यापन कार्य, पूर्व परीक्षा में सम्मिलित प्रश्नों और संभावित प्रश्नों को शामिल कर लिया जाता है।
# टेस्ट उपरांत सही उत्तर और प्राप्तांक बताया जाकर परीक्षा की तैयारी कराई जाती है।

पेयजल, फर्स्ट एड और एम्बुलेंस की सुविधा
# प्रतिदिन के फिजिकल अभ्यास के दौरान पेयजल, बाथरूम और फर्स्ट एड की सुविधा मुहैया कराया जा रहा है।
# शनिवार को 5किलो मीटर दौड़ के लिये नारायणपुर पुलिस द्वारा एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

पुलिस और सेना भर्ती हेतु फिजिकल की तैयारी कैसे करें ?

पुलिस और सेना भर्ती हेतु फिजिकल की तैयारी कैसे करें ?

उप निरीक्षक भर्ती और आरक्षक जीडी भर्ती की परीक्षा मे उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक फिजिकल के लिए इन उपयोगी विडिओ को एक बार जरूर देखें ____



गोला फेंक का तरीका 



ऊँची कूद का तरीका 




लम्बी कूद का तरीका 




100 मीटर दौड़ का तरीका 




दौंड का सही तरीका 








गुरुवार, नवंबर 04, 2021

दीपावली के शुभ अवसर पर एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने दिया संवेदनशीलता का परिचय, पहले पहुँचे शहीद परिवारों के घर बाद में मनाएंगे अपनी दीपावली

दीपावली के शुभ अवसर पर एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने दिया संवेदनशीलता का परिचय, पहले पहुँचे शहीद परिवारों के घर बाद में मनाएंगे अपनी दीपावली

आज दिनाँक 04/11/2021 को दीपावली पर्व के पावन अवसर पर सर्वप्रथम शहीद परिवारों से उनके घर जाकर मिले; उनसे कुशलक्षेम जानकर पटाखें और मिठाईयां वितरित किये तथा साथ में दीपावली मनाने की शुरुआत की। श्री जायसवाल ने सबसे पहले शहीद श्री विजय पटेल के घर जाकर शहीद परिवार के साथ दीपावली मनाया उसके बाद शहीद श्री देवनाथ पुजारी के घर गए वहाँ श्री जायसवाल शहीद के पुत्र को अपने गोद में लेकर भावविभोर हो गए उन्होंने बालक को विश्वास दिलाया कि हम आपके परिवार हैं किसी भी प्रकार की सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत हो तो आप न सिर्फ़ मुझसे वरन नारायणपुर पुलिस के किसी भी अधिकारी से सीधे मिलकर त्वरित समाधान पा सकते हैं। बालक के नटखटपन को देखकर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस महकमे के अधिकारी और जवान सहित परिवार खिलखिला कर हँस पड़े।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिला नारायणपुर में 24 शहीद परिवार निवासरत हैं; एसपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी खासकर राजपत्रित अधिकारी पहले शहीद परिवार के घर जाकर उनसे मिलें, उनसे उनकी कुशलक्षेम जानकर उनके साथ दीपावली मनाएँ क्योंकि "नारायणपुर में शांति बहाल करने में शहीदों ने अहम भूमिका निभाई है।" इसलिए खुशियों का त्यौहार दीपावली मानने की शुरुआत शहीद परिवार से करें। शहीद परिवार के साथ दीपावली मनाने के साथ ही शहीद परिवारों को माननीय मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के शुभकामना पत्र भी दिए गए।

Related Image:








महत्वपूर्ण एवं भाग्यशाली फ़ॉलोअर की फोटो

Important Notice :

यह वेबसाइट /ब्लॉग भारतीय संविधान की अनुच्छेद १९ (१) क - अभिव्यक्ति की आजादी के तहत सोशल मीडिया के रूप में तैयार की गयी है।
यह वेबसाईड एक ब्लाॅग है, इसे समाचार आधारित वेबपोर्टल न समझें।
इस ब्लाॅग में कोई भी लेखक/कवि/व्यक्ति अपनी मौलिक रचना और किताब निःशुल्क प्रकाशित करवा सकता है। इस ब्लाॅग के माध्यम से हम शैक्षणिक, समाजिक और धार्मिक जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयासरत् हैं। लेखनीय और संपादकीय त्रूटियों के लिए मै क्षमाप्रार्थी हूं। - श्रीमती विधि हुलेश्वर जोशी

Recent Information and Article

Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

Durgmaya Educational Foundation


Must read this information and article in Last 30 Day's

पुलिस एवं सशस्त्र बल की पाठशाला

World Electro Homeopathy Farmacy


WWW.THEBHARAT.CO.IN

Blog Archive

मार्च २०१७ से अब तक की सर्वाधिक वायरल सूचनाएँ और आलेख